न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार : सोशल मीडिया पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में छिड़ा संग्राम

पटना/डेस्क

बिहार विधान सभा चुनाव 2020 में अभी 4 महीने से अधिक समय शेष है । लेकिन बिहार के राजनीति का तापमान पूरी तरह गर्म हो चुका है ।राजद नेता तेजस्वी यादव हो या फिर सत्ता धारी दल जदयू के नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप तो लगा ही रहे है साथ ही अब आरोप प्रत्यारोप की राजनीति से ऊपर उठ कर असंसदीय भाषा का प्रयोग भी किया जाने लगा है ।

राजद नेता तेजस्वी यादव पिछले कई दिनों से मुख्य मंत्री नीतीश कुमार पर हमला कर रहे है जिसके जबाव में जदयू के वरिष्ट नेता डॉ अजय आलोक और अब अशोक चौधरी भी मैदान में उतर चुके है ।मालूम हो की तेजस्वी यादव ने पहले मुख्य मंत्री के घर से नहीं निकलने पर सवाल उठाया था उसके बाद डॉ अजय आलोक ने भी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जेल जाने को लेकर सोशल मीडिया पर ट्वीट कर हमला बोल दिया ।

वहीं अशोक चौधरी का एक वीडियो वायरल राजद नेताओं द्वारा वायरल किया जा रहा है और आरोप लगाया जा रहा है की श्री चौधरी ने लालू प्रसाद यादव के लिए अभद्र टिप्पणी की है ।राजद नेता तेज प्रताप भी इसमें पीछे नहीं है और ट्वीटर पर क्या लिखा है आप ही देखिए ।

चुनाव नजदीक आते आते यह लड़ाई और कहा तक जाती है यह तो समय बताएगा । लेकिन नेताओ के झगड़े की चर्चा चौक चौराहों पर होने लगी है ।

Share this news

Leave a Comment