न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बहादुरगंज पुलिस ने एलआरपी चौक के समीप भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक कार को किया जब्त,तस्कर मौके से हुए फरार

किशनगंज /देवाशीष चटर्जी

बहादुरगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है ।पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक कार को भी जप्त करने में सफलता हासिल किया है । रविवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर किशनगंज बहादुरगंज मुख्य मार्ग एलआरपी चौक के समीप बहादुरगंज पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया।जहां पुलिस के द्वारा सभी वाहनों की जांच होते देख किशनगंज की ओर से आ रही शराब से लदी कार को तस्कर एलआरपी चौक के समीप खड़ी कर मौके से भाग निकले।कार को सड़क किनारे खड़ा कर भागते देख पुलिसकर्मियों ने अज्ञात तस्करों का पीछा भी किया परन्तु तस्कर मौके से भाग निकले।






वहीं थानाध्यक्ष संजय कुमार की निगरानी में बनी पुलिस टीम के द्वारा सड़क किनारे खड़ी कार की तलाशी लेने पर कार की डिक्की से ब्लेंडर चॉइस 750 एमएल की 32बोतल कुल 24 लीटर,मेकडोवेल्स नम्बर 01 की 375 एमएल की 09 कार्टून कुल 81 लीटर मेकडोवेल्स नम्बर 01 180 एमएल की चार कार्टून कुल 34.560 एमएल विदेशी शराब की बोतल बरामद हुई।थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार ने बताया कि अवैध शराब लदी कार dl4cab9459 के इंजन नम्बर एवम चेचिस नम्बर के माध्यम से पुलिस भागे हुए तस्करों की तफ्तीश में जुट गई है।जल्द ही जब्त कार के मालिक एवम अन्य शराब तस्करों की शिनाख्त कर उन्हें शराब तस्करी करने के आरोप में जेल भेजा जाएगा।






आज की अन्य खबरें पढ़े :

Share this news

Leave a Comment