न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

लालू यादव के जन्म दिन पर राजद ने मनाया गरीब सम्मान दिवस

किशनगंज/रणविजय


राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गुरुवार के दिन पार्टी संगठन ने बिहार समेत अन्य प्रांतों में गरीब सम्मान दिवस मनाया है। इस दौरान राजद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जगह जगह गरीब असहाय लोगों के लिए भोजन आदि के इंतजाम किए। इसी क्रम में ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय में भी राजद के प्रखंड अध्यक्ष इकरामुल हक के नेतृत्व में पार्टी संगठन के द्वारा पकाए हुए भोजन के 200 पैकेट वगैरह वितरित किए गए।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष साबीर आलम समेत नव नियुक्त पंचायत अध्यक्षों व अन्य कई कार्यकर्तागण उपस्थित थें।इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष इकरामुल हक एवम् जिला उपाध्यक्ष साबीर आलम नेता द्वय ने उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद तथा उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव गरीब,शोषित,दलित, पिछड़ों और अकलियतों का शुरू से ही नेता रहें हैं जिन्होंने इनके लिए हमेशा अपनी आवाज सड़क से संसद तक बुलन्द की है।

लालू प्रसाद यादव ने इनके सामाजिक,आर्थिक,शैक्षणिक एवम् राजनीतिक उत्थान हेतु हमेशा लड़ाई लड़ते रहे हैं जो आज भी जारी है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के विचार नीति व सिद्धांत पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

Share this news

Leave a Comment