कुमार राहुल
‘स्वागत नहीं करोगे हमारा’ सलमान खान के ( दबंग 2) के डायलॉग को लोगों ने अपनी जिंदगी में शामिल कर लिया है और लोग अब’ डेल्टा प्लस’ के स्वागत की तैयारी में जुटे है। देश के अधिकांश बाजारों में लोग भीड़ के साथ बेखौफ घूम रहे हैं। ऐसा पहली लहर के बाद भी हुआ था, और दूसरी लहर की तबाही को लोग भूले नहीं होंगे । अन्य कोरोनावायरस (अल्फा, बीटा, गामा) से 60% ज्यादा संक्रामक ‘डेल्टा प्लस’ के लगभग 50 मामले देश के 12 राज्यों में जिनोम सीक्वेंसिंग से पहचाने गए हैं ।जिनमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक 20 केस मिले हैं ।देश में डेल्टा प्लस से मौतों की संख्या अभी काफी कम है, या फिर बिना टेस्ट के ही उनकी मृत्यु हो गई है, यह बताना मुश्किल है।
जिनोम सीक्वेंसिंग टेस्ट की कीमत ₹10000 प्रति टेस्ट है। भारत ने इस साल जनवरी से अब तक करीब 2 करोड कोरोना पॉजिटिव मामले के मुकाबले यह जांच केवल 40000 (0.21%) हुई है। इसलिए वास्तव में कितने मामले डेलटा प्लस के है, यह कहना मुश्किल है ।स्वीडन की कोरोलिनसका इंस्टीट्यूट ने सभी वेरिएंट पहचानने के लिए सस्ता टेस्ट विकसित किया है, जिसकी कीमत ₹700 है। जो सभी देशों, यानी भारत को भी उपलब्ध नहीं हो सका है। चुकी वायरस का कारगर उपचार नहीं है। लिहाजा सामाजिक दूरी ही निदान है।
ध्यान देने वाली बात यह है, कि अब तक हम लोग दूसरी लहर से भी बाहर नहीं आए हैं 4 जुलाई 2021 को यह मामला 43071 पाए गए हैं पिछले 5 दिनों से
मामले रोज घट बढ़ रहे हैं । केरल सहित छह राज्यों में अब कोरोनावायरस मामले बढ़ने शुरू हो चुके हैं । डेल्टा प्लस अब 98 देशों में पहुंच चुका है ।मलेशिया ने तो अपने देश में लॉकडाउन भी लगा दिया है ।अमेरिका जैसे विकसित और हम से लगभग एक चौथाई आबादी वाले देश में डेल्टा वैरीअंट के मामले हर दो हफ्ते में दोगुने हो रहे हैं। अब अमेरिका में नए केस में इस वैरीअंट की हिस्सेदारी 20% तक पहुंच गई है। अमेरिका की धीमी वैक्सीनेशन की रफ्तार और बढ़ते डेल्टा प्लस के केस ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है ।
क्योंकि कोरोना की नई लहर सामने अभी आती दिख रही है ।रिसर्च यह बताता है कि डेल्टा प्लस अन्य कोरोना वायरसो की तुलना में लंगस से आसानी से जुड़ जाता है। और तेजी से फैलता है ।यानी डेल्टा प्लस में मारक क्षमता अधिक है। अब सवाल यह है, कि भारत के लोग बेपरवाह हो गए ,तो सरकार क्या कर रही है ।सरकार फर्जीवाड़ा कर रही है ? आंकड़ों के मुताबिक भारत में 35.12.21,306 करोड़ टीके लगे, जबकि अमेरिका में 32.33 करोड टीके लगे हैं। देश में करीब साढे 94 करोड लोगों को लगना है टीका ।जुलाई में टीकाकरण बढ़ने की उम्मीद नहीं है। 12 करोड से कम डोज लगने की संभावना है ।देश के काफी टीकाकरण केंद्र बंद हो चुके हैं। क्योंकि केंद्र सरकार टीके की सप्लाई नहीं कर पा रही है। आंकड़ों के फर्जीवाड़े का उदाहरण दिया है ,कि एक आधार नंबर पर 16 टीके, वह भी उन लोगों को, जो जीवन में कभी टीका स्थान तो छोड़िए , उस राज्य मे आज तक नहीं गए ।कई सरकारों ने गलती मानी है ।
लेकिन बलि का बकरा बना छोटा कर्मचारी।बड़ों को कोरोनावायरस से इम्यूनिटी भले ना हो, फर्जीवाड़ा करने का पर जरूर है। देश में कोई इसकी चर्चा करें ,तो वह देशद्रोही ।और विदेशी बड़ी वैज्ञानिक संस्था या मीडिया यह हकीकत दिखाए तो टूल किट का परिणाम ।कोरोना के दौरान प्रति एक लाख आबादी पर यूपी बिहार और गुजरात में मौतों की संख्या क्रमशः 10 ,9.1 और 15 है ,जबकि कर्नाटक में 53 और गोवा में 198 ,और राष्ट्रीय औसत 32 है। जबकि यूपी में प्रति एक लाख आबादी में केवल 37 डॉक्टर है, गुजरात में 101, जबकि कर्नाटक ,गोवा में क्रमश 153 ,260 है। जबकि दूसरी लहर के दौरान बिहार सरकार नए डॉक्टरों को ढूंढ रही थी। पश्चिम बंगाल में आप कोई आंकड़ा जुटाने जा नहीं सकते वहां ममता दीदी के गुंडे आपको जिंदा वापस आने नहीं देंगे। जबकि डब्ल्यूएचओ के norms के अनुसार प्रति एक हजार आबादी में एक डॉक्टर होना चाहिए। 2018 की एक जनगणना रिपोर्ट के अनुसार गोवा में शत-प्रतिशत मौतों का प्रमाण पत्र जारी होता है। लेकिन यूपी में मात्र 6% ,इस मामले में बिहार, यूपी का भाई ही है ।सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम यानी सीआरएस (जो जन्म और मृत्यु के आंकड़ों का रिकॉर्ड रखती है) ने खुलासा किया है ,कि बिहार में इस साल 5 महीने में 2.15 लाख लोगों की मौत हुई, जो कि पिछली बार से 82500 अधिक है। जबकि सरकारी आंकड़ा कोरोना से हुईं मौत का, 9559 है।तो बड़ा सवाल यह है कि क्या बाकी जो मौते हुई है वो नॉर्मल मृत्यु थी?
आज भी अगर केंद्र और राज्य सरकार सही आंकड़ों के अनुसार अपनी योजनाएं बनाएं ,तो आने वाली तीसरी लहर और डेल्टा प्लस पर प्रभावी काबू
पाया जा सकता है । लेकिन सरकारेे जानती है, संसाधन बढ़ाना, मुश्किल प्रयास होता है ।जो असंवेदनशील सिस्टम को भाता नहीं है ।इसलिए सत्य छिपाना सत्ता वर्ग का एक कारगर उपाय है ।महामारी की अब तक की दो लहरों से समाज का हर तबका प्रभावित हुआ है। लेकिन केंद्र सरकार ,जन कल्याण के लिए घोषित पैकेज में जिम्मेदारी से दूर भागती नजर आ रही है। 6.29 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज में लोगों के अकाउंट में अच्छी रकम डालने के बजाय सरकार ने आसान लोन देने की घोषणा की है ।यानी लोन लेकर आपको तो बाजार जाना ही होगा, बाजार में बेकाबू भीड़ होगी, और डेल्टा प्लस भी ।यानी लोन नाम मात्र के लोग ही लेंगे। आर्थिक पैकेज में कुल स्वास्थ्य आवंटन मात्र 15000 करोड रुपए हैं ,पूरे देश के लिए । यानी पैकेज का 2.4 प्रतिशत ।क्या इसे विशेष ध्यान देना कहेंगे ?शायद नहीं । ऐसे में हम आंकड़ों के जंजाल से निकलकर सीधे सपाट सत्य का सामना करें ,नोटबंदी से अर्थव्यवस्था को जो झटका लगा, उस से अब तक उबर नहीं पाए हैं। उस पर पिछले साल के लॉकडाउन ने कमर तोड़ दी ।रही सही कसर दूसरी लहर ने पूरी कर दी ।लोगों को कोरोना लहर के बीच में भी काम पर निकलना ही पड़ेगा ।क्योंकि सरकार ने लोगों की आय बढ़ाने के बजाय ,करोड़ों लोगों को गरीबी रेखा के नीचे धकेल दिया है ।
जबकि कोरोना महामारी को बीच सरकार ने पेट्रोल-डीजल से 5.5 लाख करोड़ कमा लिए। मई 2021 दूसरी लहर के बीच में जीएसटी कलेक्शन 1लाख 40 हजार करोड़ रहा ।फिर भी सरकार अपने जेब से पैसा निकालने के बजाय ,लोन देकर पल्ला झाड़ना चाहती हैं ।जबकि नोबेल से सम्मानित अर्थशास्त्री अभिजीत बैनर्जी मानते हैं ,की डिमांड बढ़ाने और रोजगार बढ़ाने के लिए सरकार लोगों को लोन नहीं, पैसा दे ।इसके लिए सरकार को नए नोट छापने चाहिए ।थोड़ी महंगाई होगी, लेकिन उससे डरने की कोई बात नहीं है ।क्योंकि अमेरिका और यूरोप के कई देश भी ऐसा कर स्थिति को काबू में लाने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार ऐसे अर्थशास्त्रियों की बात नहीं सुनती है ,क्योंकि सरकार आपदा को अवसर में बनाने की कोशिश में है ,और पैसा कमा रही है। इतनी निराशा के बीच अच्छी खबर यह है, कि अगस्त तक 12 साल से ऊपर के बच्चों के लिए टीका आ सकता है।जायडस कैडीला की वैक्सीन की ट्रायल जुलाई तक पूरी होगी। दूसरी अच्छी खबर यह है कि जिस भी देश में 20% से अधिक आबादी को सिंगल टीका भी लगा वहां अगली लहर की संभावना कम है ,लेकिन ब्राजील का उदाहरण खतरे की घंटी है ।जहां 30% आबादी को पहली डोज लगने के बावजूद की चौथी लहर बरकरार है ।मतलब साफ है, कि सरकार से उम्मीदें बेकार है, आपकी जिंदगी, आपके हाथ है।
अभी से फिक्र कर ना’दा ,
मुसीबत आने वाली है,
तेरी बर्बादियों के मसवरे होते हैं, आसमानों में,
ना संभले तो मिट जाओगे ,ए हिंदुस्तान वालों,
तुम्हारी दास्तां तक ना होगी दस्तानों में।
उपरोक्त विचार लेखक के निजी विचार है ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- किशनगंज में महंगाई, बेरोजगारी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर राजद पार्टी का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन,नेताओं ने साधा निशानाकिशनगंज/प्रतिनिधि महंगाई, बेरोजगारी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर राजद की ओर से बुधवार को शहर के टाउन हॉल के समीप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।धरना प्रदर्शन में जिला प्रभारी मोहिबुल हसन,पूर्व विधायक सह राजद जिलाध्यक्ष अंजार … Read more
- “नशा मुक्त भारत अभियान विकसित भारत की पहचान” विषय पर नशा मुक्त सप्ताह का शुभारंभ,दिलवाई गई शपथसमाहरणालय परिसर में पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ किशनगंज/प्रतिनिधि अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस (26 जून) के अवसर पर जिले में आयोजित किए जाने वाले “नशा मुक्त सप्ताह” कार्यक्रम का शुभारंभ … Read more
- किशनगंज में मद्य निषेध सिपाही भर्ती की परीक्षा में जगन्नाथ स्कूल और गर्ल्स हाई स्कूल केंद्र से दो अभ्यर्थियों को किया गया निष्कासितदस केंद्रों में संचालित मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल के दूसरे फेज की परीक्षा में 3830 परीक्षार्थी हुए उपस्थित 5338 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित किशनगंज/प्रतिनिधि जिला मुख्यालय के दस केंद्रों में बुधवार को मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता … Read more
- बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, तटबंधों और कटाव स्थलों का हुआ निरीक्षणअररिया/अरुण कुमार आगामी मानसून और संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए अररिया जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। बाढ़ से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) … Read more
- फारबिसगंज में प्रसूता की मौत के बाद बवाल,पुलिस ने मामला करवाया शांतफारबिसगंज/बिपुल विश्वास फारबिसगंज के एक निजी नर्सिंग होम में एक प्रसव पीड़िता का सिजेरियन ऑपरेशन से हुए प्रसव के बाद प्रसव पीड़िता की मौत हो जाने पर मृतका के पीड़ित व आक्रोशित परिजनों ने निजी नर्सिंग होम में … Read more
- ठाकुरगंज: समर कैंप से बच्चों में बढ़ रही सीखने की रुचि, रुईधासा और घस्सीकुरा विद्यालय का हुआ अनुश्रवणठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह शिक्षा विभाग एवं प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में ठाकुरगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय रुईधासा एवं मध्य विद्यालय घस्सीकुरा में संचालित समर कैंप का बुधवार को अनुश्रवण किया गया। इस दौरान बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, … Read more
- दिघलबैंक प्रखंड को मिला राजकीय डिग्री महाविद्यालय, 01 जुलाई 2026 से शुरू होगा शैक्षणिक सत्र, नामांकन जारीरणविजय /पौआखाली जिले के दिघलबैंक प्रखंड के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है. दिघलबैंक में राजकीय डिग्री महाविद्यालय की स्थापना की जा रही है, जिसका शैक्षणिक सत्र 1 जुलाई 2026 से प्रारंभ … Read more
- सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया,जानिए मामलाकिशनगंज /प्रतिनिधि सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान किशनगंज में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो फर्जी अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया है। दोनों यूवक गर्ल्स हाई स्कूल व जगन्नाथ मध्य विद्यालय केंद में मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं … Read more
- बाजार में भीषण अग्निकांड, दर्जनों दुकानें जलकर राख; भारत-नेपाल के संयुक्त प्रयास से टला बड़ा हादसादिलशाद । गलगलिया भारत-नेपाल सीमा पर स्थित भातगांव बॉर्डर बाजार में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते दर्जनों दुकानें इसकी चपेट में आ … Read more
- KatiharNews:छोहार पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम,मृतक मनीष मंडल के परिजनों से मिल जताई संवेदनासमेली/कटिहार- प्रखंड के छोहार पंचायत में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं बरारी विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी तौकीर आलम पहुंचे। उन्होंने हाल ही में हुई युवक मनीष कुमार मंडल की निर्मम हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते … Read more
- कोढ़ा प्रखंड मुख्यालय में खुला जीविका दीदी अधिकार केंद्र,अब गांव में ही मिलेंगी डिजिटल सेवाएंकोढा /कटिहार- कोढ़ा प्रखंड मुख्यालय परिसर में ग्रामीणों को विभिन्न ऑनलाइन और सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जीविका दीदी अधिकार केंद्र सीएसपी का शुभारंभ किया गया। केंद्र के उद्घाटन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की … Read more
- 24 प्रहर 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रामनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के विजयर्धारी हनुमान मंदिर मरंगी में 24 प्रहर 72 घंटे के अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर बुधवार की सुबह में कलश शोभायात्रा निकाली गई ।कलश शोभायात्रा की अगुवाई पंचायत के मुखिया … Read more
- कटिहार:प्रखंड मुख्यालय में जन-कल्याण शिविर आयोजित,अलग-अलग विभागों के स्टॉल लगाफलका /कटिहार – प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर का आयोजन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य आम लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा इन स्टॉलों पर आयुष्मान भारत योजना, … Read more
- कटिहार:सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन को लेकर नगर आयुक्त ने समीक्षा बैठक कीकटिहार-नगर निगम कटिहार की ओर से आयोजित सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा हेतु बुधवार को नगर निगम सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर आयुक्त संतोष कुमार ने की। समीक्षा … Read more
- समेली में नशा मुक्ति सप्ताह के तहत दिलाई गई शपथसमेली /कटिहार-समेली प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत नशा मुक्त सप्ताह के अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों ने नशा मुक्त समाज … Read more
- नगर निगम में दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ,नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्पकटिहार – नगर निगम सभागार में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित अधिकारियों,कर्मचारियों को नशामुक्त भारत निर्माण हेतु शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को नशे की बुराइयों … Read more
- अवैध पैथोलॉजी खोल कर रोगियों के जीवन से हो रहा खिलवाड़,जिम्मेवार लापरवाहबिना पैथोलोजिस्ट एक घंटे में मिल जाता है जांच रिपोर्ट कदवा/कटिहार-प्रखंड क्षेत्र में विगत कई वर्षों से एक अवैध पैथोलॉजी संचालित होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार प्रखंड मुख्यालय के पास हीं गोदावरी मेडिकल हाॅल … Read more
- युवती को 6 वर्षों के बाद परिवार से मिलाया गया,भावुक हुआ माहौलमुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना का उद्देश्य हुआ सफल पूर्णिया/कटिहार – समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार की ओर से कड़े विभागीय निर्देशों और दिशा-निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन के आलोक में पूर्णिया जिले में ‘मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना के तहत … Read more
- सड़क किनारे मिला अज्ञात महिला का शव,जांच में जुटी पुलिसमनिहारी /कटिहार – बुधवार की सुबह उत्तरी कांटाकोश पंचायत के मुजवरटाल खिजुरिया पीएमजीएसवाई सड़क के किनारे झारी मे एक अज्ञात आदिवासी महिला का शव मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गया है । पूर्व सरपंच सह सरपंच प्रतिनिधि … Read more
- कटिहार:ऑफिसर्स क्लब में नवनिर्मित बास्केटबॉल ग्राउंड का हुआ भव्य उद्घाटनकटिहार – कटिहार रेलमंडल अंतर्गत खेल एवं फिटनेस गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रेलवे ऑफिसर्स क्लब स्थित नवनिर्मित बास्केटबॉल ग्राउंड का उद्घाटन प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता पीसीईई सुधांशु कृष्ण दुबे द्वारा … Read more
- आरपीएफ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,कटिहार मंडल के 150 से अधिक अधिकारी हुए स्थानांतरितकटिहार – रेलवे बोर्ड की ओर से आरपीएफ में बड़े पैमाने पर किए गए रूटीन तबादले के तहत भारतीय रेल के सैकड़ों इंस्पेक्टर एवं सब इंस्पेक्टर का स्थानांतरण किया गया है। इस क्रम में कटिहार रेल मंडल में … Read more
- परीक्षा स्पेशल ट्रेनों से हजारों परीक्षार्थीयो को मिली राहत,कटिहार स्टेशन पर रही चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्थाकटिहार – बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले परिक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा संचालित परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का लाभ हजारों परीक्षार्थियों ने उठाया। कटिहार जंक्शन पर बुधवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की आवाजाही … Read more
- कटिहार:सहयोग शिविर में प्राप्त 7418 आवेदनों में 6632 का हुआ निष्पादनडीएम,एडीएम सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने लिया जायजा कटिहार – सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा उससे जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर माह के तीसरे मंगलवार को जिले के सभी … Read more




























