दूसरे डोज से छूटे हुए फ्रंटलाइन व हेल्थकेयर वर्कर्स का होगा टीकाकरण
- हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर को एक सप्ताह के अंदर वैक्सीनेट करने का दिया गया निर्देश
- जिले में अब तक 2.80 लाख लोगों को दिया गया है टीका
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। टीकाकरण के लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने के लिए विभाग प्रतिबद्ध है। इसको लेकर तमाम प्रयास किये जा रहे हैं । जिले में अभी भी कुछ ऐसे फ्रंटलाइन वर्कर या हेल्थ केयर वर्कर हैं जो कोविड टीका की दूसरी डोज नहीं लिये हैं । इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। जारी पत्र में कहा गया है कि निर्धारित समय सीमा पार करने के बावजूद भी फ्रंटलाइन वर्कर व हेल्थ केयर वर्कर ने सेकेंड डोज नहीं लिया है। वैक्सीन की दोनों डोज लेना अनिवार्य है। दूसरे डोज से वंचित लाभार्थियों को एक सप्ताह के अंदर टीकाकृत करने का निर्देश दिया गया है। वहीं कार्यपालक निदेशक के पत्र के आलोक में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एस.के विश्वकर्मा ने जिले के सभी एमवाईसी को पत्र लिखकर दूसरे डोज से वंचित स्वास्थ्य कर्मियों तथा फ्रंटलाइन वर्करों की लिस्ट मांगी है| स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इनमें से बहुत से स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंटलाइन वर्करों ने दूसरे डोज का टीका ले लिया है परंतु कोविन पोर्टल पर अद्यतन नहीं हो पाया है।
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया जिले में 10 लाख 99 हजार लोगों का टीकाकरण किये जाने का लक्ष्य है| जिसमें अब तक 2 लाख 80 हजार 293 लोगों को प्रथम एवं 44,552 लोगों को दूसरा डोज का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। जिसमें 7448 हेल्थ केयर वर्कर को प्रथम एवं 6132 को सेकंड डोज,तथा 9478 फ्रंटलाइन वर्कर को प्रथम डोज एवं 5619 को सेकंड डोज दिया जा चुका है| बाकी दूसरे डोज के लिए बचे हुए हेल्थ केयर वर्कर एवं फ्रंटलाइन वर्कर को एक सप्ताह के अंदर वैक्सीनेट करने का निर्देश प्राप्त हुआ है जिसे ससमय पूर्ण कर लिया जायेगा ।
संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए, टीकाकरण के साथ –साथ व्यवहार परिवर्तन लाना भी है जरूरी- सिविल सर्जन
जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। वर्तमान में सिर्फ 19 व्यक्ति ही संक्रमित हैं लेकिन अभी भी खतरा पूरी तरह से टला नहीं है। कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोग ठीक भी हो रहे हैं। जिले में कुल 10231व्यक्ति संक्रमित हुए थे जिसमें से 10148 व्यक्ति संक्रमण से ठीक भी हुए है| जिले की रिकवरी रेट 99.2 प्रतिशत है लेकिन अभी भी सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है | स्वस्थ हो चुके मरीजों को अभी भी सचेत रहने की जरूरत है और इस बात की पुष्टि भी हो चुकी है कि किसी भी व्यक्ति को कोरोना संक्रमण दोबारा अपनी चपेट में ले सकता है। संक्रमण की धीमी रफ़्तार को देखते हुए इस समय और ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कहा कोरोना की दूसरी लहर से कई लोगों ने अपनो को खोया है । इसलिए यह लोगों की भी जिम्मेदारी बनती है कि तीसरी लहर से पहले ही टीकाकरण के साथ साथ वह अपनी सोच और सामाजिक व्यवहार में परिवर्तन लायें। कोरोना वायरस से ख़ुद को सुरक्षित रखने का सबसे महत्वपूर्ण उपाय है कि साफ-सफाई का ध्यान रखना।
समय से दूसरी डोज लेना बेहद जरूरी –
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मंजर आलम ने कहा कि संक्रमण से बचने के लिए टीका काफी कारगर है। टीका लगने के बाद शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है जो कोरोना संक्रमण से लड़ने में अहम भूमिका निभाती है। इसलिए यह जरूरी है कि लोग वैक्सीन की दोनों डोज जरूर लें एवम् समय से लें। लोग अब वैक्सीन को लेकर भ्रमित होने की स्थिति से बाहर आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिले में कुछ ऐसे सुदूरवर्ती इलाके हैं जहाँ कि लोग टीकाकरण केंद्र पर नहीं पहुंच पा रहे थे। उनके लिए टीका एक्सप्रेस वाहन चलाया गया है जिसका काफी अच्छा परिणाम देखने को मिल रहा है। डॉ मंजर कहते हैं कि जिन लोगों ने टीका लगवा लिया है वे लोग भी कोविड-19 गाइडलाइन का भी पालन जरूर करते रहें ।
टीकाकरण के बाद के सामान्य साइड इफ़ेक्ट से घबराएँ नहीं :
सिविल सर्जन डॉ. श्री नंदन ने कहा कोविड टीकाकरण के बाद कुछ सामान्य साइड इफेक्ट हो सकते हैं। जैसे- बाँह में दर्द होना एवं थोड़ा फूल जाना , हल्का बुखार का आना, जी मचलाना, सिर दर्द होना, ठंड लगना, थकान का होना एवं मांसपेशियों में दर्द होना। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। सामान्य साइड इफ़ेक्ट होने पर टीकाकरण के बाद थोड़ा आराम करें, जिससे स्वयं साइड इफ़ेक्ट में कमी आ जाएगी। यदि इसके बाद भी साइड इफ़ेक्ट से कोई घबराहट हो तो चिकित्सक से सलाह लें। हालाँकि, चिकित्सक से सलाह लेने की स्थिति आम तौर पर नहीं आती है। विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि टीकाकरण के बाद होने वाले साइड इफेक्ट को सकारात्मक रूप से लिया जाना चाहिए। टीकाकरण के बाद सामान्य साइड इफ़ेक्ट यह बताते हैं कि आपकी इम्युन सिस्टम कार्य कर रही है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- बिहार के राज्यपाल के किशनगंज आगमन को लेकर सुरक्षा एवं अन्य तैयारियों पर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा समीक्षा बैठक,अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देशकिशनगंज/किशनगंज राज्यपाल सैयद अता हसनैन के किशनगंज परिभ्रमण कार्यक्रम को लेकर समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में जिला पदाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में सुरक्षा एवं प्रशासनिक … Read more
- सड़क दुर्घटना मे घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों मे पसरा मातमबहादुरगंज /किशनगंज/निशांत बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दारुल उलूम चौक के समीप बीते गुरुवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना मे घायल मरीज का इलाज के दौरान मौत हो गयी। जहां पोस्टमार्टम उपरांत … Read more
- 12 घंटे में शूटआउट का खुलासा: अररिया पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 बदमाश गिरफ्तार, हथियार-बाइक जब्तअररिया /अरुण कुमार अररिया जिले में पुलिस के द्वारा अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड कारवाई की जा रही है। उसी क्रम में पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर भारत फाइनेंस के कर्मी … Read more
- फर्जी GST बिल पर कोयला तस्करी का खेल उजागर: किशनगंज SP संतोष कुमार की बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन जब्त, 4 गिरफ्तारकिशनगंज जिले में फर्जी जीएसटी कागजात के सहारे कोयला तस्करी के बड़े मामले का उद्भेदन पुलिस के द्वारा किया गया है।बता दे कि गलगलिया चेकपोस्ट पर कार्रवाई करते हुए चार कोयला लदे … Read more
- इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का खुलासा, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तारनेपाल से किशनगंज होते हैदराबाद तक फैला था साम्राज्य तेलंगाना पुलिस के सहयोग से रजा आलम की गिरफ्तारी के लिए जारी है छापेमारी किशनगंज पुलिस द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ी कारवाई किशनगंज /राजेश दुबे किशनगंज पुलिस ने अवैध … Read more
- आंधी-तूफान में एक दर्जन बिजली पोल गिरे,दो पंचायतों की बिजली सप्लाई ठपबारसोई /कटिहार – रविवार दोपहर आई तेज आंधी-तूफान व बारिश से बारसोई प्रखंड के कर्णपुर पंचायत स्थित निंधौर गांव में करीब एक दर्जन बिजली पोल गिरकर टूट गए। इससे निंधौर समेत दो … Read more
- कटिहार:घायल महिला की इलाज के दौरान मौत,एक गिरफ्तारसमेली / कटिहार – भूमि विवाद में मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान चार दिन बाद मौत हो गई ।घटना कुरसेला थाना क्षेत्र के मोरसंडा वार्ड नंबर 1 निवासी मसोमात … Read more
- कटिहार:आर्म्स एक्ट के तहत प्राणपुर थाना में तीन अपराधी पर मामला दर्जदो अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक मिसफायर कारतूस तथा एक बाइक प्राणपुर पुलिस ने जप्त किया प्राणपुर /कटिहार — कटिहार – प्राणपुर एनएच 31 … Read more
- अति प्राचीन नील सरस्वती मंदिर का अधिकारियों ने किया निरीक्षणअति प्राचीन नील सरस्वती मंदिर का पर्यटन विभाग की टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के बेलवा पंचायत स्थित अति प्राचीन नील सरस्वती मंदिर का पर्यटन विभाग … Read more
- कटिहार:स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी,गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देशबरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा कटिहार – रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और विकास कार्यों का जायजा लिया। … Read more
- कलाओं का मुख्य उद्देश्य व्यक्तित्व रचना में सुंदर सकारात्मक दिशा देना – कौशिकचंडीगढ़ बोर्ड की क्रियात्मक वार्षिक मेधा परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कटिहार – रंगन आर्ट क्राफ्ट एवं म्यूजिक कॉलेज के तत्वाधान में बरमसिया स्थित स्कॉटिश पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वार्षिक … Read more
- कुरेठा रेलवे स्टेशन से मनिया एनएच 81 सड़क जर्जर,राहगीर परेशानमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के कुरेठा रेलवे स्टेशन से मनिया एन एच 81 तक कुल 4.150 किमी की सड़क पिछले कई माह से लगातार जर्जर एवं गड्ढे में तब्दील … Read more
- स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, भेजा गया जेलमनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या दो एसएम कालोनी से 7.37 ग्राम के साथ उन्नीस वर्षीय राहुल महतो ऊर्फ सुरेश महतो पिता मानिक … Read more
- कटिहार:विकास सिंह बने बीर कुंवर सेवा परिषद के अध्यक्ष,लोगो ने दी बधाईकटिहार – शहर के बीर कुंवर सिंह इंडोर स्टेडियम के प्रांगण में बाबू वीर कुंवर सिंह सेवा परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बाबू वीर कुंवर सिंह सेवा … Read more
- देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार,भेजा गया जेलमनिहारी /कटिहार – मनिहारी थाना क्षेत्र के हसवर फोरलेन से दो लोगों को 39 लीटर देशी शराब के साथ रविवार को गिरफ्तारकर जेल भेज दिया गया है। इस संदर्भ में मनिहारी थानाकांड … Read more
- कटिहार:एनएच 31 कुरसेला में फिर लगने लगा जाम,घंटों रेंगती रही गाड़ियांकुरसेला/कटिहार – कुरसेला में एनएच 31 पर एक बार फिर जाम की समस्या सिर उठाने लगी है। रोजाना सुबह-शाम जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है। इस दौरान लंबी दूरी तक … Read more
- धारदार हथियार से महिला पर हमलाहालत गंभीर, दो आरोपी गिरफ्तारफलका /कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत स्थित वाहिद नगर गांव में घरेलू विवाद में हुए हिंसक झड़प बढ़ता ही जा रहा है। विगत रात वाहिद नगर गांव में अपने … Read more
- कटिहार में पूर्व सैनिकों एवं उनकी विधवाओं के साथ किया गया शौर्य संवादकटिहार – स्टेशन हेड क्वाटर कटिहार में शौर्य संबाद आयोजित कर भूतपूर्व सैनिक , सैनिकों तथा वीरनारियों की समस्या सुनी गई। कार्यक्रम में 39 भूतपूर्व सैनिक, 09 सैनिकों की विधवा और 01 … Read more
- प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने जन वितरण प्रणाली के दुकान का किया भौतिक सत्यापनमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चित्तौड़िया पंचायत एवं कुरेठा पंचायत के जन वितरण प्रणाली के दुकान का प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुशील कुमार के द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया। इस मौके पर प्रखंड … Read more
- आंधी-तूफान में आये वज्रपात से खेत में काम कर रहे किसान की मौत,गांव में पसरा मातमबरारी/कटिहार -प्रखंड क्षेत्र केसुखासन पंचायत के इस्लामपुर गांव में रविवार दोपहर को अचानक आए आंधी-तूफान के बीच वज्रपात ठनका गिरने से एक किसान की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव … Read more
- एक देशी कट्टा सहित चार कारतूस के साथ पच्चीस हजार का ईनामी चढा पुलिस के हत्थेमनिहारी/कटिहार – मनिहारी पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में सक्रियता बढा दी है। रविवार को इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस की बडी कामयाबी मिली। जब पुलिस ने मनिहारी थाना कांड … Read more
- बारिश में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, टेढ़ागाछ-धवैली वार्ड 05 के लोग बेहाल।किशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत धवैली पंचायत के वार्ड संख्या 05 स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे बारिश होते ही जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। स्थानीय लोगों के … Read more
- पुलिस पर हमला करना महंगा पड़ा, रात में छापेमारी कर 6 लोगो की हुई गिरफ्तारीराज कुमार/किशनगंज/पोठिया: पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के शीतलपुर मोड़ पर हुए दर्दनाक हादसे के बाद सड़क जाम और आगजनी के दौरान कानून हाथ में लेने वालों पर पुलिस ने कड़ा शिकंजा कस दिया … Read more
- किशनगंज में आधी रात आई आंधी का कहर, 100 किलोमीटर की रफ्तार से तबाही — पेड़ उखड़े, बिजली ठप, फसलों को भारी नुकसानकिशनगंज/प्रतिनिधि रविवार देर रात किशनगंज जिले में आई तेज आंधी ने जमकर तबाही मचाई। आधी रात करीब 12 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज रफ्तार हवाओं ने पूरे इलाके को … Read more
- वीर कुंवर सिंह बस पड़ाव में बेबी केयर रुम का हुआ विधिवत उद्घाटन,माताएं सुरक्षित तरीके से बच्चों को करवा सकेंगी स्तन पानसंवाददाता:अब्दुल करीम किशनगंज शहर के वीर कुंवर सिंह बस पड़ाव में शनिवार को बेबी केयर रुम का विधिवत उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान,कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार,सिविल सर्जन डॉ राजकुमार एवं अन्य … Read more
- नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने मझिया पुल का किया स्थल निरीक्षण,बोले जल्द शुरू होगा पुल निर्माण कार्यसंवाददाता:अब्दुल करीम नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने शनिवार को मझियां पुल का स्थल निरीक्षण किया और जल्द पुल निर्माण कार्य शुरू होने की बात कही।दरअसल बिहार बंगाल को जोड़ने वाली मझिया … Read more
- किशनगंज:नाला निर्माण में अनियमितता का आरोप, कारवाई की मांगरणविजय/पौआखाली पौआखाली नगर पंचायत में पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क के किनारे बुडको के द्वारा लाखों की राशि से निर्माण हो रहे नाला कार्य में उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि अबू नसर आलम ने एकबार फिर … Read more




























