किशनगंज /संवादाता
जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस, 2021 के आयोजन की तैयारी हेतु समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रंजीत कुमार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि
कोविड संक्रमण के मद्देनजर सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का अनुपालन कर सामाजिक दूरी बरकरार रखते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा।मालूम हो कि मुख्य समारोह शहीद आसफाक उल्लाह खा स्टेडियम(खगड़ा) किशनगंज में आयोजित किया जाएगा,जहां पूर्वाह्न में झंडोत्तोलन किया जाएगा।तत्पश्चात समाहरणालय , जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, अनुमंडल कार्यालय, पुलिस केंद्र ,जिला परिषद,नगर परिषद, नगर थाना समेत अन्य परिसर में झंडोत्तोलन किया जाएगा।इस वर्ष भी इ कार्ड के द्वारा आमंत्रण पत्र भेजा जाएगा।आम जनता की भागीदारी कोविड प्रोटोकॉल के आलोक में शून्य रहेगी।झंडोत्तोलन के कार्यक्रम को फेसबुक पर आम जनता के लिए लाइव प्रदर्शन किया जाएगा। पूर्व वर्षों की भांति महादलित टोलों में भी झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।वहीं कोविड संक्रमण को देखते हुए प्रभात फेरी कार्यक्रम स्थगित रहेगा।इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित नहीं किया जाएगा।राष्ट्रीय ध्वज की सलामी के लिए संबंधित जवान , पुलिस बल पूर्वाभ्यास करेंगे। विभिन्न समारोह स्थलों पर झंडोत्तोलन के अवसर पर राष्ट्रीय गान की व्यवस्था हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी को सर्वोत्तम टीम चयन करने का निर्देश दिया गया। मुख्य समारोह स्थल की रंगाई , बैरीकेटिंग की व्यवस्था का निदेश भवन प्रमंडल,किशनगंज को दिया गया। कोविड संक्रमण को देखते हुए स्वतंत्रता सेनानियों एवं वरिष्ठ नागरिकों को आमंत्रित नहीं किया जा रहा है।
स्वतंत्रता सेनानियों को उनके घर पर ही सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर आगंतुक जनप्रतिनिधियों/विशिष्ट अतिथियों/महिलाओं/ पत्रकारों आदि को अलग-अलग दीर्घाओं में बिठाया जाएगा। समारोह स्थल सहित संपूर्ण शहर के सभी मुख्य सड़कों एवं गलियों की सफाई, सेनिटाइजेशन सुनिश्चित कराने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद किशनगंज को दिया गया। उन्हें सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई कराने एवं उन पर माल्यार्पण करने का भी निर्देश दिया गया।
बैठक में सभी झंडोत्तोलन स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज को त्रुटिरहित बांधने का कार्य परिचारी प्रवर अपनी देखरेख में संपन्न करवाने का दिशा निर्देश डीएम के द्वारा दिया गया। वहीं विधि व्यवस्था संधारण हेतु संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी अपने स्तर से आदेश निर्गत करेंगे।वहीं जिले में कोविड संक्रमण की रोकथाम हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर, आशा- एएनएम कार्यकर्ता,उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मी को चिन्हित कर डॉ रफत हुसैन मेमोरियल अवार्ड से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।बैठक में पूर्व के निर्णय के आलोक में सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि ऐसे लोगों को पुरस्कृत करने हेतु सूची उपलब्ध कराएं।
जिलाधिकारी ने जिला कल्याण पदाधिकारी को सभी माननीय जनप्रतिनिधियों से बातकर उनके लिए झंडोत्तोलन स्थल निर्धारित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी महादलित टोला में झंडोत्तोलन के अवसर पर मदद के लिए प्रतिनियुक्त शिक्षकों,विकास मित्र के साथ राष्ट्रगान गाने वाले छात्रों को पूर्वाभ्यास करते हुए उपस्थिति सुनिश्चित कराने का आदेश भी दिया। महादलित टोला में झंडोत्तोलन के वक्त सारी व्यवस्था दुरुस्त रहें,इस संबध में निर्देशित किया गया।खगड़ा स्थित मुख्य समारोह स्थल पर झंडोत्तोलन के समय मंच के सामने अव्यवस्था ना फैले और लोगों की भीड़ ना इकट्ठा हो, इसका ध्यान रखने का निर्देश अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष नगर थाना को दिया गया। अंत में जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कोविड दिशा-निर्देशों एवं सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पूरे जोश और उमंग के साथ स्वतंत्रता समारोह के आयोजन का निर्देश दिया गया।इस बैठक में डीडीसी मनन राम, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी प्रमोद कुमार राम, सिविल सर्जन श्रीनंदन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी,डीटीओ सहित सभी जिलास्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर हाई वोल्टेज ड्रामा, मालगाड़ी के डिब्बे पर चढ़ी महिला को दो घंटे बाद सुरक्षित उतारा गयाफारबिसगंज /अरुण कुमार फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला प्लेटफार्म संख्या दो पर खड़ी मालगाड़ी के डिब्बे के ऊपर चढ़ गई। डिब्बे के ठीक ऊपर 25 हजार वोल्ट का हाई … Read more
- दुपट्टा मांगने के विवाद में महिला को मारपीट कर किया घायल, कारवाई की मांगमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के वार्ड संख्या एक रघुनीचक में दुपट्टा मांगने के विवाद में एक महिला की आरोपियों ने जमकर पिटाई कर दी और घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी … Read more
- हर वर्ग और समाज के लोगों के दिल में बसते थे पूर्व मंत्री मंसूर आलम – पप्पू यादवकटिहार ग्रामीण – जिले के बरारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व मंत्री जनाब मंसूर आलम के निधन के बाद उनके बरारी स्थित आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। इसी क्रम में पूर्णिया से … Read more
- कटिहार मंडल में पीसीसीएम नीरज सहाय ने किया सघन निरीक्षण,यात्री सुविधाओं और माल ढुलाई पर विशेष जोरकटिहार – पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक पीसीसीएम नीरज सहाय ने गुरुवार को कटिहार रेल मंडल अंतर्गत कटिहार जोगबनी रेलखंड का निरीक्षण किया। जिस दौरान पीसीसीएम श्री सहाय ने रानीपतरा, जलालगढ़ एवं बथनाहा स्टेशनों … Read more
- पति की हत्या के मामले में पत्नी गिरफ्तारभेजा जेलमनसाही/कटिहार – मुफ्सिल थाना क्षेत्र के सिरनिया पूरब पंचायत के गोलाघाट रायटोला में 23 अप्रैल को एक युवक ग़ालिब राय की शव उसके घर से संदिग्ध अवस्था में मिली। पुलिस ने इस मामले में मृतक के … Read more
- संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर की स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य अष्टजाम संकीर्तन सम्पन्नहरे राम-हरे कृष्ण के जयघोष से भक्तिमय हुआ डाक बंगला चौराहा, कई मंडलियों ने दी प्रस्तुति बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी के डाक बंगला चौराहा स्थित संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर की स्थापना दिवस के अवसर … Read more
- बाल विवाह जैसे कुप्रथा को रोकने लिए चलाया गया जागरूकता अभियानमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत, भवन, साहेबनगर पंचायत भवन एवं फुलहरा पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरगामा के प्रांगण में महिला एवं बाल विकाश निगम की पहल पर बाल संरक्षण इकाई,बाल विवाह कानून,बाल विवाह … Read more
- गंगा सप्तमी पर काढ़ागोला घाट पर दीपोत्सव मनाया गयावैदिक विधि से गंगा पूजन व आरती, जागरूकता को लेकर गंगा समग्र के प्रयास सराहनीय बरारी /कटिहार – गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर काढ़ागोला घाट पर गंगा समग्र के स्वयंसेवकों द्वारा दीपोत्सव मनाया गया। हर … Read more
- मां के हत्यारे को मिली उम्र कैद की सजा,कटिहार अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश ने सुनाया अहम फैसलाकटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार सिंह ने मां की हत्या का दोषी पाते हुए पुत्र मुकेश नोनिया बलतर नयाटोला बारसोई निवासी को आजीवन कारावास की सजा गुरुवार … Read more
- कटिहार:जिले में पटसन की आधुनिक खेती को ले कृषक प्रशिक्षण का आयोजनकटिहार – जिला कृषि सभागार में जिले में पटसन की खेती को बढावा देने के उद्देश्य से एक कृषक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर से पटसन की खेती में लगे किसान,एफपीओ,एनजीओ,विषय विशेषज्ञ … Read more
- पिकअप बस की टक्कर में दिवंगत लोगों के परिजनों से मिले एसटी आयोग के सदस्य,मदद का दिया भरोसाकटिहार ग्रामीण – राज्य एसटी आयोग के सदस्य तल्लु बास्की विगत दिनों पूर्णिंयां गेडाबाडी मार्ग पर कोढा के पास पिकअप व बस की भीषण टक्कर में हुई दर्जनों आदिवासी समुदाय के लोगों की दर्दनाक मौत हो … Read more
- अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर,नगर निगम ने नाला निर्माण में बाधक बने अवैध निर्माण को हटवायानगर निगम प्रशासन का चला बुलडोजर अतिक्रमणकारियों हो जाय सावधान – निगमायुक्त कटिहार – शहर के चौधरी मुहल्ला महमुद चौक वार्ड नंबर 26 में नाला निर्माण के कार्य में बाधा बन रहे अवैध अतिक्रमण को नगर … Read more
- धुमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता संग्राम के महानायक वीर योद्धा कुंवर सिंह का विजय उत्सव समारोहबाबू वीर कुंवर सिंह सेवा परिषद के समिति का चुनाव जल्द – विकास सिंह कटिहार – बाबू वीर कुंवर सिंह इंडोर स्टेडियम के प्रांगण में बाबू वीर कुंवर सिंह सेवा परिषद के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम … Read more
- भीषण अगलगी की घटना में 600 बोरा आलू जलकर राख,किसान का रो रोकर बुरा हाल,आर्थिक सहायता की मांगसमेली /कटिहार – समेली प्रखंड अंतर्गत चांदपुर चौक में बीती रात भीषण आगलगी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पंचायत समिति सदस्य रेणु देवी के बासा कामत पर रखे करीब 600 बोरा आलू जलकर … Read more
- गैस सिलेंडर चुरा ले गया चोर दर्ज करवाई गई प्राथमिकीकिशनगंज/प्रतिनिधि शहर में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है।शहर के चूड़ी पट्टी स्थित एक कॉम्प्लेक्स से 19 अप्रैल को गैस सिलेंडर की चोरी कर ली गई। इस वारदात में आरोपी ने कीमती … Read more
- किशनगंज से नाबालिग लड़की लापता,कारवाई में जुटी पुलिसकिशनगंज/प्रतिनिधि टाऊन थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर नाबालिग लड़की के पिता ने बुधवार को सदर थाना में आवेदन देकर नाबालिग लड़की … Read more
- बंगाल विधान सभा चुनाव को लेकर बिहार बंगाल सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा,वाहनों की सघन तलाशीकिशनगंज /प्रतिनिधि पश्चिम बंगाल में गुरुवार को हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान का सीधा असर पड़ोसी राज्य बिहार के किशनगंज जिले में रहा।मतदान के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम … Read more
- KishanganjNews:तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर,एक की मौत दो घायलनाराज ग्रामीणों ने सड़क जामकर किया प्रदर्शन किशनगंज/पोठिया/राज कुमार पोठिया प्रखंड के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र स्थित शीतलपुर मोड़ पर गुरुवार सुबह करीब 7 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया जिससे मौके पर … Read more
- किशनगंज में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, जेसीबी जब्त, मामला दर्जसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सुखानी थाना पुलिस ने गुरुवार दोपहर भेलागुड़ी क्षेत्र से अवैध खनन में लिप्त एक जेसीबी मशीन जब्त की है। पुलिस ने गुप्त सूचना … Read more
- कोचाधामन में विवाहिता की मौत,परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोपसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है । परिजनों ने ससुराल वालों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी व एपीएफ नेपाल की संयुक्त बैठक, सुरक्षा व समन्वय को लेकर अहम निर्णयटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं बटालियन, “ई” समवाय माफिटोला में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक एवं … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल की बड़ी कार्रवाई, 06 मवेशी जब्तटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं बटालियन के बीओपी पेकटोला में तैनात जवानों ने तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार देर रात्रि 06 मवेशियों को … Read more
- 8 वर्षों से ध्वस्त सड़क से जूझ रहे ग्रामीण, देवरी खास–रहमतपुर मार्ग पर आरसीसी पुल निर्माण की मांग तेजकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत के देवरी खास से रहमतपुर जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क आज भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। वर्ष 2017 में आई विनाशकारी बाढ़ ने सुहिया … Read more
- पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान जारी, 152 सीटों पर 3 करोड़ से अधिक मतदाता कर रहे मतदानसुबह 11 बजे तक 41.11% हुआ मतदान 1478 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर, 2400 से अधिक अर्धसैनिक बलों की कंपनियां तैनात; कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण … Read more
- KishanganjNews:24 पुड़िया स्मैक के साथ महिला को किया गया गिरफ्तारकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना पुलिस ने मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र के पानिसाल के पास 24 पुड़िया स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।पकड़ी गई महिला आरोपी अमीना खातून पानीसाल की रहने … Read more
- बंगाल विधान सभा चुनाव को लेकर बिहार बंगाल सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा,वाहनों की सघन जांचपश्चिम बंगाल में होने वाले विधान सभा चुनाव को देखते हुए किशनगंज जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट’ मोड पर है। चुनाव के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों की आवाजाही रोकने के लिए … Read more
- बंगाल मतदान को लेकर किशनगंज में बढ़ी हलचल, स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़, स्टेशन पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्थापश्चिम बंगाल में कल होने वाले मतदान को लेकर सीमावर्ती किशनगंज जिले में गहमागहमी बढ़ गई है।बुधवार को किशनगंज स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई ।जिसके बाद रेल पुलिस के द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था … Read more


























