पटना :बिहार मंत्रिपरिषद की मंगलवार को बैठक हुई।मालूम हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में 6 एजेंडों पर मुहर लगी है। बिहार में एकल उपयोग वाले त्याज्य प्लास्टिक उत्पादों के विनिर्माण, आयात, भंडारण, परिवहन, विक्रय एवं उपयोग को प्रतिबंधित कर दिया गया है. साथ ही अवहेलना किए जाने पर दंड का प्रावधान किया गया है. इस संबंध में बिहार कैबिनेट ने आज मुहर लगा दी.
वहीं कैबिनेट ने आज मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के कार्यान्वयन अवधि वर्ष 2021-22 तक विस्तारित करने एवं दीर्घकालीन अनुरक्षण नीति के तहत योजना के रखरखाव को लेकर अनुदेशों की स्वीकृति दी है. पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि पंचायती राज विभाग के माध्यम से क्रियान्वित मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के अंतर्गत दीर्घकालीन अनुरक्षण नीति के तहत 15 वें वित्त आयोग के तहत राज्य सरकार द्वारा वार्ड सदस्यों को दो हजार रुपए का मानदेय दिया जाएगा साथ ही वार्ड सदस्य जलापूर्ति योजना के लाभूको से हर महीने तीस रुपया की वसूली करेंगे उक्त राशि भी वार्ड सदस्य मानदेय के रूप में रखेंगे ।
बताया गया कि सरकार द्वारा दिए जा रहे दो हजार की राशि और हर वार्ड से लाभुकों से वसूला गया राशि जो कि करीब 6000 होगा सभी राशि वार्ड सदस्य को मिलेगा ।साथ ही कहा गया कि अगर वार्ड सदस्य मेंटेनेंस का काम नहीं करेंगे तो वार्ड प्रबंधन समिति के सदस्यों को यह कार्य सौंपा जाएगा ।वहीं 5 हजार की अतिरिक्त राशि रख रखाव के लिए भी दिए जाने की घोषणा की गई है।
वहीं सरकार ने गरीब मरीजों के लिए विभिन्न चिकित्सा संस्थानों तक परिवहन की व्यवस्था के लिए 62 करोड़ पचास लाख के संभावित व्यय पर कुल 250 एंबुलेंस के क्रय किए जाने की स्वीकृति दी गई है. कोरोना महामारी में स्वास्थ विभाग के सभी चिकित्सकों, कर्मियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मियों को वित्तीय वर्ष 2021- 22 के लिए 1 माह के मूल वेतन- मानदेय के समतुल्य प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है.साथ ही भवन निर्माण विभाग में संविदा पर नियोजित कुल 42 सहायक अभियंता की संविदा अवधि को और 1 वर्ष या नियमित नियुक्ति होने तक के लिए विस्तारित करने की स्वीकृति दी गई है. वायु सेना स्टेशन बागडोगरा पश्चिम बंगाल के रनवे निर्माण कार्य पूरा करने को लेकर बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन को विशेष परिस्थिति में पाकुड़ से किशनगंज के रास्ते बागडोगरा तक हाई ग्रेड एग्रीगेट के परिवहन हेतु 12 चक्के से ऊपर वाले ट्रकों को अनुमान्य लदान क्षमता के अनुरूप परिचालन की अनुमति दी गई है ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- 17 अगस्त से बंद है टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय का आधार सेंटर, रोजाना बैरंग लौट रहे लोगरिपोर्ट: विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित एकमात्र आधार सेंटर 17 अगस्त 2026 से बंद रहने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 12 पंचायतों के लिए संचालित इस … Read more
- नाबालिग लड़की को घर में अकेली पाकर युवक ने किया दुष्कर्म, घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में किया वायरलसागर चंद्रा/ किशनगंज नाबालिग लड़की को घर में अकेली पाकर युवक के द्वारा जबरन दुष्कर्म करने और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने का मामला सामने आया है। घटना के कारण जब पीड़िता और … Read more
- झुनकी मुशहरा के प्राथमिक विद्यालय में चोरी, लाउडस्पीकर समेत हजारों का सामान ले गए चोरटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के झुनकी मुशहरा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय भाग कजलेटा में बुधवार की रात चोरों ने विद्यालय के कार्यालय सहित एक अन्य कमरे का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ … Read more
- शिक्षकों को प्रशांत किशोर की दो टूक: “बार-बार ठगे जा रहे हैं, अब वोट की ताकत पहचानिए”रिपोर्ट :मनोज कुमार जन सुराज के संस्थापक एवं विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की स्थिति को लेकर सरकारों पर तीखा हमला बोला। शिक्षक समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार … Read more
- बूथ स्तर तक जदयू संगठन मजबूत करने पर जोरअतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक में शेरशाहवादी समुदाय को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की मांग किशनगंज /मनोवर आलम जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक गुरुवार को किशनगंज अतिथि गृह में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी संगठन को … Read more
- दुष्कर्म मामले के फरार नामजद आरोपी अहमद हुसैन उर्फ लल्लू मुखिया को पुलिस ने किया गिरफ्तारसिलीगुड़ी नार्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक होटल में छिपा था आरोपी पूर्व से रहा है आपराधिक इतिहास, पूछताछ के बाद पुलिस ने भेजा जेल सागर चंद्रा/ किशनगंज महिला के साथ दुष्कर्म मामले के फरार … Read more
- अररिया व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी,पत्र लिखने वाले ने खुद को बताया वकील,पत्र में कथित पत्नी का नंबर भी लिखाअररिया से अरुण कुमार की रिपोर्ट अररिया सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है।मालूम हो की इस बार ईमेल नहीं बल्कि बंद लिफाफे में एक पत्र मिला है।जिसके बाद हड़कंप मच … Read more
- अखिलेश यादव को राम मंदिर से कोई लेना-देना नहीं, वे फासिस्ट सोच के व्यक्ति हैं : डॉ दिलीप जायसवालअररिया में बोले राजस्व मंत्री—सत्ता के लिए बेचैन है कांग्रेस, देश से नहीं कोई सरोकार; पीएम मोदी के जन्मदिन पर महीनेभर चलेगा सेवा संकल्प अभियान अररिया /अरुण कुमार भाजपा की बैठक में शामिल होने अररिया पहुंचे बिहार … Read more
- किशनगंज में अवैध तस्करी एवं टैक्स चोरी पर नकेल कसने की तैयारी: गलगलिया चेक पोस्ट के अधिकारियों के साथ डीएम और एसपी ने की संयुक्त बैठककिशनगंज/प्रतिनिधि जिले में अवैध तस्करी और टैक्स चोरी पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। गुरुवार ठाकुरगंज ब्लॉक सभागार में जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार … Read more
- KatiharNews:दो दिनों से फिर बढ़ रहा बाढ़ का पानीबरारी-सेमापुर के निचले इलाकों में बढ़ी चिंताखेतों में पानी फैलने से फसल बर्बाद, मवेशियों के चारे का भी संकट; प्रशासन अलर्ट मोड पर बरारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ का पानी एक बार फिर बढ़ने लगा है। पिछले दो दिनों से बाढ़ … Read more
- राधा-कृष्ण रूप-सज्जा प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने बिखेरा सांस्कृतिक रंगकटिहार – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अरुण चौधरी सरस्वती शिशु मंदिर, बरमसिया कटिहार में राधा-कृष्ण रूप-सज्जा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप ज्योति प्रज्वलन … Read more
- पूर्व डिप्टी सीएम ने किया हसनगंज स्कूल का औचक निरीक्षणशैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षकों की उपस्थिति, बुनियादी सुविधाओं व मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का लिया जायजा हसनगंज/कटिहार – उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज का बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण … Read more
- ग्रामीण बैंक चांदपुर शाखा ने चलाया विशेष ऋण वसूली अभियानकर्जदारों के ठिकानों पर पुलिस बल के साथ पहुंचे अधिकारी एकमुश्त राशि जमा करने पर मिली राहत कदवा/कटिहार-उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की चांदपुर शाखा की ओर से विशेष ऋण वसूली अभियान चलाया गया।इस दौरान बैंक के अधिकारी … Read more
- शिक्षक विप्लव कुमार को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार,5 सितंबर को पटना में होंगे सम्मानितकटिहार–जिले के आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय अरिहाना के शिक्षक विप्लव कुमार का चयन राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए किया गया है। शिक्षक दिवस के अवसर पर पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में उन्हें इस … Read more
- नौ दिनों तक मिड-डे मील बंद रहने पर माहीनगर प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षिका निलंबितबारसोई /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के माहीनगर प्राथमिक विद्यालय में नौ दिनों तक मध्याह्न भोजन नहीं बनने के मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने विद्यालय की प्रधान शिक्षिका वंदना सिन्हा … Read more
- बीस सूत्री की बैठक में उठा बांध की सुरक्षा और विकास कार्यों में गड़बड़ी का मुद्दापंचायतों में घटिया आरसीसी कुर्सी,आरओ प्लांट व जिम के नाम पर राशि खर्च की जांच की मांग बरारी / कटिहार – प्रखंड सभागार में स्थानीय विकास कार्यो जनसमस्याओं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को … Read more
- भाजपा के द्वारा सेवा समर्पण और संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला का किया गया आयोजनसेवा, समर्पण और संकल्प के 25 वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा-यात्रा को समर्पित “सेवा संकल्प अभियान” कटिहार – भारतीय जनता पार्टी कटिहार की ओर से देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक … Read more
- माता-पिता को बेरहमी से लाठी डंडा से मारने वाला कुपुत्र बेटा गिरफ्तार,भेजा गया जेलआजमनगर /कटिहार – थाना क्षेत्र के आजमनगर रोड स्टेशन के निकट स्थित गांव नलकूप्पा निवासी राखाल सिंह अपने बुजुर्ग माता पुरण देवी-पिता चिरकुट सिंह को लाठी डंडा से पीट कर बुरी तरह घायल कर दिए जाने का … Read more
- देशी कट्टा और स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तारबरारी /कटिहार – बरारी थाना पुलिस और एसटीएफ की टीम ने बुधवार की रात शीशिया गांव में छापेमारी कर अवैध हथियार व स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सहायक थाना क्षेत्र … Read more