• बनियापुर में बीडीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक
• कालाजार उन्मूलन पर जनप्रतिनिधियों के साथ हुई चर्चा
छपरा /प्रतिनिधि
जिले में कालाजार उन्मूलन को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। 15 जुलाई से सिंथेटिक पैरा-थैराइड का छिड़काव किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को बनियापुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी कर्पूरी ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जनप्रतिनिधियों जैसे- मुखिया, वार्ड पार्षद, विकास मित्र पंच-सरपंच को शामिल किया गया था। इस मौके पर बीडीओ ने कहा कि कालाजार बीमारी के उन्मूलन का लक्ष्य दिसंबर २०२१ तक प्राप्त करना है। इस लक्ष्य के प्राप्ति के लिए बनियापुर प्रखंड के कालाजार से प्रभावित गांव में 15 जुलाई से कीटनाशक का छिड़काव शुरू हो चुका है। इस कार्य में आपका सहयोग अपेक्षित है। छिड़काव कर्मियों के गांव में पहुंचने पर आप घरों सभी कमरों में यथा रसोईघर सोने का कमरा, गोहाल में सभी दीवारों पर छिड़काव जरूर कराए। जिले में कालाजार जैसी बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए स्वास्थ्य विभाग, के अलावा केयर इंडिया व पीसीआई के अधिकारी व कर्मी अपने-अपने स्तर से लगे हुए हैं।
कालाजार मरीजों को 7100 रूपये की क्षतिपूर्ति राशि:
सरकार की ओर से कालाजार के मरीजों के सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने पर मुख्यमंत्री रहत योजना से 6600/ रूपये एवं भारत सरकार द्वारा 500/ अर्थात कुल 7100/ रूपये की श्रम उतिपूर्ति का प्रावधान है। संभावित कालाजार मरीजों की जांच एवं इलाज सरकारी अस्पतालों में निशुल्क उपलब्ध है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम सब अपने घरों में कीटनाशक का छिड़काव अवश्य कराएं एक अपने गांव जिले एवं प्रदेश को कालाजार से मुक्त कराए। छिड़काव से एक भी घर छूटा अर्थात सुरक्षा चक्र टूटा।
कालाजार समाज के लिए काली स्याह की तरह:
कालाजार समाज के लिए काली स्याह की तरह है। इस बीमारी को जन-जागरूकता व सामूहिक सहभागिता से ही हराया जा सकता है। कालाजार तीन तरह के होते हैं । जो वीएल कालाजार, वीएल प्लस एचआइवी और पीकेडीएल हैं । कालाजार रोग लिशमेनिया डोनी नामक रोगाणु के कारण होता है। जो बालू मक्खी काटने से फैलता है। साथ ही यह रोग एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भी प्रवेश कर जाता है। दो सप्ताह से अधिक बुखार व अन्य विपरीत लक्षण शरीर में महसूस होने पर अविलंब जांच कराना अति आवश्यक है। इस मौके पर पीसीआई के क्षेत्रीय समन्वयक संजय यादव, भीबीडीएस विजय शंकर प्रसाद, केयर इंडिया के बीसी सुमित पांडेय, बीसीएम मुकेश कुमार समेत अन्य मौजूद थे।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- पूर्व मंत्री मंजू वर्मा व पति को 7-7 साल की सजा, कोर्ट से सीधे जेल भेजे गएबेगूसराय/प्रतिनिधि बिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा को बेगूसराय की एमपी-एमएलए कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में दोषी ठहराते हुए सात-सात वर्ष … Read more
- पश्चिम बंगाल में जैश से जुड़ा संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, नेताओं की रेकी और पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेजपूर्व बर्धमान जिले के मेमारी थाना क्षेत्र से जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से कथित रूप से जुड़े संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल की हुई गिरफ्तारी झारखंड के साहिबगंज से अर्पिता सरकार नामक एक युवती … Read more
- नेपाल में हालात सामान्य होने की ओर: सुनसरी में कर्फ्यू में ढील, सिराहा गोलीकांड पर सरकार और गणेश यादव के परिवार के बीच सात सूत्री समझौतारिपोर्ट :अरुण कुमार नेपाल में हालिया सांप्रदायिक तनाव और हिंसा के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। कोशी प्रदेश के सुनसरी जिले में जिला प्रशासन ने कर्फ्यू में बड़ी … Read more
- श्रद्धालुओं का पहला जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना, गूंजे बाबा के जयकारेकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के फुलबरिया बाजार से सावन की पहली सोमवारी को लेकर बाबाधाम जाने वाले कांवरियों का पहला जत्था शनिवार को रवाना हुआ। इस मौके पर … Read more
- एसपी ने किया मनिहारी थाना का औचक निरीक्षण,लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देशमनिहारी – पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने देर शाम मनिहारी थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, बंदीगृह, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, चहारदीवारी, सीसीटीवी कैमरों, सिरिस्ता तथा लंबित … Read more
- सबका सम्मान – जीवन आसान कार्यक्रम को लेकर जनता दरबार का आयोजनकटिहार- सबका सम्मान – जीवन आसान”कार्यक्रम के तहत जिला पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया।जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में जिलास्तरीय … Read more
- रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा निःशुल्क दंत जांच शिविर का किया गया आयोजनकटिहार – भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा की ओर से शहर के मध्य विद्यालय बीएमपी मे निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस चेयरमैन डॉक्टर रंजना झा सचिव संतोष … Read more
- नशा मुक्ति को लेकर जिलास्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजनकटिहार–युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से माई भारत की ओर से पीएम श्री +2 गांधी उच्च विद्यालय में “नशा मुक्त युवा विकसित भारत” अभियान के तहत नशा … Read more
- डीएस कॉलेज में अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का हुआ समापनविजेताओं को मिले ट्रॉफी और मेडल कटिहार – पूर्णिया विश्वविद्यालय के तत्वावधान में डीएस कॉलेज की ओर से आयोजित तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण वातावरण में भव्य … Read more
- एएनएम के फर्जी भुगतान पर डीएम ने जांच का दिया आदेशकदवा /कटिहार – कदवा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज में एएनएम मौसम कुमारी के फर्जी भुगतान मामले में जिला जिला पदाधिकारी ने लिया संज्ञान तीन सदस्यी टीम गठित कर जांच … Read more
- सदानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ पीएम श्री विद्यालय का शुभारंभ6 से 8 तक के 190 छात्र-छात्राएं नामांकितबच्चों को मिलेगी मध्याह्न भोजन सहित अन्य सुविधा डंडखोरा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के राज्यकृत सदानंद उच्च विद्यालय डुमरिया में पीएम श्री विद्यालय का समारोहपूर्वक शुभारंभ हुआ।समारोह … Read more
- डीआरएम किरेंद्र नरह ने किया सिंहाबाद स्टेशन पर औचक निरीक्षणयात्रियों की सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश कटिहार – रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नरह ने शनिवार को सिंहाबाद रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण कर रेल प्रशासन की … Read more
- किशनगंज:पुलिस ने 39.585 लीटर शराब के साथ दो धंधेबाजों को किया गिरफ्तार,दो बाइक जब्तकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम बहादुरगंज -किशनगंज सड़क पर धनपुरा पिकेट के पास पुलिस ने तलाशी के क्रम दो बाइक से 39.585लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। इस संदर्भ में धनपुरा पुलिस … Read more
- भारतीय जूडो खिलाड़ियों की ऐतिहासिक सफलता पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी बधाईपटना:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल (CWG) 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय जूडो खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने महिला 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर … Read more
- हमें भाषाई व संवैधानिक मर्यादाओं के दायरे से बाहर जाने पर मजबूर न किया जाए: डॉ सुरेन्द्र जैननई दिल्ली:विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महासचिव डॉ सुरेंद्र जैन ने आज संसद भवन परिसर में विपक्षी सांसदों द्वारा संत वेश धारण कर किए गए भोंडे प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया … Read more
- धनपुरा संकुल में एफएलएन प्रशिक्षण आयोजित, 41 प्रधानाध्यापकों को बेसलाइन टेस्ट की दी गई जानकारीकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम संकुल संसाधन केंद्र धनपुरा में एफएलएन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षिका शमीमा प्रवीन ने कक्षा चार से आठ तक के बच्चों का बेसलाइन … Read more
- जिला पदाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षणसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) नगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्राओं की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य की … Read more



























