कुमार राहुल
शीर्षक कई दशकों पहले आई फिल्म ,’साथ साथ ‘के गाने ‘ ये तेरा घर ,यह तेरा घर ‘ किसी को देखना हो गर, तो पहले आ के मांग ले, मेरी नजर तेरी नजर ,से प्रेरित है। इसे गाया जगजीत सिंह और चित्रा सिंह ने था। फिल्म बनाते वक्त फिल्मकार, गीतकार ने कभी नहीं सोचा होगा, कि यह गाना 21वीं सदी के तीसरे दशक के वर्तमान स्थिति में इतना फिट बैठेगा। जब विकराल होती जनसंख्या वृद्धि पर कई राज्य सरकारे कानून ला रही है, तो सभी पार्टियों को अपने -अपने वोट बैंक की चिंता सताने लगी है ।लेकिन कोई भारत की नजर से नहीं देख रहा है, कि भारत रूपी जो घर है, उसमें लोग काफी बढ़ गए हैं, सभी के लिए राशन ,रोजगार की काफी कमी महसूस होने लगी है। सभी पार्टियां अपने-अपने चश्मे से जनसंख्या कानून को देख रही है। समाजवादी पार्टी, यूपी सरकार की प्रस्तावित जनसंख्या कंट्रोल बिल के ड्राफ्ट को चुनावी प्रोपेगेंडा मान रही है। जबकि कांग्रेस पार्टी के सलमान खुर्शीद कह रहे है,कि सरकार यह बताएं, कि उनके मंत्रियों के कितने कानूनी और गैरकानूनी बच्चे हैं। यूपी के संभल से एमपी सफीक उर रहमान ने कहा है, कि सरकार को शादी ही बैन कर देना चाहिए ।सरकार अगर पापुलेशन कंट्रोल करना चाहती है तो, यह भी तर्क दिया जा रहा है, कि चाइना अब तीन बच्चों की पॉलिसी पर काम कर रही है ।जबकि सच्चाई यह है, कि चाइना 40 साल पहले से सिंगल चाइल्ड पॉलिसी पर चल रही थी। अब जबकि उनकी अधिकांश आबादी बूढ़ी हो चली है, तो अधिक बच्चों की पॉलिसी पर काम करना शुरू किया है। जनसंख्या नियंत्रण कानून की कवायद के बीच पॉपुलेशन फाउंडेशन के ज्वाइंट डायरेक्टर आलोक बाजपेई के मुताबिक प्रजनन दर का सीधा संबंध धर्म से नहीं, बल्कि शिक्षा, सामाजिक ,आर्थिक स्थिति ,स्वास्थ्य सुविधा से है। तथ्य यह भी सामने आए हैं, कि देश में आबादी बढ़ने की रफ्तार घटी है। ज्यादा मुस्लिम जनसंख्या वाले राज्यों में भी प्रजनन दर कम हुई है। 96% मुस्लिम आबादी वाले लक्ष्यदीप में प्रजनन दर 1.4% और 68% मुस्लिम आबादी वाले जम्मू एंड कश्मीर में प्रजनन दर 1.4% , 34% मुस्लिम आबादी वाले असम में प्रजनन दर 1.7% ,जबकि 20% मुस्लिम आबादी वाले यूपी में प्रजनन दर 2.4% है, जबकि प्रजनन दर की राष्ट्रीय औसत 1.8% है नेशनल फैमिली सर्वे के अनुसार साउथ इंडिया के 13 बड़े राज्यों में फर्टिलिटी रेट 2 %से कम है, इसलिए इसमें आबादी का वर्तमान स्तर घट सकता है। पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में फर्टिलिटी रेट 2 से कम है। आसाम और यूपी के जनसंख्या कानून पर जो हो हल्ला मचा है, उसकी सख्ती और रियायतओं की बात होनी भी जरूरी है ।
रिआयतें नंबर 1. जो कर्मचारी नसबंदी करेंगे ,उन्हें दो स्पेशल इंक्रीमेंट मिलेगा।2. नसबंदी कराने पर बिजली पानी के बिलों में भी रियायत मिलेगी ।3 .सरकारी अफसर, कर्मचारी को होम लोन सस्ता मिलेगा और हाउसिंग बोर्ड के मकान में सब्सिडी मिलेगी। 4.नेशनल पेंशन स्कीम में 3% अतिरिक्त राशि सरकार जमा कराएगी ।5 .नसबंदी कराने वाले कर्मचारियों को प्रमोशन में प्राथमिकता दी जाएगी। 6.गरीबी रेखा से नीचे के दंपति एक बच्चे के बाद नसबंदी कराएं तो, एक लड़के पर 80000 नकद और एक लड़की पर एक लाख रुपया मिलेगा.
जनसंख्या कानून की सख्तिया :
1. नीति लागू होने के 1 साल बाद तीसरी संतान हुई तो राज्य सरकार के अफसरों कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा।2. पंचायत और नगर निकाय के प्रतिनिधियों का निर्वाचन रद्द किया जाएगा।3. सरकारी नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे।4. सभी सरकारी सुविधा वापस ली जाएगी,5. राशन कार्ड पर सिर्फ 4 लोगों को एक साथ राशन मिलेगा !बिहार सरकार, नगर पालिका, नगर निगम प्रतिनिधि चुनाव के लिए 2 बच्चों के लिमिट पर चुनाव करा चुकी है! लेकिन इस बार बिहार सरकार के मंत्री सम्राट चौधरी कहते हैं, कि आगामी पंचायत चुनाव में यह कानून लागू नहीं होगा! जबकि बिहार का प्रजनन दर 3.23 है, जो कि आने वाले 15 वर्षों में 2.38 पर आ जाने की उम्मीद है! बिहार बंगाल में आबादी का घनत्व देश की औसत से 3 गुना अधिक है।
बिहार में 1106 लोग प्रति वर्ग किलोमीटर में रहते हैं, जबकि पश्चिम बंगाल में जनसंख्या घनत्व में देश के दूसरे नंबर का राज्य है, यहां प्रति वर्ग किलोमीटर में 1028 लोग रहते हैं। जबकि देश का औसत 382 लोग प्रति वर्ग किलोमीटर है। सबसे सघन जिला नॉर्थ ईस्ट दिल्ली है। जहां 36155 लोग प्रति वर्ग किलोमीटर में रहते हैं। संयुक्त राष्ट्र का अनुमान था कि 21वीं सदी के अंत तक दुनिया की आबादी ग्यारह सौ करोड़ के पीक पर आ जाएगी, लेकिन वाशिंगटन यूनिवर्सिटी की स्टडी कहती है, कि यह पिक उससे थोड़ा पहले 2064 मे हीं आ जाएगा और आबादी का शीर्ष होगा 980 करोड़। भारत की आबादी 2017 में 138 करोड़ थी, जो 2048 तक बढ़कर 160 करोड के पिक पर हो जाएगी। जिसके बाद गिरावट शुरू हो जाएगा। इसके बाद दुनिया की भी आबादी में गिरावट का दौर दौर शुरू हो जाएगा ।दरअसल दुनिया में महिलाओं की शिक्षा का स्तर सुधरा है ।साथ ही अब महिलाएं रोजगार को लेकर जागरूक हुई है। इसका भी असर है, कि महिलाओं में फर्टिलिटी रेट कम हुई है। चीन ,अमेरिका, जापान, इटली, रूस में घटती आबादी से निपटने के प्रयास किए जा रहे हैं। क्योंकि वर्तमान स्थिति के हिसाब से अगली शताब्दी के आरंभ तक इन सभी देशों की आबादी आधी से भी कम रह जाएगी ।लेकिन अभी भारत के कुछ राज्यों की जो जनसंख्या वृद्धि दर है ,उसमें बड़ी मुश्किल से किसी राज्य ने आबादी वृद्धि रोकने का कानून बनाने की हिम्मत की है ।एक देश जो हर संसाधन के रहते हुए भी ,आबादी के बोझ के तले कराह रहा है ।क्या समाज इतनी भी अपेक्षा सरकारों से नहीं कर सकता ?आज जब इस कुचक्र को तोड़ने की पहल हुई ,तो विपक्ष तो छोड़िए ,सत्ता पक्ष के कुछ लोग भी विरोध करने लगे हैं ।डर इस बात का है ,कि इस कानून के लागू होने के बाद हर समुदाय का अलग-अलग व्यवहार होगा ,जिसका सीधा असर अलग अलग पार्टी के वोट बैंक पर होगा। विरोध शायद इसीलिए किया जा रहा है ।इन सब के बावजूद आबादी कानून के मसौदे का विरोध अतार्किक है ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- सड़क नहीं, पगडंडी बनी सहारा: दुर्गापुर स्कूल तक पहुंचना बना चुनौतीकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के बड़ीजान पोठीमारी जागीर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर उतर टोला बीईपी तक पहुंचने के लिए सड़क सुविधा का घोर अभाव है। दुर्गापुर प्रधानमंत्री मुख्य सड़क से प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर उत्तर … Read more
- पुलिस ने मोबाइल छीनतई की घटना का किया उद्भेदन, 24 घंटे के भीतर दो शातिर गिरफ्तारकिशनगंज /सागर चंद्रा पुलिस ने मोबाइल छिनतई की घटना का सफल उद्भेदन किया है। वैज्ञानिक तरीके से मामले की जांच कर रही पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार … Read more
- रंगदारी की मांग कर दुकानदार को पीटा, केस दर्जकिशनगंज/सागर चंद्रा रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने एक दुकानदार की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पंचायती कर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया। लेकिन आरोपियों ने पंचायती में … Read more
- दहेज लोलुप ससुराल वालों ने गर्भवती महिला को किया प्रताड़ित, केस दर्जकिशनगंज/सागर चंद्रा दहेज लोलुप ससुराल वालों के द्वारा गर्भवती महिला को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। रोज रोज की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़ित महिला न्याय की गुहार लगाने … Read more
- दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल वालों ने महिला के साथ मारपीट कर घर से निकालासागर चंद्रा / किशनगंज दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल वालों ने महिला को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। घटना के बाद पीड़ित महिला अपने ससुराल के बाहर ही पड़ी रही। इसके … Read more
- बंधक बना कर रखें तीन नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने किया बरामद,आरोपी फरारसागर चंद्रा/किशनगंज विगत कई दिनों से बंधक बनाकर रखें गये तीन नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने बरामद किया है। मझिया गुलगुला चौक निवासी मुजफ्फर के घर छापेमारी कर पुलिस ने तीनों नाबालिग लड़की को बरामद कर … Read more
- हत्या के प्रयास मामले में दो आरोपित गिरफ्तारकुरसेला /कटिहार – कुरसेला पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है तथा … Read more
- लगातार हो रही झमाझम बारिश से सड़कों पर जलजमाव,आवागमन कष्टप्रदकिसानों को झमाझम बारिश होने से अगहनी धान की रोपनी में सर्वाधिक लाभ पहुंचा प्राणपुर /कटिहार-दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश से ग्रामीण इलाकों के सड़कों में जल जमाव हो जाने से आवागमन कष्टप्रद बन … Read more
- विधायक ने घुस लेने वालो को किया सावधान,कहा सबूत मिलने पर होगी एफआईआरमनिहारी /कटिहार – विधायक मनोहर प्रसाद सिंह के आवासीय परिसर में क्षेत्रीय समस्याओ तथा संगठनिक व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । विधानसभा चुनाव के बाद यह पहली बैठक थी । विधायक … Read more
- बिजली की समस्या से लोग परेशान,व्यवस्था में सुधार की मांग सालमारी/कटिहार – बलिया बेलोन क्षेत्र के ग्राम पंचायत चनदहर में वर्षों पूराना जर्जर बिजली तार, बिजली ट्रांसफार्मर की … Read more
- मोबाइल चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार,भेजा गया जेलबारसोई /कटिहार – अनुमंडल अस्पताल बारसोई में इलाजरत मरीज का मोबाइल चोरी कर भाग रहे एक युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में बारसोई थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई … Read more
- कटिहार:प्रसव पूर्व 59 गर्भवती महिलाओं की हुई जांचमनसाही/कटिहार – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत प्रसव पूर्व 59 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रेमराज ने बताया कि पोषक क्षेत्र से आशा … Read more
- BiharCrime:203 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार,पति फरारअमदाबाद /कटिहार – पुलिस ने नशे के कारोबार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए 203 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार … Read more
- टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में रतन टाटा भखरीपुर ने 43 रन से दुर्गास्थान कटिहार को हरा कर कप पर जमाया कब्जामनसाही/कटिहार – रामलीला मैदान मेरा में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें संस्करण का खिताब भखरीपुर अपने नाम कर लिया। फाइनल में रतन टाटा भखरीपुर एवं दुर्गा स्थान कटिहार की टीम पहुंची। दोनों टीमों के बीच … Read more
- आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है – नगर आयुक्तसहयोग शिविर के आवेदनों के त्वरित निष्पादन एवं सामान्य बोर्ड के निर्णयों के अनुपालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित कटिहार – नगर निगम के सभा प्रशाल भवन में नगर आयुक्त संतोष कुमार की अध्यक्षता में एक … Read more
- कटिहार:एसपी ने किया कदवा थाना का औचक निरीक्षण, दिये निर्देशकदवा/कटिहार-जिले में नव पदस्थापित आरक्षी अधीक्षक परिचय कुमार ने बुद्धवार की देर शाम कदवा थाना का औचक निरीक्षण किया।अचानक पुलिस कप्तान की गाड़ी थाना पहुंची देखकर पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक … Read more
- सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराना पड़ा भारीअवैध हथियार लहराते फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार डंडखोरा /कटिहार— सोशल मीडिया के दौर में दिखावे की होड़ अब युवाओं को भारी मुसीबत में डाल रही है। थाना क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला सामने … Read more
- एसीजेएम मनीष कुमार को दी गई श्रद्धांजलिकटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रणवीर सिंह के नेतृत्व में न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता संघ व न्यायालय कर्मियों की ओर से कटिहार में पदस्थापित अवर न्यायाधीश मनीष कुमार के आकस्मिक … Read more
- मरगहा से सोना खाल तक युद्धस्तर पर कटाव रोधी कार्य कराने की मांगमनिहारी /कटिहार – गंगा के बढ़ते कटाव को लेकर जदयू जिला उपाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य सुमति देवी ने प्रशासन से मरगहा से सोना खाल तक युद्धस्तर पर कटाव रोधी कार्य कराने की मांग की है। … Read more
- एक दिवसीय प्रक्षेत्र दिवस एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजनप्राणपुर /कटिहार – पाट अनुसंधान केन्द्र कटिहार की ओर से एक दिवसीय प्रक्षेत्र दिवस एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अनुसूचित जाति उपयोजन के तहत नाथनगर गाँव प्राणपुर में किया गया । इसमें प्राणपुर प्रखंड के लगभग … Read more
























