सीतामढ़ी : मूसलाधार बारिश के चलते जिले की सभी नदियां अब खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं। बागमती नदी ढेंग, सोनाखान, डूबाघाट, चंदौली व कटौझा में खतरे के निशान से उपर बह रही है। सोनबरसा की झीम नदी का भी यहीं हाल है। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि यह पानी थोड़ा नीचे आया है। अधवारा नदी पुपरी में खतरे से उपर है और इसका पानी लगातार बढ़ रहा है। लालबकेया नदी गुआबाड़ी में 0.2 मीटर उपर बह रही है। शाम में नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई है।
नदियों में उफान से आसपास के गांवों के लोग दहशत में आ गए हैं।कई गांव टापू में बदल गए हैं। इलाकों में लोग पलायन को विवश हैं। इस बीच जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। जिले में हो रहे भारी बारिश एवं नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए डीएम सुनील कुमार यादव ने सभी अधिकारियों को पूरी तरह से अलर्ट रहने का निर्देश है। तटबंधों की निगरानी एवं रेनकट पर नजर रखने काे कहा है। जिलेवासियो से भी सावधानी बरतने की उन्होंने अपील की है। वज्रपात से बचाव हेतु जानकारी के लिए अफसरों से कहा है कि वे लोगों को जागरूक करते रहें।
समस्याओं का समाधान न हुआ तो अगले सप्ताह मुखिया सौपेंगे पंचायतों की चाबी
मैनाटांड मुख्य सड़क पर पानी, आवागमन बाधित
प्रखंड क्षेत्र से होकर बहने वाली ओरिया, सिकटा, करताहां, माजर, सदभांवका व धूंतहा नदियों का जलस्तर कम होने का नाम नही ले रहा है। उधर सिकरहना भी कहर बरपाने से बाज नही आ रही। सिकरहना का पानी बेतिया मैनाटांड व सिकटा मुख्य मार्ग के गोपालपुर गांव से टेंगरहिया व बकुलहर पेट्रोल पम्प से एक किलोमीटर दक्षिण तक सड़क पर करीब चार फुट पानी काफी तेज रफ्तार से बह रहा है। जिससे जिला मुख्यालय से सड़क सम्पर्क भंग हो गया है। गौचरी हनुमान चौक से गांव में जाने वाली सड़क पर पांच फीट, सडकियाटोला के पास करीब चार फीट, बर्दही लचका पर चार फीट बाढ का पानी बह रहा है। पुरैना पंचायत के सभी गांव, सरगटिया के मगलहिया, सुन्दरगांवा, बिरइठ, जगन्नाथपुर के मैनपुर, जमुनिया, डेरूटोला,गौचरी पंचायत व धनकुटवा पंचायत के सभी गांव बाढ से घिर गयें है। एक दूसरे गांव से सड़क सम्पर्क टूट गया है। उधर प्रखंड के पूर्वी पंचायत मसवास, सुगहाभवानीपुर, कठियामठिया पंचायतों में सिकटा, सदभांवका व धूतहां नदी का दबाव बढ गया है। सिकटा प्रखंड कार्यालय से पूरब धरँमपुर व सिकटा गांव के बीच सड़क पर चार फीट पानी होने से आवागमन बाधित हो गया है। धनकुटवा मध्य विद्यालय के पास पांच फीट, धनकुटवा पंचायत के दक्षिणी टोला व नरकटिया चारों तरफ से करताहां, पंडई व सिकरहना के पानी से टापू में बदल गया है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- किशनगंज में दुर्गा पूजा ड्यूटी में लापरवाही पर हुई कार्रवाई,बहादुरगंज थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाईदो निलंबित और एक का वेतन कटा संवाददाता/किशनगंज दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ किशनगंज पुलिस ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। एसपी संतोष कुमार के … Read more
- आग लगने से तीन परिवार के घर जलकर राखमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के भेड़मारा पंचायत के वार्ड संख्या 13 राघोपुर गांव में अचानक लगी आग से तीन परिवार के घर जलकर राख हो गए। इस अगलगी में घर में रखे सारे सामान जल गए तीनों … Read more
- दिल्ली जा रहे फलका के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत,रील बनाने के चक्कर में हुआ हादसाफलका /कटिहार – मजदूरी करने दिल्ली जा रहे फलका क्षेत्र के एक युवक की गाजियाबाद के समीप ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। रविवार को जब युवक का शव उसके पैतृक गांव भंगहा पहुंचा तो परिजनों … Read more
- भगवती मंदिर मेला का विधायक,एमएलसी और मुख्य पार्षद ने किया शुभारंभभाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है मेला, हुड़दंग करने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी स्थित श्री भगवती मंदिर बरारी के मेला परिसर में आयोजित दुर्गा पूजा मेले का रविवार … Read more
- मंदिर के पट खुले माता दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की हुई पूजापूजा करने को लेकर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर मरंगी, मोहनपुर,फुलहरा, कुरेठा,हफलागंज एवं मनसाही में विधिवत पूजा पाठ कर मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। जहां … Read more
- सोती बांध के छह नंबर ठोकर से हथियार के साथ दो गिरफ्तारबरारी /कटिहार – थाना क्षेत्र के सोती बांध स्थित छह नंबर ठोकर के समीप से पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम ने अवैध हथियार के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बारीनगर … Read more
- काशी विश्वनाथ की तर्ज पर सजा यंग फ्रेंड्स क्लब के दुर्गा पूजा पंडाल का विधायक ने किया उद्घाटनपांच लाख रुपये की लागत से बना भव्य पंडाल बना आकर्षण का केंद्र बारसोई /कटिहार – शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर बारसोई बाजार में मां दुर्गा की आराधना और भक्ति का उल्लास चरम पर है। बाजार … Read more
- कुरसेला में जुआ खेलते तीन गिरफ्तार,20,700 रुपये बरामद
चार बाइक और ताश के पत्ते भी जब्तकुरसेला /कटिहार – थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा पोखर के समीप से जुआ खेलने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 20 हजार 700 रुपये नकद, 44 ताश के … Read more - सालमारी व बलियाबेलोन क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर उमड़ी भक्तों की भीड़सालमारी /कटिहार – सालमारी व बलिया बेलोन क्षेत्र में आदिशक्ति मां दुर्गा के अष्टमी को लेकर पूजा अर्चना वैदिक मंत्रों के साथ की जा रही है। जैसे-जैसे विजयादशमी निकट आते जा रहा है। वैसे वैसे सालमारी ही … Read more
- विवाहिता ने मायके में लगाई फांसी,आठ माह पूर्व प्रेम प्रसंग में हुई थी शादीपरिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार जाँच के बाद लौटी पुलिस मनसाही /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में आठ माह पूर्व प्रेम प्रसंग में हुई शादी ज्यादा दिन टिक नहीं सका और प्रेमिका ने मायके में रविवार के … Read more
- स्कॉटिश में ‘डांडिया नवरंग-2026′ की धूम,संस्कृति के रंग में रंगा बरमसिया-हजारो दर्शकों ने लूटा आनंद’कटिहार – भारतीय कला एवं संस्कृति को अक्षुण्ण रखने तथा छात्र-छात्राओं में भारतीय संस्कार और विरासत के प्रति रुझान उत्पन्न करने के उद्देश्य से बरमसिया स्थित स्कॉटिश पब्लिक स्कूल परिसर में स्कॉटिश डांडिया नवरंग-2026′ का भव्य आयोजन … Read more
- नवरात्रि के महाअष्टमी पर भक्ति के रंग में रंगा कटिहार,पूजा पंडालों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबएलडब्लूसी, बनिया टोला , चूना गली, संघर्ष क्लब और लीडर क्लब के पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालु भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस मुस्तैद कटिहार – शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर रविवार को … Read more
- पुलिस ने छापेमारी कर 23.160,लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तारहसनगंज/कटिहार -हसनगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 23.160 लीटर विदेशी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप … Read more
- लोहिया स्वच्छ भारत अभियान के तहत सोखता निर्माण कार्य का शुभारंभमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चित्तौरिया पंचायत के वार्ड संख्या दस में लोहिया स्वच्छ भारत अभियान के तहत सोखता निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर पूर्व उप मुखिया सह वार्ड सदस्य संजय कुमार सिंह ने … Read more
- रेलवे अस्पताल के सीसीयू में पहली बार स्थापित हुई अत्याधुनिक एबीजी मशीनमहज 2 मिनट में मिलेंगे 36 रक्त संबंधी पैरामीटर कटिहार – पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मंडल रेल अस्पताल कटिहार में चिकित्सा सुविधाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। अस्पताल की क्रिटिकल केयर … Read more
- स्वास्थ विभाग की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजनकटिहार – महिला कल्याण समिति के सहयोग से समेकित स्वास्थ्य शिविर स्वास्थ विभाग बिहार सरकार कटिहार की ओर से एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन अमला टोला सद्भावना संघ एंड यूसी दुर्गापूजा पंडाल परिसर में आयोजित किया … Read more
- केटी-15 पर बघार हाल्ट निर्माण की मांग,केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को सौंपा ज्ञापन50 गांवों के 35 से 40 हजार लोगों को मिलेगी सुविधाबाढ़ प्रभावित क्षेत्र में रेल पर निर्भर हैं ग्रामीण मनिहारी/ कटिहार- जिले के मनिहारी प्रखंड अंतर्गत बघार पंचायत एवं आसपास के करीब 50 गांवों की 35 से … Read more
- तारेगामा गोदाम में निकली भव्य कलश शोभायात्रा, जय माता दी के जयकारों से गूंजा गांवफारबिसगंज/अरुण कुमार भारत-नेपाल सीमा से सटे फारबिसगंज क्षेत्र के तारेगामा गोदाम स्थित श्री 1008 सार्वजनिक दुर्गा मंदिर की ओर से कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भाग लिया। … Read more
- दुर्गा पूजा को लेकर हसनगंज पुलिस सतर्क, निकाला गया फ्लैग मार्चनिक्की कुमारी की अगुवाई में निकला फ्लैग मार्च हसनगंज /कटिहार – दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर हसनगंज पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष निक्की कुमारी की अगुवाई … Read more
- स्वास्थ विभाग की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजनकटिहार – महिला कल्याण समिति के सहयोग से समेकित स्वास्थ्य शिविर स्वास्थ विभाग बिहार सरकार कटिहार की ओर से एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन अमला टोला सद्भावना संघ एंड यूसी दुर्गापूजा पंडाल परिसर में आयोजित किया … Read more
- पोखर में डूबने से चार वर्षीय बालक की मौत,परिजनों में मचा कोहरामखेलने के क्रम में मासूम की गई जान कदवा /कटिहार – कदवा प्रखंड क्षेत्र के गोपीनगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 निवासी मो. शमीम के चार वर्षीय पुत्र अयान खेलने के क्रम में पोखर में गिरने से … Read more
- कटिहार मंडल में टिकट चेकिंग अभियान में 586 टिकटों की जांच से ₹5.76 लाख रेल राजस्व की वसूलीकटिहार – पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल में बिना टिकट यात्रा करने वालों पर लगाम लगाने के लिए चलाए गए विशेष टिकट चेकिंग अभियान में गुरुवार को रेलवे को ₹5.76 लाख की आय हुई। इस अभियान … Read more