न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

महागठबंधन में दरार ! हम और कांग्रेस नहीं मानता तेजस्वी को मुख्य मंत्री का चेहरा

राजेश दुबे


राजद द्वारा लगातार प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को मुख्य मंत्री का चेहरा बताए जाने के बाद महागठबंधन में दरार उत्पन्न होता दिख रहा है । हिंदुस्तान आवाम पार्टी (हम) सुप्रीमो सह  पूर्व मुख्य मंत्री जीतन राम मांझी तेजस्वी को राजद का नेता तो मानते है । लेकिन महागठबंधन के नेता के रूप में तेजस्वी उन्हें स्वीकार नहीं है ।पूर्व मुख्यमंत्री श्री मांझी महागठबंधन में एक समन्वय समिति के गठन की मांग कर यह जाता दिया है की तेजस्वी यादव उन्हें सीएम के रूप में स्वीकार नहीं है ।मांझी चाहते है कि समन्वय समिति मुख्य मंत्री का उम्मीदवार तय करे ।

वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन मोहन झा ने भी समन्वय समिति के जरिए मुख्य मंत्री उम्मीदवार तय करने की बात कही है और उनका भी कहना है की राजद ने तेजस्वी यादव को मुख्य मंत्री उम्मीदवार माना है ना की महागठबंधन ने ।

उनका कहना है की सोनिया गांधी और राहुल गांधी जो निर्णय लेंगे वह स्वीकार होगा । श्री झा ने स्वीकार किया कि महागठबंधन में दूरी को कम करने की जरूरत है और इसके लिए समन्वय समिति बनना आवश्यक है ।

Share this news

Leave a Comment