न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कोरोना ना फैले उसके लिए 400 बकरियों की दी गई बलि

रांची /सोहन सिंह

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लेकीन कोरोना को दूर भगाने के लिए अंधविश्‍वास में कहीं पूजा हो रहा हैं तो कहीं लोग बलि दे रहे हैं। झारखंड के कोडरमा जिले के चंदवारा प्रखंड के उरवां में अंधविश्‍वास के नाम पर गांव में कोरोना ना फैले, एक साथ 400 बकरों की बलि दे दी गई।

इस दौरान  न किसी के चेहरे पर मास्क न शारीरिक दूरी का पालन और अंधविश्वास के नाम पर बेजुबानों की  बलि दे दी गई । धार्मिक स्थल पूर्णतया बंद है तब  पूजा-अर्चना के लिए मंदिर में कैसे जुट गये इतने लोग ।

मालूम हो कि बिहार ,झारखंड ,यूपी के अनेक जिलों से पिछले कई दिनों से तस्वीरें सामने आ रही है जहां महिलाओं द्वारा कोरोना से मुक्ति के लिए महिलाएं नदी किनारे पूजा कर रही है लेकिन इस तरह बेजुबानों की बलि देना कहीं से उचित नहीं ठहराया जा सकता ।

Share this news

Leave a Comment