दिल्ली :रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आठवीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक (एडीएमएम) प्लस को संबोधित करते हुए राष्ट्रों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान के आधार पर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक खुली और समावेशी व्यवस्था का आह्वान किया।रक्षा मंत्रालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि एडीएमएम प्लस 10 आसियान (दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संघ) देशों और उसके आठ वार्ता सहयोगियों – ऑस्ट्रेलिया, चीन, भारत, जापान, न्यूजीलैंड, कोरिया गणराज्य, रूस और अमेरिका के रक्षा मंत्रियों की वार्षिक बैठक है।मालूम हो कि ब्रुनेई इस वर्ष एडीएमएम प्लस फोरम की अध्यक्षता कर रहा है। श्री राजनाथ सिंह ने बातचीत के जरिए विवादों के शांतिपूर्ण समाधान और अंतरराष्ट्रीय नियमों और कानूनों का पालन करने पर भी जोर दिया।
उन्होंने कहा कि “भारत ने क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के प्रचार के लिए बदलते दृष्टिकोणों और मूल्यों के आधार पर हिंद-प्रशांत में सहयोगी भागीदारी मजबूत की है। आसियान की केंद्रीयता के आधार पर भारत ने हिंद-प्रशांत के लिए हमारे साझा दृष्टिकोण के क्रियान्वयन के वास्ते महत्वपूर्ण मंच के तौर पर आसियान के नेतृत्व वाले तंत्रों के इस्तेमाल का समर्थन किया है।’’
वहीं क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा माहौल पर विषयगत विचार-विमर्श के दौरान श्री राजनाथ सिंह ने आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों और आठ संवाद साझेदार देशों के समक्ष भारत के विचार रखे। उन्होंने जोर देकर कहा कि अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए उभरती चुनौतियों का समाधान अतीत में पैदा होने वाली स्थितियों से निपटने के लिए तैयार की गई पुरानी प्रणालियों से नहीं किया जा सकता।
रक्षा मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन ऑन द लॉ ऑफ द सी (यूएनसीएलओएस) के अनुसार अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में सभी के लिए नौवहन की स्वतंत्रता, समुद्री क्षेत्र में उड़ान और बेरोकटोक व्यापार की आजादी सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया। समुद्री सुरक्षा संबंधी चुनौतियां भारत के लिए चिंता का विषय हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र की शांति, स्थिरता, समृद्धि और विकास के लिए संचार के समुद्री क्षेत्र महत्वपूर्ण हैं। रक्षा मंत्री ने आशा व्यक्त की कि कोड ऑफ कंडक्ट वार्ता से अंतर्राष्ट्रीय कानून को ध्यान में रखते हुए परिणाम सामने आएंगे और उन राष्ट्रों के वैध अधिकारों और हितों पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा जो इन चर्चाओं के पक्षधर नहीं हैं।
नवंबर 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ पर श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस नीति के प्रमुख तत्वों का उद्देश्य आर्थिक सहयोग, सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देना और द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय स्तरों पर निरंतर जुड़ाव के माध्यम से हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देशों के साथ रणनीतिक संबंध विकसित करना है।
आतंकवाद और कट्टरता को विश्व शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताते हुए श्री राजनाथ सिंह ने आतंकी संगठनों और उनके नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए सामूहिक सहयोग का आह्वान किया। सामूहिक सहयोग अपराधियों की पहचान करने और उन्हें जवाबदेह ठहराने और यह सुनिश्चित करने कि आतंकवाद का समर्थन करने और वित्तपोषण करने वालों, आतंकवादियों को आश्रय प्रदान करने वालों के खिलाफ मजबूत कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) के सदस्य के तौर पर भारत वित्तीय आतंकवाद से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
साइबर खतरों से निपटने के लिए रक्षा मंत्री ने लोकतांत्रिक मूल्यों द्वारा निर्देशित बहु-हितधारक दृष्टिकोण का आह्वान किया, जिसमें एक शासन ढांचा हो जो खुला और समावेशी हो तथा देशों की संप्रभुता का सम्मान करते हुए एक सुरक्षित, खुले और स्थिर इंटरनेट वाला हो, यही साइबर स्पेस के भविष्य का संचालन करेगा ।
दुनिया के सामने सबसे हालिया चुनौती कोविड-19 के बारे में श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि महामारी का प्रभाव अभी भी सामने आ रहा है और इसलिए चुनौती यह है कि विश्व अर्थव्यवस्था सुधार की राह पर बढ़े और यह सुनिश्चित हो कि इसमें कोई भी पीछे न छूटे। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव है जब पूरे मानव समुदाय को टीका लगाया जाए। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि विश्व स्तर पर पेटेंट मुक्त टीके उपलब्ध कराने, निर्बाध आपूर्ति श्रृंखलाएं और अधिक वैश्विक चिकित्सा क्षमताएं कुछ ऐसे प्रयास हैं जिनका सुझाव भारत ने संयुक्त प्रयास के तौर पर दिया है।
मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभियानों का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत अपने करीबी तथा दूर स्थित पड़ोसी देशों में संकट के समय सबसे पहले सहायता देने वाले देशों में से एक है। उन्होंने कहा कि हेड्स ऑफ एशियन कोस्टगार्ड एजेंसीज़ मीटिंग (एचएसीजीएएम) के संस्थापक सदस्य के रूप में भारत समुद्री खोज और बचाव के क्षेत्रों में सहयोग के माध्यम से क्षमता निर्माण को बढ़ाना चाहता है।
श्री राजनाथ सिंह ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए आसियान केंद्रीयता और एकता को भारत द्वारा दिए जाने वाले महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत आसियान के साथ गहरा जुड़ाव रखता है और उसने, विशेष रूप से आसियान के नेतृत्व वाले तंत्रों जैसे पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन, आसियान क्षेत्रीय मंच और एडीएमएम-प्लस के माध्यम से, क्षेत्रीय शांति और स्थिरता में योगदान देने वाले कई क्षेत्रों में अपने सक्रिय संबंध जारी रखे हैं। उन्होंने कहा कि भारत-आसियान रणनीतिक साझेदारी को समृद्ध सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों और लोगों के बीच सहयोग बढ़ाने के आधार पर मजबूत किया गया है। रक्षा मंत्री ने कोविड-19 प्रतिबंधों के बावजूद एडीएमएम प्लस के आयोजन के लिए ब्रुनेई को धन्यवाद दिया।इस बैठक में रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार और चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ टू द चेयरमैन चीफ्स ऑफ स्टाफ कमिटी (सीआईएससी) वाइस एडमिरल अतुल कुमार जैन और रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- बिहार के राज्यपाल के किशनगंज आगमन को लेकर सुरक्षा एवं अन्य तैयारियों पर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा समीक्षा बैठक,अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देशकिशनगंज/किशनगंज राज्यपाल सैयद अता हसनैन के किशनगंज परिभ्रमण कार्यक्रम को लेकर समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में जिला पदाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में सुरक्षा एवं प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा … Read more
- सड़क दुर्घटना मे घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों मे पसरा मातमबहादुरगंज /किशनगंज/निशांत बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दारुल उलूम चौक के समीप बीते गुरुवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना मे घायल मरीज का इलाज के दौरान मौत हो गयी। जहां पोस्टमार्टम उपरांत शव को बहादुरगंज … Read more
- 12 घंटे में शूटआउट का खुलासा: अररिया पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 बदमाश गिरफ्तार, हथियार-बाइक जब्तअररिया /अरुण कुमार अररिया जिले में पुलिस के द्वारा अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड कारवाई की जा रही है। उसी क्रम में पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर भारत फाइनेंस के कर्मी को गोली मारने … Read more
- फर्जी GST बिल पर कोयला तस्करी का खेल उजागर: किशनगंज SP संतोष कुमार की बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन जब्त, 4 गिरफ्तारकिशनगंज जिले में फर्जी जीएसटी कागजात के सहारे कोयला तस्करी के बड़े मामले का उद्भेदन पुलिस के द्वारा किया गया है।बता दे कि गलगलिया चेकपोस्ट पर कार्रवाई करते हुए चार कोयला लदे ट्रकों को जब्त … Read more
- इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का खुलासा, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तारनेपाल से किशनगंज होते हैदराबाद तक फैला था साम्राज्य तेलंगाना पुलिस के सहयोग से रजा आलम की गिरफ्तारी के लिए जारी है छापेमारी किशनगंज पुलिस द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ी कारवाई किशनगंज /राजेश दुबे किशनगंज पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी … Read more
- आंधी-तूफान में एक दर्जन बिजली पोल गिरे,दो पंचायतों की बिजली सप्लाई ठपबारसोई /कटिहार – रविवार दोपहर आई तेज आंधी-तूफान व बारिश से बारसोई प्रखंड के कर्णपुर पंचायत स्थित निंधौर गांव में करीब एक दर्जन बिजली पोल गिरकर टूट गए। इससे निंधौर समेत दो पंचायतों की बिजली … Read more
- कटिहार:घायल महिला की इलाज के दौरान मौत,एक गिरफ्तारसमेली / कटिहार – भूमि विवाद में मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान चार दिन बाद मौत हो गई ।घटना कुरसेला थाना क्षेत्र के मोरसंडा वार्ड नंबर 1 निवासी मसोमात सुनीता देवी पति … Read more
- कटिहार:आर्म्स एक्ट के तहत प्राणपुर थाना में तीन अपराधी पर मामला दर्जदो अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक मिसफायर कारतूस तथा एक बाइक प्राणपुर पुलिस ने जप्त किया प्राणपुर /कटिहार — कटिहार – प्राणपुर एनएच 31 सड़क बभनी चौक … Read more
- अति प्राचीन नील सरस्वती मंदिर का अधिकारियों ने किया निरीक्षणअति प्राचीन नील सरस्वती मंदिर का पर्यटन विभाग की टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के बेलवा पंचायत स्थित अति प्राचीन नील सरस्वती मंदिर का पर्यटन विभाग की टीम ने … Read more
- कटिहार:स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी,गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देशबरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा कटिहार – रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने … Read more
- कलाओं का मुख्य उद्देश्य व्यक्तित्व रचना में सुंदर सकारात्मक दिशा देना – कौशिकचंडीगढ़ बोर्ड की क्रियात्मक वार्षिक मेधा परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कटिहार – रंगन आर्ट क्राफ्ट एवं म्यूजिक कॉलेज के तत्वाधान में बरमसिया स्थित स्कॉटिश पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वार्षिक मेघा क्रियात्मक परीक्षा … Read more
- कुरेठा रेलवे स्टेशन से मनिया एनएच 81 सड़क जर्जर,राहगीर परेशानमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के कुरेठा रेलवे स्टेशन से मनिया एन एच 81 तक कुल 4.150 किमी की सड़क पिछले कई माह से लगातार जर्जर एवं गड्ढे में तब्दील हो चुका हैं। … Read more
- स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, भेजा गया जेलमनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या दो एसएम कालोनी से 7.37 ग्राम के साथ उन्नीस वर्षीय राहुल महतो ऊर्फ सुरेश महतो पिता मानिक महतो को गिरफ्तार … Read more
- कटिहार:विकास सिंह बने बीर कुंवर सेवा परिषद के अध्यक्ष,लोगो ने दी बधाईकटिहार – शहर के बीर कुंवर सिंह इंडोर स्टेडियम के प्रांगण में बाबू वीर कुंवर सिंह सेवा परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बाबू वीर कुंवर सिंह सेवा परिषद के पूर्व … Read more
- देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार,भेजा गया जेलमनिहारी /कटिहार – मनिहारी थाना क्षेत्र के हसवर फोरलेन से दो लोगों को 39 लीटर देशी शराब के साथ रविवार को गिरफ्तारकर जेल भेज दिया गया है। इस संदर्भ में मनिहारी थानाकांड संख्या 123/26 के … Read more
- कटिहार:एनएच 31 कुरसेला में फिर लगने लगा जाम,घंटों रेंगती रही गाड़ियांकुरसेला/कटिहार – कुरसेला में एनएच 31 पर एक बार फिर जाम की समस्या सिर उठाने लगी है। रोजाना सुबह-शाम जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है। इस दौरान लंबी दूरी तक ट्रकों और छोटे … Read more
- धारदार हथियार से महिला पर हमलाहालत गंभीर, दो आरोपी गिरफ्तारफलका /कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत स्थित वाहिद नगर गांव में घरेलू विवाद में हुए हिंसक झड़प बढ़ता ही जा रहा है। विगत रात वाहिद नगर गांव में अपने रिश्तेदार के यहां … Read more
- कटिहार में पूर्व सैनिकों एवं उनकी विधवाओं के साथ किया गया शौर्य संवादकटिहार – स्टेशन हेड क्वाटर कटिहार में शौर्य संबाद आयोजित कर भूतपूर्व सैनिक , सैनिकों तथा वीरनारियों की समस्या सुनी गई। कार्यक्रम में 39 भूतपूर्व सैनिक, 09 सैनिकों की विधवा और 01 वीरनारी शामिल हुए … Read more




























