प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष :आज आपके लिए दिन की शुरुआत अनुकूलता के साथ होगी। आपके सभी काम बनते हुए प्रतीत होंगे। आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे। जिससे कार्य में उत्साह एवं ऊर्जा का अनुभव होगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आज सकारणीय दूर की यात्रा भी हो सकती है, लेकिन सावधान रहें। आज आपके मन के कार्य पूर्ण होने से प्रसन्नता रहेगी। भाग्य आज 80 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:आज आपका दिन अस्वस्थता और बेचैनी के साथ बीतेगा, किसी का भला करने पर भी आप पर ही विपत्ति आ सकती है, पैसों का लेन-देन न करें। आज निवेश के लिए भी दिन शुभ नहीं है। आज किसी दुर्घटना के होने की भी आशंका है। वाहन धीरे चलाएं और इस वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना बेहद जरूरी है। जरा सी असावधानी आपको भारी पड़ सकती है। भाग्य आज 55 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:आज आपका दिन विशेष लाभदायी है। निवेश, व्यापार, नौकरी, विद्या सभी क्षेत्रों में आज लाभ ही लाभ के संकेत हैं, सभी कार्य फलीभूत होंगे। स्वयं आपकी नज़र भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थायी रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए अन्यथा आगे चलकर प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। मन को काबू में करके आगे बढ़ें और अच्छे कर्म करें। आज भाग्य 70 फीसदी साथ देगा।
कर्क:आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में आपके उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। कार्य की व्यस्तता एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार के लिए हमेशा मदद को तैयार रहते हैं। आपके इसी प्रयास की वजह से आपको लाभ होगा और सभी का सहयोग प्राप्त होगा। यदि सबकी सहमति हो जाए तो कहीं स्थान परिवर्तन का विचार बनाएं, लाभ होगा। भाग्य आज 65 फीसदी साथ देगा।
सिंह:भाग्य के साथ पूर्वनिर्धारित कार्य की तरफ आज आपको प्रयास करना होगा। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में व्यस्त रहने की संभावनाएं बन रही हैं। आज आपको कारोबार की चिन्ता विशेष रूप से परेशान करेगी क्योंकि पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमित नहीं है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। नौकरी व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा। आज भाग्य 60 फीसदी साथ देगा।
कन्या:आज के दिन किसी भी नए कार्य का श्रीगणेश न करें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा से परहेज करें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। दुर्घटना की प्रबल आशंका होने के कारण घर से बिना वजह बाहर न निकलें। पिता से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है और भाई बहनों के साथ भी बहस हो सकती है। आज भाग्य 50 फीसदी साथ देगा।
तुला:आज आपका दिन आनंद में बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति की राय पर विशेष ध्यान दें। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। मगर आप घबराएंगे नहीं और अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगों को पराजित कर सकते हैं। अतः मन की दुर्बलता व दुर्गुणों का त्याग करें। आज भाग्य 75 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक : आपके घर में सुखशांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और अधूरे कार्य संपन्न होंगे। कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न रखेगी। पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें, समय बहुत ही अनुकूल है। इसका लाभ उठाने के बारे में आपको सोचना चाहिए। आज भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।
धनु:आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी। मन में कल्पना की तरंगें उठेंगी और आप बौद्धिक चर्चाओं में भाग अवश्य लें। आज रुपये-पैसे के मामले में भी आपको भाग्य का साथ मिलेगा और पुराने समय में किए गए निवेश आपको अब लाभ देंगे। कहीं से लक्ष्मी के आगमन के संकेत भी मिल रहे हैं। भले ही यह आपका बकाया धन क्यों न हो। भाग्य आज 87 फीसदी साथ देगा।
मकर:आज आपकी मनःस्थिति आपको नकारात्मकता की ओर प्रेरित करेगी। मन को सबल रखें, परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न रह सकता है। बेहतर होगा कि आप किसी के साथ भी विवाद में न पडे़ं और सब कुछ समय पर छोड़ दें। समय बीतने के साथ सब कुछ सही होगा। शाम को दोस्तों के आगमन से आज आपको प्रसन्नता होगी। भाग्य आज 79 फीसदी साथ देगा।
कुंभ :मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। आज आपके मन का कोई कार्य पूर्ण होने से हर्ष होगा और क्रय-विक्रय के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिन भर प्राप्त होते रहेंगे। मित्रों में भी हास्य विनोद बढ़ेगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा की भूमिका आज बन सकती है। भाग्य आज 75 फीसदी साथ देगा।
मीन:आज रुका हुआ धन आपको अवश्य प्राप्त होगा, धन निवेश के लिए भी दिन लाभकारी है। स्वयं पर विश्वास रखकर ही आज कार्यों को क्रियान्वित करें। उन्नति के क्षेत्र में कई मार्ग खुलेंगे। अध्ययन व आध्यात्म में रुचि बढ़ना स्वाभाविक है। किसी को आज रुपया उधार न दें वापस नहीं मिलेगा। माता-पिता-गुरु की सेवा, देव पूजन में भी ध्यान लगाना न भूलें। भाग्य आज 85 फीसदी साथ देगा।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- किशनगंज में 51.43 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, मोबाइल बरामदसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 51.43 ग्राम ब्राउन शुगर (हेरोइन) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास … Read more
- बहादुरगंज दुर्गा मंदिर में पूजा समिति ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को किया सम्मानित, सुरक्षा के पुख्ता इंतजामनिसार अहमद/बहादुरगंज बहादुरगंज स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा समिति की ओर से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक अंजार नईमी, नगर अध्यक्ष, चेयरमैन … Read more
- सीसीटीवी कैमरों से दुर्गा पूजा पंडालों की निगरानी, जिला नियंत्रण कक्ष में पुलिसकर्मी तैनातसंवाददाता/किशनगंज दुर्गा पूजा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए किशनगंज पुलिस अलर्ट मोड में है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला नियंत्रण कक्ष में … Read more
- खुरखुरिया रेतुआ नदी घाट पर चचरी पुल शुरू, घंटों का सफर अब मिनटों में होगा पूराविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत हवाकोल पंचायत स्थित खुरखुरिया रेतुआ नदी घाट पर चचरी पुल शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी है। सोमवार से इस … Read more
- किशनगंज में दुर्गा पूजा ड्यूटी में लापरवाही पर हुई कार्रवाई,बहादुरगंज थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाईदो निलंबित और एक का वेतन कटा संवाददाता/किशनगंज दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ किशनगंज पुलिस ने अनुशासनात्मक … Read more
- आग लगने से तीन परिवार के घर जलकर राखमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के भेड़मारा पंचायत के वार्ड संख्या 13 राघोपुर गांव में अचानक लगी आग से तीन परिवार के घर जलकर राख हो गए। इस अगलगी में घर … Read more
- दिल्ली जा रहे फलका के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत,रील बनाने के चक्कर में हुआ हादसाफलका /कटिहार – मजदूरी करने दिल्ली जा रहे फलका क्षेत्र के एक युवक की गाजियाबाद के समीप ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। रविवार को जब युवक का शव … Read more
- भगवती मंदिर मेला का विधायक,एमएलसी और मुख्य पार्षद ने किया शुभारंभभाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है मेला, हुड़दंग करने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी स्थित श्री भगवती मंदिर बरारी के मेला परिसर … Read more
- मंदिर के पट खुले माता दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की हुई पूजापूजा करने को लेकर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर मरंगी, मोहनपुर,फुलहरा, कुरेठा,हफलागंज एवं मनसाही में विधिवत पूजा पाठ कर मंदिर के पट श्रद्धालुओं … Read more
- सोती बांध के छह नंबर ठोकर से हथियार के साथ दो गिरफ्तारबरारी /कटिहार – थाना क्षेत्र के सोती बांध स्थित छह नंबर ठोकर के समीप से पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम ने अवैध हथियार के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार … Read more
- काशी विश्वनाथ की तर्ज पर सजा यंग फ्रेंड्स क्लब के दुर्गा पूजा पंडाल का विधायक ने किया उद्घाटनपांच लाख रुपये की लागत से बना भव्य पंडाल बना आकर्षण का केंद्र बारसोई /कटिहार – शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर बारसोई बाजार में मां दुर्गा की आराधना और … Read more
- कुरसेला में जुआ खेलते तीन गिरफ्तार,20,700 रुपये बरामद
चार बाइक और ताश के पत्ते भी जब्तकुरसेला /कटिहार – थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा पोखर के समीप से जुआ खेलने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 20 … Read more - सालमारी व बलियाबेलोन क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर उमड़ी भक्तों की भीड़सालमारी /कटिहार – सालमारी व बलिया बेलोन क्षेत्र में आदिशक्ति मां दुर्गा के अष्टमी को लेकर पूजा अर्चना वैदिक मंत्रों के साथ की जा रही है। जैसे-जैसे विजयादशमी निकट आते … Read more
- विवाहिता ने मायके में लगाई फांसी,आठ माह पूर्व प्रेम प्रसंग में हुई थी शादीपरिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार जाँच के बाद लौटी पुलिस मनसाही /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में आठ माह पूर्व प्रेम प्रसंग में हुई शादी ज्यादा दिन टिक नहीं सका … Read more
- स्कॉटिश में ‘डांडिया नवरंग-2026′ की धूम,संस्कृति के रंग में रंगा बरमसिया-हजारो दर्शकों ने लूटा आनंद’कटिहार – भारतीय कला एवं संस्कृति को अक्षुण्ण रखने तथा छात्र-छात्राओं में भारतीय संस्कार और विरासत के प्रति रुझान उत्पन्न करने के उद्देश्य से बरमसिया स्थित स्कॉटिश पब्लिक स्कूल परिसर … Read more