• सामुदायिक स्तर पर देखभाल के लिए दिया गया ऑनलाइन प्रशिक्षण
• तीसरी लहर में बच्चों के अधिक संक्रमित होने की आंशका
• हर परिस्थितियों से लड़ने की तैयारी में है स्वास्थ्य विभाग
सीवान /प्रतिनिधि
कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क व अलर्ट है। तीसरी लहर में प्रभावित होने वाले बच्चों के प्रबंधन के लिए सामुदायिक स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बुधवार को जिले की आशा, एएनएम, आरबीएसके टीम समेत अन्य को प्रशिक्षण दिया गया। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि यदि कोरोना की तीसरी लहर आयेगी तो उसमें बच्चों के कोरोना से संक्रमित होने की संभावना अधिक है। इसलिए संभावित कोरोना की तीसरी लहर से पहले बच्चों की देखभाल एवं प्रबंधन के लिए सामुदायिक स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं जैसे- आशा, एएनएम, आरबीएसके टीम, आरकेएसके पीयर प्रशिक्षक एवं काउंसलर, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक आदि को वर्चुअल प्रशिक्षण दिया गया।
सामुदायिक स्तर पर कोरोना प्रबंधन की समझ विकसित करना:
सिविल सर्जन डॉ. यदुवंश कुमार शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के बीच सामुदायिक स्तर पर कोरोना प्रबंधन की समझ विकसित करना है | अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं आशा/एएनएम को खतरे के संकेत और बीमार बच्चे को कब रेफर करना है, इसके बारे में शिक्षित किया जाना है। बाल चिकित्सा मामलों के समुदाय आधारित प्रबंधन पर राज्य स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम के तहत जिले के संबंधितों कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।
अपने-अपने इलाकों में पैनी निगाह रखें:
प्रशिक्षण में ट्रेनर ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को अपने-अपने इलाकों में पैनी निगाह रखने, अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा पर जागरूक तथा सचेत करने, घर में होम क्वरंटाइन किए जाने और गंभीर हालत होने पर रेफर किए जाने आदि पर जरूरी मार्गदर्शन दिया। इन अभिभावकों को बच्चों में कोविड-19 के लक्षण और समय रहते उचित कदम उठाने को लेकर भी मार्गदर्शन दिया गया। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह सभी तैयारी राज्य में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आहट से पहले पूरी कर ली जाएगी, ताकि बिहार जैसे राज्य में स्थिति को समय रहते ही संभाला जा सके।
स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारियों में लगा:
जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन ने कहा कोरोना की दूसरी लहर के समय से ही कोविड टीकाकरण कार्यक्रम जारी है। जो विभिन्न चरणों से गुजरते हुए अब 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को दिया जा रहा है। वहीं 18 वर्ष से अधिक उम्र के बहुत से लोग कोविड- 19 का टीका लगवा चुके हैं। किन्तु अभी तक 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन नहीं आयी है। इसलिए संभावना व्यक्त की जा रही है। यदि कोरोना की तीसरी लहर आयेगी तो यह 18 वर्ष से कम आयुवर्ग के लोगों को आसानी से संक्रमित कर पायेगी। ऐसे में कोरोना की दूसरी लहर से सबक लेते हुए संभावित कोरोना की तीसरी लहर के लिए स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारियों में लगा हुआ है। इससे पूर्व भी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कई तरह के प्रशिक्षण खासकर बच्चों के संक्रमित होने की संभावनाओं को लेकर दिये जा चुके हैं और आगे भी कई प्रकार के प्रशिक्षण दिये जाने हैं।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- किशनगंज:लूटकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेलपौआखाली/रणविजय सुखानी थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूटकांड के प्राथमिक अभियुक्त निहार बाबू उम्र 24 वर्ष पिता जाहिदुल, निवासी अमलझाड़ी, थाना पाठामारी जिला किशनगंज को रविवार के दिन … Read more
- किशनगंज जिले के 20 केंद्रों में कल से शुरू होगी मैट्रिक की परीक्षा,17422 परीक्षार्थी होंगे शामिलकिशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज जिला मुख्यालय के 20 केंद्रों में 17 फरवरी से मैट्रिक की परीक्षा होगी। परीक्षा में 17422 परीक्षार्थी शामिल होंगे।परीक्षा दो पालियों में होगी।पहली पाली की परीक्षा में 8713 व दूसरी … Read more
- किशनगंज:महिला ने युवकों पर लगाया मारपीट का आरोप,दर्ज करवाई गई प्राथमिकीकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के खगड़ा मछमारा की रहने वाली एक महिला ने पास के ही चार लोगों के विरुद्ध मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करवाई है।प्राथमिकी सोमवार को दर्ज करवाई गई है।दर्ज … Read more
- शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तारकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के धर्मगंज माझिया रोड से रविवार की शाम को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली … Read more
- बूढ़ी काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में होगी अमावस्या पूजाकिशनगंज/प्रतिनिधि लाइन स्थित बूढ़ी काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में मंगलवार को अमावस्या पूजा आयोजित की जाएगी।बूढ़ी काली मंदिर में मंदिर के पुरोहित मलय मुखर्जी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां … Read more
- किशनगंज रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट चेकिंग अभियान तेज, कई यात्रियों से वसूला जा रहा है जुर्मानासंवाददाता/किशनगंज किशनगंज रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया है। स्टेशन पर बिना प्लेटफॉर्म टिकट के घूमने वाले लोगों … Read more
- किशनगंज :पुलिस ने 404 ली0 विदेशी शराब किया बरामद, एक कार को जप्त करते हुए 03 अंतरजिला तस्कर को किया गया गिरफ्तारकिशनगंज /सरफराज आलम कोचाधामन थाना पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है।पुलिस ने 404 लीटर शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति … Read more
- आंगनबाड़ी में सुखा राशन का किया गया वितरणकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के मजगामा पंचायत के वार्ड संख्या एक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 155 राजवंशी टोला कन्हैयाबाड़ी में सूखा राशन का वितरण किया गया।इस दौरान केंद्र पर नामांकित लाभुकों … Read more
- दिल्ली में ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ की शुरुआत, 300 से ज्यादा कंपनियां दिखाएंगी AI तकनीकनई दिल्ली के भारत मंडपम में आज 16 फरवरी से ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ की शुरुआत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 5 बजे इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन 20 … Read more
- 1 करोड़ 45 लाख में वीर कुंवर सिंह बस टर्मिनल की हुई डाक, सुबीर कुमार के नाम से ठेका तयसंवाददाता:राहुल कुमार किशनगंज नगर परिषद परिसर में आज वीर कुंवर सिंह बस टर्मिनल की डाक प्रक्रिया संपन्न हुई। कुल 1 करोड़ 45 लाख रुपये की बोली पर यह डाक सुबीर कुमार के … Read more
- ओवरब्रिज के नीचे अवैध पार्किंग पर चलेगा नगर परिषद का डंडा,प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनीसंवाददाता: राहुल कुमार किशनगंज शहर में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ नगर परिषद अब सख्त तेवर अपनाने जा रही है। किशनगंज रेलवे स्टेशन से लेकर तेघरिया रेलवे फाटक तक बने नए … Read more
- कटिहार: मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन, पुलिस अधीक्षक ने दिए जरूरी निर्देशकटिहार – पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी में सभी पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मृदूलता ,पुलिस उपाधीक्षक यातायात सद्दाम हुसैन , पुलिस उपाधीक्षक साइबर, परि.पुलिस … Read more
- कोशी रेलपुल से युवक ने लगाई छलांग,किसानों ने बचाई जानकुरसेला/कटिहार – सोमवार को पुरानी कोशी रेलपुल से एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। हालांकि बालू पर खेती करने वाले किसानों की सतर्कता से युवक की जान बच गई। युवक … Read more
- कटिहार जिले के 55 परीक्षा केंद्रों पर दो पाली में मैट्रिक की परीक्षा का शुभारंभ आज सेकुल 30657 परीक्षार्थी होगें शामिल 14855 छात्र तथा 15802 छात्रा होंगे देगें परीक्षा कटिहार – विकास भवन सभागार में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी प्रद्युमन सिंह यादव की अध्यक्षता … Read more
- चोरी हुए मोटर के साथ तीन शातिर चोर धरायेबारसोई/कटिहार-थाना क्षेत्र में मोटर चोरी की घटना बढने से आमजनों में चिता देखी जा रही है।बीते दिनों रघुनाथपुर गांव से हुई मोटर चोरी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए … Read more
- कटिहार:नया हाट में आग लगने से 500 से अधिक दुकानें जलकर राखकरोड़ों की क्षति का अनुमान कुरसेला /कटिहार /प्रतिनिधि नगर पंचायत क्षेत्र के कुरसेला नया हाट में रविवार की देर शाम अचानक एक दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने … Read more
- कटिहार:महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याकटिहार – नगर निगम में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया । यह आयोजन महापौर के कार्यालय कक्ष में किया गया! महापौर उषा देवी अग्रवाल ने जनता दरबार में विभिन्न वार्डों … Read more
- आंगनबाड़ी केंद्र में सुखा राशन का हुआ वितरणमनसाही/कटिहार /प्रतिनिधि बाल विकास परियोजना मनसाही के निर्देश पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर सुखा राशन का वितरण किया गया। इस मौके पर आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 44 के सेविका अरुणा कुमारी ने पोषक क्षेत्र … Read more
- जिले के सभी प्रखंडों में हो दमकल की व्यवस्था – भुवननॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र कटिहार – नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर जिले … Read more
- BiharNews: कटिहार में पुलिस की करवाई,12 मवेशियों के साथ 03 तस्कर गिरफ्तारकटिहार – जिले में पशु तस्करों के विरुद्ध चल रहे समकालीन अभियान के तहत सेमापुर पुलिस ने वाहन जांच अभियान चला कर 02 पिक अप वैन में क्रुरतापूर्वक 12 पशुधनों का परिवहन … Read more

























