दरभंगा /संवादाता
दरभंगा शहर से केवटी थाना क्षेत्र के ननौरा गांव जा रहे तीन बाइक सवार युवकों को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में बचकर निकले और प्रत्यक्षदर्शी राजन साह ने बताया कि बुधवार की रात करीब साढ़े नौ से 10 बजे के बीच वे तीन लोग एक ही बाइक पर सवार होकर ननौरा की तरफ पूजा का प्रसाद खाने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से एक ट्रक आया और उसकी लाइट में उनका बैलेंस बिगड़ गया। इसके बाद ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे बाइक समेत तीनों लोग सड़क के किनारे नहर में जा गिरे। युवक ने बताया कि वह किसी तरह नहर से तैर कर आ गया। नहर में गिरने की वजह से उसके हाथ पैरों में काफी चोट आई है।वहीं उसने बताया कि बाकी के दो युवक चंदन साह और पिंकू पानी से नहीं निकल सके। उसने बताया कि दुर्घटना के बाद रात में उसने लोगों से सहायता मांगी और दोनों के घर पर भी खबर भिजवाई। राजन ने बताया कि रात भर खोजबीन के बाद भी दोनों युवकों का पता नहीं चल सका है।
वहीं घटना में एक लापता युवक चंदन साह की भाभी बेबी देवी ने मीडिया को बताया कि राजन सह उनके देवर को बुलाकर रात में बाइक पर बिठा कर ले गया था। उन्होंने आशंका जताई कि राजन ने ही दोनों युवकों की हत्या कर दी है। उन्होंने कहा कि राजन के साथ पहले से उन लोगों का कुछ झगड़ा चल रहा था और बातचीत भी बंद थी। उन्होंने कहा कि राजन के साथ पैसे को लेकर झगड़ा चल रहा था। उन्होंने कहा कि इसी वजह से राजन ने उनके देवर की हत्या कर दी है।
इसकी वजह से तीनों युवक NH-527B सड़क के किनारे नहर में जा गिरे। घटना केवटी थाना क्षेत्र में दरभंगा एयरपोर्ट के पास की है। इनमें से एक युवक राजन साह तैरकर किसी तरह बाहर निकल गया लेकिन बाकी 2 युवक डूब गए और अब तक लापता हैं। तीनों युवक विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कादिराबाद के रहने वाले हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर लोगों ने रात भर डूबे हुए दोनों युवकों की तलाश की लेकिन उनका पता नहीं लग सका। गुरुवार की सुबह से एनडीआरएफ की टीम ने युवकों को खोजने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अब तक दोनों युवकों का पता नहीं चल सका है हालांकि उनकी बाइक नहर से निकाल ली गई है। इस घटना के बाद लोगों ने NH-527B सड़क को जाम कर दिया। लापता युवकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- दस आरोपियों को अदालत ने पांच- पांच वर्षों की सुनाई सजा,जुर्माना भी लगाया गयाएडीजे प्रथम सुरेश कुमार सिंह की अदालत ने सुनाई सजा किशनगंज/ प्रतिनिधि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सुरेश कुमार सिंह की अदालत ने चार वर्ष पुराने एक मामले में मंगलवार … Read more
- कोयला माफियाओं पर पुलिस ने कसा शिकंजा,9 कोयला लदे ट्रक जब्त, आधा दर्जन गिरफ्तारसंवाददाता /किशनगंज: किशनगंज में फर्जी जीएसटी चालान के सहारे कोयला का परिवहन करने वाले माफियाओं के खिलाफ पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के … Read more
- काली मंदिर से लाखो के गहनों की चोरी,जांच में जुटी पुलिसइरफान/पोठिया (किशनगंज) पोठिया थाना क्षेत्र के चिचुआबाड़ी ओपी अंतर्गत तैयबपुर काली मंदिर में सोमवार की देर रात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने मंदिर का … Read more
- छापेमारी में नाश्ता दुकान से 11 लीटर देशी शराब बरामद,दो गिरफ्तारकुरसेला /कटिहार – कुरसेला पुलिस ने मंगलवार को कुरसेला चौक स्थित एक नाश्ता दुकान में छापेमारी कर 11 लीटर देशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से … Read more
- गोरखनाथ धाम मंदिर का पर्यटन विभाग की टीम ने निरीक्षण किया आलमारी /कटिहार – बाबा गोरखनाथ धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। बिहार सरकार पर्यटन विभाग की ओर से 14 करोड़ … Read more
- चोरी के बाईक और मोबाइल के साथ दो गिरफ्तारकोढ़ा /कटिहार – कोढा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।मालूम हो कि इनके पास से पुलिस ने … Read more
- बारसोई अनुमंडलीय अस्पताल में 124 दिव्यांगों की हुई जांचबारसोई /कटिहार – अनुमंडलीय अस्पताल बारसोई में मंगलवार को बारसोई प्रखंड के 124 दिव्यांगों के दिव्यांगता की जांच की गई। कटिहार से आये चार चिकित्सकों ने सभी दिव्यांगों की जांच की। … Read more
- सघन वाहन चेकिंग अभियान में बिना हेलमेट चलने वालों पर कार्रवाईकोढा /कटिहार-जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त निर्देश पर जिले भर के प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में कोलासी बाजार में कोलासी पुलिस शिविर … Read more
- आरपीएफ ने चोरी के रेलवे सामग्री के साथ युवक को किया गिरफ्तारकटिहार – आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर विक्रम कुमार के नेतृत्व आरपीएफ सीनियर कमांडेंट के निर्देशानुसार आरपीएफ की टीम द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत एक … Read more
- शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तारपलटनिया चौक पर तीन शराब पियक्कड़ गिरफ्तार कोढा/कटिहार-रौतारा थाना क्षेत्र के पलटनिया चौक पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार … Read more
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी में साप्ताहिक बैठक आयोजितबराबरी /कटिहार -सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी में साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता डॉ. मुसर्रफ हुसैन ने की।इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक एखलाक आलम मौजूद रहे। इस दौरान सभी अतिरिक्त प्राथमिक … Read more
- कटिहार:जिला समन्वय समिति की बैठक में स्वगणना सहित अन्य विभागीय कार्यों की हुई समीक्षाकटिहार – एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय … Read more
- कटिहार:डीएम के निर्देश पर जांच के लिए श्रम अधीक्षक पहुंचे सदर अस्पतालकटिहार – कटिहार जिला 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के मुख्य संरक्षक विकास सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य समिति कटिहार के अध्यक्ष सह जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी से मिलकर 102 एम्बुलेंस के … Read more
- आधा दर्जन मृत चौकीदारों के आश्रितों को मिला नियुक्ति पत्रकटिहार – जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बारसोई अनुमंडल अन्तर्गत बारसोई , आजमनगर तथा बलरामपुर अंचल के 06 मृतकों के आश्रितों को जिला अनुकंपा समिति द्वारा लिए गये निर्णय के आलोक … Read more
- लुट कांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेलमनसाही/कटिहार – मनसाही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मनसाही थाना कांड संख्या 49/26 के लुट कांड के एक आरोपी अर्जुन कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार … Read more

























