• सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने किया था उद्घाटन
• आयुष्मान गोल्डन कार्ड धारकों को निःशुल्क सुविधा
• डायलिसिस सुविधा के लिए कराना होता है ऑनलाइन पंजीकरण
छपरा /प्रतिनिधि
इस साल फ़रवरी के माह में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय द्वारा जिले के सदर अस्पताल में शुरू की गयी डायलिसिस यूनिट कोरोना काल में कई मरीजों के लिए संजीवनी साबित हुयी है। डायलिसिस की जरूरत होने पर पहले लोगों को निजी अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते थे एवं इसके लिए उन्हें बड़ी धनराशि भी खर्च करनी पड़ती थी। लेकिन जिले में डायलिसिस यूनिट की शुरुआत होने से इस समस्या से लोगों को निज़ात मिल रहा है। विशेषकर ऐसे गरीब लोगों को अधिक फ़ायदा हुआ है जो डायलिसिस के लिए निजी अस्पताल में अधिक पैसे खर्च करने में असमर्थ होते थे। जिले में शुरू हुयी डायलिसिस यूनिट से मार्च 2021 से लेकर जून 2021 तक कुल 932 मरीजों को डायलिसिस की सुविधा दी गयी है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधा प्रदान कराने के उद्देश्य से अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया करायी जा रही है। अब सदर अस्पताल में डायलिसिस सेंटर शुरू होने के बाद किडनी के मरीजों को आर्थिक राहत भी मिल रही है।
4 महीने में 900 से अधिक मरीजों को मिली सुविधा:
सिविल सर्जन डॉ जनार्दन प्रसाद सुकुमार ने कहा कि कोरोना काल मे भी मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैया कराना सुनिश्चित की गई है। इस दौरान डायलिसिस यूनिट में 932 लोगों को सुविधा दी गयी है, जिसमें मार्च में 181, अप्रैल में 221, मई में 241तथा जून में 289 मरीजों ने डायलिसिस की सुविधा का लाभ उठाया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने किया था उद्घाटन:
छपरा सदर अस्पताल में डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के द्वारा वर्ष 2021 के फरवरी माह में किया गया था। तब से लेकर अब तक लगातार मरीजों को डायलिसिस की सुविधा मिल रही है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के तहत डायलिसिस सेंटर की स्थापना नेफ्रों हेल्थ केयर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के आधार पर की गई है। इस सेंटर में 5 बेड की व्यवस्था की गई है और विश्व स्वास्थ संगठन तथा भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देशों के अनुरूप सभी मानकों को पूरा किया गया है। आधुनिक संसाधनों तथा सुविधाओं से सुसज्जित यह केंद्र चालू हो जाने से छपरा शहर समेत सारण जिले के किडनी फेल्योर मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो रही है।
लाभुकों को मिला लाभ, जताई ख़ुशी:
छपरा शहर के करीमचक निवासी आशा देवी ने कहा कि महंगी स्वास्थ्य सेवाओं के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सदर अस्पताल का डायलिसिस केंद्र इस मामले में आम मरीजों को राहत प्रदान कर रहा है। बीपीएल कार्ड पर निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा मुझे मिली है।
शहर के प्रभुनाथ नगर निवासी अनिल सिंह ने कहा कि उन्हें किडनी की समस्या है। उनकी तबीयत अचानक खराब हो गयी थी। लेकिन कोरोना काल मे भी सदर अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में उन्हें बेहतर सुविधा मिली। इसके लिए उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मी और प्रशासन के प्रति में आभार प्रकट किया।
मसुमगंज निवासी एके गुप्ता ने कहा कि डायलिसिस का इलाज कराने के लिए निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ता था। यह सुविधा शुरू होने से एक रुपये के पर्चे पर ही इलाज किया जा रहा है।इससे पहले मजबूरी में निजी सेंटर का सहारा लेना पड़ता था। कभी-कभी इलाज के लिए रुपये न होने से जा नहीं पाते थे। जिला अस्पताल में सुविधा शुरू होने से सहूलियत मिल गई है।
आयुष्मान भारत कार्डधारकों को नि:शुल्क सुविधा:
सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बीपीएल परिवार के मरीजों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज के लिए गोल्डन हेल्थ ई- कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वैसे मरीज भी डायलिसिस सेंटर में निःशुल्क डायलिसिस करा सकेंगे, जिनके पास गोल्डन हेल्थ ई- कार्ड की सुविधा उपलब्ध है।
डायलिसिस की सुविधा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण:
डायलिसिस की सुविधा को प्राप्त करने के लिए लोगों को तीन चीजें लेकर आना आवश्यक है, जिसमें चिकित्सक के परामर्श पर पर्चा, राशन कार्ड तथा आधार कार्ड शामिल है। इसके आधार पर ऑनलाइन पंजीकरण डायलिसिस सेंटर में किया जाएगा तथा पंजीकरण के बाद तीन बार डायलिसिस की सुविधा प्रदान होगी। तीन बार सेवा प्राप्त करने के बाद फिर नए सिरे से पंजीकरण कराना होगा। डायलिसिस सेंटर में ऑनलाइन निबंधन के बाद लोगों को अस्पताल प्रबंधक से सत्यापन कराना होगा। सत्यापन पर्चा डायलिसिस सेंटर में लाकर जमा करना होगा, जिसके आधार पर अस्पताल के उपाधीक्षक के द्वारा ऑनलाइन अप्रूवल दिया जायेगा, जिसके बाद यह सुविधा मिलेगी। जिन लोगों के पास राशन कार्ड की सुविधा नहीं है, उन्हें 1634 रुपए जमा करने पर यह सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- कटिहार रेल क्षेत्र में अपराधियों पर कसा शिकंजा,चोरी के आरोपी, शराब तस्कर और मोबाइल चोर गिरफ्तारकटिहार – रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष संयुक्त अभियान के तहत कटिहार रेल क्षेत्र में अपराध एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी … Read more
- आग लगने से दो घर और दो मवेशी जलकर राख, हजारों का नुकसानहसनगंज /कटिहार -हसनगंज थाना क्षेत्र के कालसर पंचायत के वार्ड संख्या 5 स्थित रामपुर कोशपाली हरख़ा पोखर गांव में मंगलवार की देर रात आग लगने से दो परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आग … Read more
- भूमि विवाद में हुई मारपीट में तीन लोगों की स्थिति गंभीरदोनों पक्ष की ओर से मामला दर्ज आजमनगर /कटिहार – थाना क्षेत्र के आलमपुर पंचायत अंतर्गत पलडांगा गांव में भूमि विवाद में दो पक्ष के बीच जमकर हुई मारपीट में तीन लोगों की स्थिति … Read more
- मक्का लदा ट्रैक्टर पलटने से टला बड़ा हादसा,किसान चोटिलकुरसेला /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के गोबराही दियारा के दुर्गा स्थान टोला में मक्का लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में एक किसान चोटिल हो गये। हालांकि ट्रैक्टर पलटने … Read more
- 12 साल विश्वास के, विकास के जनकल्याण के” अभियान के तहत घर-घर पहुंची भाजपाकोढा /कटिहार- बुधवार को कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोढ़ा प्रखंड के बसगढ़ा पंचायत में भारतीय जनता पार्टी द्वारा “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान के … Read more
- गोरखनाथ धाम का विभागीय अभियंता ने किया निरीक्षण सालमारी /कटिहार – बाबा गोरखनाथ धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।बिहार सरकार पर्यटन विभाग द्वारा 14 करोड़ 25 लाख 71 हजार की राशि … Read more
- बिना लाइसेंस मीट दुकानों पर कार्रवाई, जल्द होंगे बंदनगर पंचायत कोढ़ा के बैठक में नियमों का सख्ती से पालन कराने का लिया निर्णय कोढा /कटिहार-कोढ़ा नगर पंचायत अंतर्गत गेराबाड़ी बाजार में सड़क किनारे एवं बाजार क्षेत्र में संचालित मीट दुकानों पर अब … Read more
- रेलवे ट्रैक में मिले एक व्यक्ति को रेलवे पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करायाआजमनगर /कटिहार -कुमेदपुर आजमनगर रेलखंड पर खुरियाल रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर मिला एक अज्ञात व्यक्ति को रेलवे पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर में भर्ती कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर के … Read more
- बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ के तहत नवजात कन्याओं को मिला सम्मानकोढ़ा /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कन्या शिशुओं के जन्म एवं उनके पूर्ण टीकाकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई। इस अवसर पर … Read more
- अररिया-पुर्णिया फोरलेन मार्ग पर भीषण सड़क हादसा,चार की मौत, कई घायलअररिया – अररिया-पुर्णिया मुख्य मार्ग पर बुधवार को नगर थाना क्षेत्र के कुसियार गांव पार्क के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया। जानकारी अनुसार एक साइकिल सवार को … Read more
- फलका-गेड़ाबाड़ी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत,तीन लोग गंभीर रूप से जख्मीफलका/कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के फलका – गेड़ाबाड़ी मार्ग पर बुधवार की सुबह करीब दस बजे भरसिया पोखर के समीप दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में दोनों … Read more
- असहाय मजदूर की मौत पर जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया मदद का हाथ,परिजनों को दी आर्थिक सहायताहसनगंज/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत लखनपुर संथाली टोला में एक असहाय एवं निर्धन मजदूर की मौत के बाद उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के … Read more
- KatiharNews:फलका में आंधी-तूफान का कहर,विशाल पीपल का पेड़ घर पर गिरने से एक व्यक्ति की मौतपरिवार के 5 लोग जख्मी फलका /कटिहार – मंगलवार की देर रात तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश के दौरान प्रखंड के मघेली पंचायत स्थित वार्ड संख्या-11 गयारहिका गांव में एक विशाल पीपल का पेड़ … Read more
- कटिहार-मनिहारी फोरलेन पर ट्रैक्टर-टेंपो की जोरदार टक्कर,पांच घायल, दोनों वाहन जब्तकटिहार ग्रामीण – कटिहार – मनिहारी फोरलेन स्थित नारायणपुर के कुतुबपुर सर्विस रोड के पास बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे ट्रैक्टर और टेंपो के बीच हुई जोरदार टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। … Read more
- डीबीटी के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में हुआ राशि का भुगतानकटिहार – समाहरणालय के एनआईसी सभागार में जिले के सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभुकों के खाते में माह मई 2026 के लिए भुगतेय राशि का अंतरण किया गया।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा किये गये अंतरण … Read more
- एनएच -31 डूमर में अनियंत्रित पिकअप वैन ने बाइक सवार को मारी टक्कर,दो गंभीर घायलसमेली /कटिहार- समेली प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर डूमर स्थित रिलायंस जियो पेट्रोल पंप के समीप एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार … Read more
- राजस्व महा-अभियान को लेकर मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, 11 से 17 जून तक नहीं होगी ट्रांसफर-पोस्टिंगपटना:बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने राजस्व महा-अभियान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 11 जून से 17 जून तक चलने वाले राजस्व महा-अभियान की … Read more
- फारबिसगंज में राजद का धरना,बिहार सरकार के खिलाफ नेताओ ने खोला मोर्चाअररिया /अरुण कुमार राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश पर फारबिसगंज प्रखंड मुख्यालय में बढ़ती महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, व्याप्त भ्रष्टाचार, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ एक दिवसीय धरना का … Read more
- नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कारवाई,पुलिस ने 66.23 ग्राम स्मैक के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तारबहादुरगंज /किशनगंज/निशांत बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चूड़ीपट्टी अफसाना रोड स्थित एक घर से 66.23 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बहादुरगंज पुलिस ने सफलता प्राप्तकिया है । मंगलवार को पुलिस … Read more



























