• केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया निर्देश
• दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है
• किसी भी तरह की लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं
छपरा /प्रतिनिधि
जिले में कोरोना की तीसरी लहर की संभावित आशंकाओं के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने पत्र लिख कर 5टी- के फॉर्मूले पर जोर देने को कहा है। पत्र में लिखा है कि टेस्ट, ट्रीट, ट्रैक, टीकाकरण और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की रणनीति पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता को दोहराया क्योंकि राज्य व जिले में प्रतिबंधों में छूट दिये गये हैं । पर्यटन स्थलों एवं बाजारों में बेपरवाह उमड़ती भीड़ पर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। भीड़ वाली जगहों पर अंकुश लगाने और कोरोना प्रोटोकॉल को लागू कराने का निर्देश दिया गया है। सार्वजनिक वाहनों में कोरोना से बचाव के आचरण का पालन नहीं किया जा रहा है। शारीरिक दूरी के नियमों का उल्लंघन कर बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। इसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा सख्ती बरतने का निर्देश दिया गया है।
अभी खत्म नहीं हुई है दूसरी लहर, लापरवाही पड़ेगी भारी:
केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने पत्र जारी कर कहा है कि दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है और किसी भी तरह की लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। इसलिए लोग कोरोना से बचाव के नियमों का जरूर पालन करें। संक्रमण के मामलों में कमी और सक्रिय मामलों में गिरावट के बाद विभिन्नि राज्यों में धीरे-धीरे आर्थिक गतिविधियों को खोला जा रहा है। ऐसा करते वक्त विशेष सावधानी बरते जाने की जरूरत है। किसी भी संस्थान, परिसर, बाजार या इस तरह के स्थलों पर कोरोना प्रोटोकाल का उल्लंघन होता है तो वहां दोबारा पाबंदियां लगाई जा सकती हैं।
कोरोना की जांच में तेजी लाने का निर्देश:
जिले में कोविड जांच के लिए सैँपल कलेक्शन किया जा रहा है। राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा जारी निर्देश के अनुसार गांव स्तर पर कोविड की जांच की जा रही है। कैंप लगाकर सैंपल संग्रह (कलेक्शन) किया जा रहा है। इसके अलावा प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर नि:शुल्क कोविड जांच की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। बस स्टैंड व रेलवे स्टेशनो पर भी यात्रियों की कोविड जांच की जा रही है।
अच्छी क्वालिटी का मस्क उपयोग करें:
सिविल सर्जन डॉ. जेपी सुकुमार ने कहा कि सूती कपड़े की अच्छी क्वालिटी के मास्क इस्तेमाल करने में कोई हर्ज नहीं है। इसे आप धोकर-सुखाकर पुन: इस्तेमाल कर सकते हैं। बेहतर होगा कि एक मास्क एक दिन इस्तेमाल करें, फिर उसे धो दें। जब आप भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाएं तो बचाव आपके हाथ में है। कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क का सही इस्तेमाल बहुत जरूरी है। मास्क को ठोड़ी, गर्दन पर नहीं लटकाना चाहिए। मास्क ढीला न हो, कान में लास्टिक फंसाएं तो यह पूरी तरह टाइट रहे। ठोड़ी से लेकर नाक तक को कवर करते हुए ही मास्क पहनें। डबल मास्क पहनते समय ध्यान रखें कि श्वास लेने में ज्यादा तकलीफ तो नहीं हो रही है।सार्वजनिक स्थान पर दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करना भी अनिवार्य है। फील्ड में हैं तो हाथों को सैनिटाइज करते रहें। बाहर से घर पहुंचें तो सबसे पहले हाथ-मुंह जरूर धोएं।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- निर्धारित किराया से अधिक राशि वसूलने वाले बस संचालकों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाईपरिवहन विभाग द्वारा जिले के विभिन्न मार्गों पर संचालित बसों का सघन एवं औचक निरीक्षण किया गया अररिया /अरुण कुमार जिले में संचालित बसों द्वारा यात्रियों से निर्धारित किराया से अधिक राशि वसूले जाने … Read more
- किसान परिवार के तीनों बच्चों ने मेहनत से हासिल की सफलता,परिजनों में हर्ष का माहौलबेनिपुर (दरभंगा):प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मपट्टी, मालौल निवासी किसान मनोज कुमार राय के तीनों बच्चों ने शिक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया। छोटे पुत्र ऋषव राज ने … Read more
- भरगामा में दर्दनाक हादसा: पोखर में डूबने से तीन किशोरियों की मौत, गांव में पसरा मातमअररिया/अरुण कुमार भरगामा थाना क्षेत्र के खजुरी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-4 स्थित बलुवाही महादलित टोला में गुरुवार की दोपहर एक हृदयविदारक हादसे में तीन किशोरियों की पोखर में डूबने से मौत हो गई। एक … Read more
- बलिया बेलौन पैक्स अध्यक्ष बने नरेशचंद्र दास,लोगो ने दी बधाई सालमारी/कटिहार – बलिया बेलोन क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलौन में नरेश चंद्र दास ने 567 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 275 मतों से हरा कर पैक्स अध्यक्ष चुने जाने पर समर्थकों ने हर्ष … Read more
- कार्यकारी एजेंसी के तारीख पर तारीख देने पर श्रम अधीक्षक नाराज,16 जून को उपस्थित नही होने पर होगी एकपक्षीय कार्यवाही102 एम्बुलेंस चालक संघ ने जतायी नाराजगी – विकास कटिहार – 102 एम्बुलेंस चालक संघ के मुख्य संरक्षक विकास सिंह ने बताया कि जैन प्लस एजेंसी नाम की कंपनी के द्वारा 102 एंबुलेंस के … Read more
- जनता का विश्वास बहाल करने और बंद पड़े उद्योगों को खुलवाने के लिए बड़ा जनआंदोलन करेगी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षजिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सांगठनिक बैठक में केंद्र व राज्य सरकार पर तीखा हमला संगठन सृजन अभियान’ के तहत गांव से लेकर जिला स्तर तक मजबूत नेटवर्क तैयार करने का संकल्प कटिहार- बिहार … Read more
- स्कॉर्पियो और टोटो के आमने सामने की टक्कर में एक की मौत,दो घायलकदवा/कटिहार – बीती रात कदला थाना क्षेत्र के चपरघट – कुर्सेल मुख्य सड़क पर कचौरा चौक के पास स्कॉर्पियो और टोटो के आमने सामने की टक्कर में तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल … Read more
- आग लगने से एक घर जलकर राख,जेवर-नगदी समेत ढाई लाख की संपत्ति का नुकसानकुरसेला /कटिहार – थाना क्षेत्र के शाहपुर धर्मी पंचायत के कटरिया गांव में बुधवार की रात विजयकांत झा के घर में अचानक आग लग गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों … Read more
- कदवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,559.375 विदेशी शराब के साथ वाहन जब्त,तस्कर भागने में कामयाबकदवा/कटिहार – शराब तस्करी के विरुद्ध कदवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने 559.375 लीटर विदेशी शराब सहित वाहन जब्त कर लिया है।हालांकि शराब तस्कर भागने में कामयाब रहा है।जानकारी के अनुसार कदवा … Read more
- कमला नदी पर पुल निर्माण की मांग,पुल नहीं रहने से आक्रोशमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के पंचवर्गा गांव एवं गोबरा घाट के बीच कमला नदी पर पूल निर्माण को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने आक्रोश व्याप्त करते हुए सरकार एवं विभिन्न दल के … Read more
- कटिहार शहर को जाम निजात दिलाने के लिए अस्थायी पार्किंग पर विचार – नगर आयुक्तकटिहार – शहर के नगर निगम क्षेत्र में ऑटो टोटो के लिए अस्थायी पार्किंग पर प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता नगर आयुक्त संतोष कुमार ने की। इस … Read more
- शराब तस्करी पर शिकंजा:25 लीटर देशी शराब के साथ एक गिरफ्तारमनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भेड़ियाही स्थित डीबीएल मोड़ के पास से एक व्यक्ति को पच्चीस लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष … Read more
- टेढ़ागाछ एवं दिघलबैंक के विभिन्न क्षेत्रों में नेत्र जांच शिविर आयोजित, 195 लोगों की हुई जांचकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ एवं दिघलबैंक प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क नेत्र जांच शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी आंखों की जांच कराई। शिविरों का … Read more
- टेढ़ागाछ में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया गया पौधारोपणटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत संचालित स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान के तहत गुरुवार को टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम … Read more
- किशनगंज में मदरसों का संयुक्त निरीक्षण,अभिलेखों की हुई जांच।टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के हाटगांव एवं भोरहा पंचायत स्थित मदरसों का गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अजय कुमार एवं प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार शर्मा द्वारा संयुक्त रूप … Read more
- भोरहा एवं धबेली पंचायत में आगामी सहयोग शिविर की तैयारी को लेकर बैठक आयोजितटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र की भोरहा एवं धबेली पंचायत में आयोजित होने वाले आगामी 16 जून 2026 को सहयोग शिविर की सफलता को लेकर गुरुवार को संबंधित पंचायत भवनों में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों … Read more
- सरकारी गेहूं की कालाबाजारी मामला: प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने की गोदाम की जांचविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र स्थित भोरहा पंचायत के फुलबारी गांव में ग्रामीणों द्वारा सरकारी गेहूं की 6 बोरियां पकड़े जाने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को … Read more
- ठाकुरगंज में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर कार्यशाला आयोजितमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज (किशनगंज) गुरुवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक-सह-कार्यशाला आयोजित की गई। … Read more
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने जीविका समूहों को सात करोड़ रुपये का ऋण किया प्रदानसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज में जीविका दीदियों को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा 7 करोड़ रुपए का ऋण प्रदान किया गया।आयोजित कार्यक्रम में अलग अलग जीविका समूह से जुड़ी दीदियों को चेक प्रदान किया गया … Read more
- दिघलबैंक में 85.39 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, लाखों के रुपए नकद बरामददिघलबैंक/मुरलीधर झा किशनगंज में सूखे नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार पुलिस के द्वारा करवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर अलग अलग थाना क्षेत्रों में नशे के सौदागरों … Read more
- राजस्व कर्मचारी का रिश्वत मांगते ऑडियो वायरल होने के बाद किया गया निलंबितदाखिल-खारिज मामले में 15 हजार रुपये मांगने का आरोप, विभागीय जांच के आदेश प्रतिनिधि/किशनगंज किशनगंज में रिश्वत मांगने का कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई … Read more





























