न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सुशांत सिंह राजपूत के मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग परिजनों ने की -पप्पू यादव

पटना/डेस्क

जनाधिकार पार्टी सुप्रीमो सह पूर्व सांसद पप्पू यादव अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने पटना स्थित उनके आवास पर पहुंच कर शोक व्यक्त किया और कहा कि सुशांत के पिता का कहना है की उनका बेटा आत्म हत्या नहीं कर सकता । श्री यादव ने बताया कि उनके पिता का कहना है की मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए ।

फिल्म अभिनेता सुशांत के मौत के बाद राजनेता से लेकर फिल्म अभिनेता तक अचंभित है की हर समय मुस्कराते हुए दिखने वाला व्यक्ति कैसे आत्म हत्या कर सकता है ।

प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सहित बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने भी उनकी मौत की खबर सुनने के बात ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की है और अपूर्णीय क्षति बताया है । मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित आवास पर फांसी लगा कर आत्म हत्या करने की खबर पहले आई लेकिन पुलिस हत्या और आत्म हत्या सभी विंदुओ पर जांच कर रही है ।

Share this news

Leave a Comment