कल्याणकारी और विकासात्मक कार्यों को रुचि लेकर करें कार्यान्वित
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिला पदाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में विकासात्मक व कल्याणकारी योजनाओं तथा किए जा रहे अन्य कार्यों की समीक्षा की गई। जिला समन्वय समिति की बैठक में सभी बीडीओ,सभी अंचल अधिकारी समेत जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।इस बैठक में पूर्व के बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन के साथ विभागवार विभिन्न योजनाओं व कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में सर्वप्रथम बाढ़ और पंचायत चुनाव के मद्देनजर सभी अंचल में की गई तैयारियो, उपलब्ध संसाधन और बाढ़ राहत व बचाव की तैयारियां,कटाव निरोधक कार्य कोविड प्रोटोकॉल के साथ त्वरित गति से कराने का निर्देश दिया गया। जिला समन्वय समिति की बैठक में सभी सीओ भी उपस्थित थे ताकि लंबित भू अधिग्रहण, अतिक्रमणवाद,भूमि विवाद, राजस्व,आपदा व उनके स्तर से किए जाने वाले कार्यों पर संबंधित अधिकारियों के समन्वय से कार्य त्वरित गति से पूर्ण हो सके। 23 अगस्त को आहूत होने वाली राजस्व की बैठक में लंबित कार्य को निष्पादन करते हुए उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।
कोविड 19 की दूसरी लहर में मृतक के निकटतम आश्रित को अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृति के लिए सत्यापन, बाढ़ की स्थिति में विभिन्न तैयारियो यथा नाव उपलब्धता,जीआर वितरण,आश्रय स्थल, महाजाल,लाइफ जैकेट,राशन आवश्यक दवा आदि की समीक्षा की गई। बाढ़ को लेकर सजग और सतर्क रहने का निर्देश दिया।साथ ही, बाढ़ में राहत बचाव कार्य में एनडीआरएफ का सहयोग लेने का निर्देश दिया गया।भूमि संबंधी विवाद पर सभी सीओ को निर्देश दिया कि राज्य सरकार व पूर्व में जिला मुख्यालय के आदेशानुसार प्रत्येक शनिवार को प्रत्येक थाना में सीओ व थानाध्यक्ष भूमि विवाद की सुनवाई कर निष्पादन कराएंगे।
इसी प्रकार एसडीओ,एसडीपीओ पाक्षिक सुनवाई यानी द्वितीय व चतुर्थ शनिवार को अनुमंडल स्तर पर करेंगे। भूमि विवाद पर सुनवाई नियमित रूप से करने पर विधि व्यवस्था की समस्या से बचा जा सकता है*।
तत्पश्चात ,अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से संबंधित एमएसडीपी ,मुख्यमंत्री स्वरोजगार ऋण योजना, मुख्यमंत्री मुस्लिम महिला परित्यकता योजना,मदरसा सुदृढ़ीकरण योजना पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा हुई। सहायक निदेशक ,अल्पसंख्यक कल्याण ने एमएसडीपी अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।परित्यकता महिलाओं को ₹25000/ का लाभ दिलाने हेतु कार्य पर जानकारी दी। विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया।
जिला कल्याण पदाधिकारी के स्तर से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा में एससी – एसटी खाद्यान्न योजना,अनुदान/राहत,सामुदायिक भवन- सह – वर्क शेड निर्माण,अति पिछड़ा छात्रावास तथा जननायक कर्पूरी ठाकुर कल्याण व अन्य पिछड़ा वर्ग छात्रावास में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होने ,खाद्यान्न उपलब्धता, कोरोना के दूसरी लहर में बंद छात्रावास के संचालन आदि की समीक्षोपरांत नियमानुसार कार्रवाई का निदेश दिया गया।विधि प्रशाखा के अंतर्गत विभिन्न न्यायालय में लंबित सभी वादो की समीक्षा में जिलाधिकारी ने प्रभारी विधि शाखा सहित सम्बंधित कार्यालय प्रधान को निदेशित किया कि वादों के निष्पादन हेतु तथ्य विवरणी आदि ससमय तैयार कर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।इसी क्रम में परिवहन से सम्बन्धित कार्यों व योजनाओं ,मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना अन्तर्गत आठवें चरण में प्राप्त आवेदन,एम्बुलेंस क्रय करने ने लाभुकों को आ रही समस्या का निराकरण बैंक के समन्वय से करवाने ,बस स्टॉप ,ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना,ड्राइविंग ट्रैक निर्माण तथा सड़क सुरक्षा निधि अंतर्गत कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निदेेश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया गया।
पंचायत राज विभाग के द्वारा किए जा रहे कार्यों के अन्तर्गत सभी पंचायत सरकार भवन/पंचायत भवन में आरटीपीएस काउंटर की व्यवस्था,ग्राम पंचायत विकास योजना का संबंधित इ पोर्टल पर अपलोड किया जाना,नली गली योजनाओ का अभिलेख संधारण, सोलर लाइट,मास्क वितरण के आलोक में भुगतान आदि की समीक्षा हुई। समीक्षा उपरांत पंचायत सरकार भवन के निर्माण और नली गली योजनाओ की रिकॉर्ड किपिंग सुनिश्चित करवाने के निमित जिला पंचायत राज पदाधिकारी को प्रत्येक माह बैठक कर अनुश्रवण का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया।
बिहार पंचायत आम निर्वाचन 2021 कि समीक्षा में जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि अपने यहां सभी कोषांग को एक्टिवेट करें और ईवीएम तथा मतपत्र से कराए जाने वाले विभिन्न पदो के अनुरूप बीयू, सीयू तथा मतपेटिका की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु तैयारी प्रारंभ करें।पुलिस बल,वाहन का आकलन करते हुए सूचना उपलब्ध करवा दें। जिला पंचायत राज पदाधिकारी को पंचायत की तैयारियो हेतु आवश्यक कार्य व संसाधन का अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया। पंचायत चुनाव के लिए टैग जिला से मंगाए गए ईवीएम का एफएलसी कार्य,संवेदनशील स्थल,वल्नारेबल बूथ चिन्हित करने,गृहरक्षको के डिप्लॉयमेंट आदि पर समीक्षा की गई।
भू अर्जन और वृहद परियोजनाओं की समीक्षा के क्रम में जिला भू अर्जन पदाधिकारी राशिद आलम ने बताया कि भारतमाला परियोजना अंतर्गत इंडो नेपाल सड़क हेतु भू अर्जन,किशनगंज बहादुरगंज(एलआरपी) सड़क ,अररिया गलगालिया सड़क व अन्य में भू अर्जन हेतु कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।संबंधित अंचल अधिकारी को एजेंसी के साथ समन्वय बनाकर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया गया।शिक्षा विभाग की समीक्षा में डीईओ ने मध्याह्न भोजन,शिक्षक नियोजन प्रक्रिया ,19 भूमिहीन विद्यालय को ज़मीन उपलब्ध किए जाने की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी।समीक्षा के क्रम में डीइओ को निर्देश दिया कि मेधा के आधार पर स्वच्छ और पारदर्शी शिक्षण नियोजन कराएं और आपत्ति या नियोजन में अनियमितता की शिकायत को गंभीरता से लेकर निराकरण कराए तथा विद्यालय की जमीन पर अतिक्रमण होने पर संबंधित अंचलाधिकारी से समन्वय कर अतिक्रमण मुक्त कराए।आईसीडीएस के अन्तर्गत संचालित योजनाओं और आंगनबाड़ी केन्द्रों की समीक्षा की गई।भवनहीन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भूमि अधिग्रहण कर भवन निर्माण मनरेगा या अन्य योजना से कराने का निर्देश दिया गया।डीपीओ आईसीडीएस को निर्देश दिया गया कि भूमिहीन आईसीडीएस केंद्र को सर्वप्रथम उस क्षेत्र के विद्यालय में संचालन की संभावना को देखे तत्पश्चात संभावना नहीं होने पर भूमि चिन्हित कराकर केंद्र का भवन उपलब्ध करवाएं।
सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अन्तर्गत सभी प्रकार के सामाजिक सुरक्षा योजना/पेंशन, प्रोत्साहन स्कीम,मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह अनुदान योजना, नि:शक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना ,कबीर अंत्येष्टि ,जीवन प्रमाणीकरण ,मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना व राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना के आवेदनों में प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिया गया।मोबाइल थेरेपी वाहन के द्वारा लगातार क्षेत्र भ्रमण कर लोगो को सहायक उपकरण मुहैया कराने समेत लाभुको को स्वास्थ्य संबधी सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
आपूर्ति कार्यों में राशन कार्ड व पीडीएस डीलरों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा हुई।खाद्यान्न के डिस्पैच व डिस्ट्रीब्यूशन की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया कि खाद्यान्न वितरण लंबित रखने को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करें।एचआरएमएस के अंतर्गत बताया गया कि सभी कार्यालय पे एंटाईटलमेंट स्टेटमेंट एंट्री कर दें । सभी कर्मियो का इस माह का वेतन सीएफएमएस की बजाय एचआरएमएस सॉफ्टवेयर से होगा। डमी वेतन अवश्य बना कर सत्यापन कर लें।
खनन से संबंधित समीक्षा में समाहर्त्ता ने अवैध खनन को लेकर कार्रवाई का निर्देश दिया। ईट भट्ठा संचालन वाले स्थल का भू संपरिवर्तन प्रस्ताव उपलब्ध कराने, बगैर स्वच्छता या सीटीओ प्रमाण के चल रहे ईट भट्ठा पर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा सभी बंदोबस्त घाट पर पौधारोपण करने का निर्देश खनन विकास पदाधिकारी डॉ साकेत सुमन सौरव को दिया गया।
इसी प्रकार,जिला कोषागार,कृषि,जीविका,जिला लेखा की समीक्षा हुई। कृषि विभाग की समीक्षा के क्रम में खाद की कालाबाजारी को रोकने हेतु छापामारी जारी रखने के निर्देश दिए गए। सभी प्रखंडों में लेखा, रोकड बही संधारण,अन्य वित्तीय समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी बीडीओ व सीओ को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वित्तीय अनुशासन बनाए रखने के निमित जो भी आवंटन ,उपावंटन या अग्रिम राशि उपलब्ध कराई जाती है उसका ससमय विपत्र,राशि का समायोजन सुनिश्चित कराएं।जिला समन्वय समिति की बैठक में डीएम के अतिरिक्त ब्रजेश कुमार अपर समाहर्ता, राशिद आलम डीएलएओ, रमाशंकर डीटीओ,अनुमंडलाधिकारी,अपर अनुमंडलाधिकारी, निदेशक डीआरडीए समेत अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- पहचान पत्र के बिना नेपाल में एंट्री बंद,नए नियम से बढ़ी परेशानीजोगबनी (अररिया)अरुण कुमार भारत-नेपाल सीमा पर शनिवार से अचानक बढ़ी सख्ती ने सीमावर्ती इलाकों में हलचल तेज कर दी है। नेपाल प्रशासन ने अब नेपाल में प्रवेश करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए पहचान पत्र दिखाना … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ नेपाल के बीच संयुक्त गश्ती एवं समन्वय बैठक आयोजितकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल 12वीं वाहिनी किशनगंज के “ई” समवाय माफिटोला में शनिवार को सीमा सुरक्षा एवं आपसी समन्वय को लेकर संयुक्त पेट्रोलिंग तथा समन्वय बैठक … Read more
- एसएसबी ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्रों व ग्रामीणों को योग अपनाने का संदेशटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल 12वीं बटालियन द्वारा गुरुवार को “ई” समवाय माफ़ीटोला सीमा चौकी फतेहपुर अंतर्गत नव प्राथमिक विद्यालय खाताबस्ती में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग कार्यक्रम … Read more
- कटिहार रेल मंडल में तीन दिवसीय मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान से हड़कंप705 बेटिकट यात्री पकड़े गये 4 लाख 90 हजार से अधिक जुर्माना किया गया वसूल कटिहार – कटिहार रेल मंडल में चलाए गए तीन दिवसीय विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान में कुल 705 बेटिकट यात्रियों से … Read more
- घर से बुलाकर युवक के साथ मारपीट, नगदी और चेन छीनने का आरोप,जांच में जुटी पुलिसबरारी /कटिहार – बरारी थाना क्षेत्र के सुजापुर गांव में एक युवक को घर से बुलाकर बहियार में ले जाकर बेरहमी से मारपीट करने और नगदी व चांदी की चेन छीन लेने का मामला सामने आया … Read more
- लायंस क्लब कटिहार की ओर से मुफ्त नेत्र जांच और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजितकटिहार – लायंस क्लब कटिहार की ओर से स्कूली बच्चों एवं अभिभावकों का मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन आदर्श आवासीय मध्य विद्यालय शादपुर रजवाड़ा में किया गया। क्लब के अध्यक्ष लायन काजल महासेठ ने बताया … Read more
- बिजली चोरी के आरोप में सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्जकदवा /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में विद्युत विभाग की छापेमारी में अवैध रुप से विद्युत उपभोग करते सात लोगों को पकड़ा गया है। मामले को लेकर विद्युत विभाग की ओर से कदवा थाना में आवेदन देकर … Read more
- कटिहार:जिला व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजनविभिन्न लंबित मामलों का हुआ निष्पादन कटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय परिसर के एडीआर भवन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के … Read more
- प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को तकनिकी समस्या होने पर फिल्ड ट्रेनर से संपर्क करे – बीडीओबारसोई /कटिहार -जनगणना के संदर्भ में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण निर्देश है कि यदि फिल्ड में किसी भी प्रकार की कोई तकनिकी, प्रक्रियात्मक अथवा एचएलओ ऐप से संबंधित कोई समस्या आ रही … Read more
- कटिहार:भाजपा महामंत्री सौरभ कुमार मालाकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री से मिलकर दी बधाईकटिहार के बेहतर विकास की रखी मांग कटिहार – बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के गठन के बाद पूर्व के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल को बिहार सरकार के राजस्व एवं … Read more
- पंचायत चुनाव की प्रक्रिया विभागीय स्तर पर शुरूफलका /कटिहार – प्रखंड के पंचायत में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पंचायत चुनाव 2026 का प्रक्रिया विभागीय स्तर पर शुरू हो गई है और पंचायत चुनाव 2026 का प्रपत्र एक का प्रकाशन भी हो … Read more
- निशांत कुमार का विधिवत राजनीतिक प्रारंभ सुखद एवं उत्साहवर्धक — डॉ. एसके सुमनकटिहार – जनता दल यू के वरिष्ठ नेता डॉ. एसके सुमन ने इंजीनियर निशांत कुमार के सक्रिय राजनीतिक जीवन में प्रवेश को बिहार की राजनीति के लिए एक ऐतिहासिक,सकारात्मक एवं दूरगामी पहल बताया है। उन्होंने कहा … Read more
- सीमेंट लोड ट्रैक्टर ने बच्चे को कुचला,गंभीर रूप से घायलप्राणपुर /कटिहार – प्राणपुर थाना क्षेत्र के सिरण्डा गांव में दोपहर बाद 10 वर्षीय नूर सलाम नमाज पढ़ कर मस्जिद से घर आ रहा था। इसी बीच सड़क पार करने के दौरान सीमेंट से लदा ट्रैक्टर … Read more
- फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करना युवक पर पड़ा महंगाबरारी /कटिहार – सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर देश के नेताओं के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक एवं अनर्गल टिप्पणी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। मामले में कार्रवाई करते हुए सेमापुर पुलिस ने … Read more
- कटिहार:परिसीमन और आरक्षण को लेकर मुखिया संघ ने की बैठकमांगे पूरी नहीं हुई तो पंचायत चुनाव का करेंगे विरोध आजमनगर /कटिहार – प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सामुदायिक भवन के सभाकक्ष में प्रखंड के 28 पंचायतों के मुखिया की अहम बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता … Read more
- कटिहार:प्रसव पूर्व 60 गर्भवती महिलाओं की हुई जांचमनसाही/कटिहार – प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में शनिवार को प्रसव पूर्व 60 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र से लाए आशा के द्वारा गर्भवती महिलाओं का … Read more
- कटिहार रेल क्षेत्र में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई,ट्रेन पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार21 अवैध हॉकर भी दबोचे गए कटिहार – कटिहार रेल क्षेत्र में रेलवे सुरक्षा बल की लगातार कार्रवाई से अपराधियों और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। एक ओर चलती ट्रेन … Read more
- पटना में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण – संजय कुमार सिंहटीआरई-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेस का हमला, कहा युवाओं के साथ हो रहा छल कटिहार – बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से शिक्षक भर्ती परीक्षा टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने में लगातार हो … Read more
- पीएम आवास लाभुकों ने लगाया अवैध वसूली का आरोप,जांच की मांगबरारी /कटिहार – प्रखंड की रौनिया पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नाम जोड़ने और जियो टैग करने के नाम पर अवैध वसूली का मामला प्रकाश में आया है। पंचायत की लाभुक सीमादेवी, उषादेवी, सकीना … Read more
- कटिहार में गूंजा ‘व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट’संविधान जागरूकता के लिए युवाओं ने लिया संकल्पकटिहार – राष्ट्रीय यूथ कांग्रेस के ‘व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट’ के तहत सीमांचल के चार जिलों कटिहार,पूर्णिया, अररिया और किशनगंज में एक साथ एक दिवसीय ‘बुनियादी कैंप’ का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कटिहार स्थित राजेंद्र … Read more



























