पशुओं को भोजन करा रहा जनकल्याण मंच।कई प्रदेशो में हो रही है जनकल्याण मंच की चर्चा।

SHARE:

किशनगंज/ठाकुरगंज/सुमित राज यादव

देशभर में (कोविड-१९) कोरोना संक्रमण को लेकर लॉक डाउन में मानव सेवा के साथ साथ पशुओं की सेवा में भी जनकल्याण मंच जुटे रहे। एक मई से लगातार श्वानों को रात्रि को जनकल्याण मंच के सदस्यों द्वारा वोलेंटियारों द्वारा अन्नपूर्णा रसोई से कुत्तों के लिए तैयार भोजन उनके बीच वितरण करते है। करीब 09 बजे के बाद नगर में घूम-घूमकर श्वानों को भोजन कराते हैं। भीमबालिश चौक , कलकतिया फ़ार्म चौक, रजिस्ट्री ऑफिस, भातढाला चौक, बैंक ऑफ़ बड़ोदा, गोविंदपूरी, खोपरापट्टी, नेहरू रोड, कचहरी पाड़ा आदि नगर के विभिन्न जगहों पर इन्हें भोजन कराया जाता है। भोजन परोसने में हमारे वोलेंटियर कृष्ण कुमार सिन्हा, तेलता राय , विजय बर्मन, अभिषेक आनंद और ज्ञान सागर, अजय राय, विवेक साह, रितेश यादव, अनिल महराज सहित अन्य सदस्य भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। जनकल्याण मंच के अध्यक्ष सिकंदर पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि पशुओं को लॉक डाउन में भोजन की कमी के कारण परेशानी हो रहीं थी। कुत्तों का शरीर दुबला हो गया था। साथ ही भोजन के अभाव में कुत्तों के लिए नगर से लोगों की आवाज उठने लगी थी। तब जनकल्याण मंच से पशुओं को भी भोजन कराने का बीड़ा उठाया है।

कई प्रदेशों में हो रही है जनकल्याण मंच की चर्चा:-
सोसल मीडिया के बढ़ते क्रेज की दुनिया मे विभिन्न सोसल साइट्स के माध्यम से कई राज्यों तक जनकल्याण मंच के मानव सेवा के साथ पशु कल्याण सेवा की भी चर्चा हो रही है। नाम न छापने के शर्त पर दूसरे राज्य में रह रहे एक वरीय अधिकारी ने करीब आधे घण्टे तक जनकल्याण मंच के कार्यकलापों और विभिन्न गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की और जनकल्याण मंच के सदस्यों को शुभकामनाएं भी दी है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि जब भी वे बिहार के दौरे पर आएंगे तो सीमांचल के किशनगंज जिले का भी रुख करेंगे और ठाकुरगंज पहुँचकर जनकल्याण मंच के सदस्यों से अवश्य मुलाकात करके उनका मनोबाल बढ़ाएंगे औऱ उत्साहित करेंगे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!