संक्रमण रोग के लक्षण दिखे तो घबराये नहीं: सिविल सर्जन
जिले में 12 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्वीकृत है, जिसमें 10 कार्यरत है
डाटा मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना एवं संचालन
किशनगंज /प्रतिनिधि
कोरोना संक्रमण ने आम लोगों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों का महत्व काफी हद तक समझा दिया है। पहले ग्रामीणों को कोरोना जांच और अन्य बीमारियों के इलाज के लिए लंबी दूरी तय पड़ती परती थी। पहली लहर में संक्रमण से काफी हद तक दूर रहे गांव भी इस लहर में संक्रमण की चंगुल में आ गए हैं। शहर की ही तरह गांवों में भी संक्रमण का प्रसार हुआ हैं। जिले के दर्जनों गांवों में कोरोना ने दस्तक दी है। कई गांव में रिकार्ड संक्रमित पाए गए। कई की मौत भी हुई। बावजूद इस लहर में कोरोना जांच का दायरा सिमटा है। इसी आलोक में जिले के स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण के बाद हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर व अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुनः चालू करने के मकसद से चिकित्सक, प्रतिनियुक्त कर दिया है। जिले में 12 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्वीकृत हैं, जिसमें 10 कार्यरत हैं। कोरोना संक्रमण काल में सरकारी निर्देश के तहत अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित कार्यक्रम को स्थगित कर चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को मुख्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया था। जिसका असर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी पड़ा। किन्तु उसे पुनः चालू किया जा रहा है।
जिले में कुल 10 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कार्यरत: सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया कि जिले में कुल 10 अतरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में स्वीकृत किया गया है जिसमें अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र महीन गांव, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मेहरगंज, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तरणी, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दामलबाड़ी, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पदमपुर, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लक्ष्मीपुर, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हल्दिखोड़ा, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द अलता, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पोवाखाली, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धवेली को पुनः संचालित करने हेतु हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर चिकित्सक की तैनाती की गयी है। तथा वहाँ एसबीए प्रशिक्षित एएनएम की पदस्थापन करते हुए यथाशीघ्र हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। साथ ही 24 घंटे क्रियाशील कर स्वास्थ्य सुविधा के साथ-साथ प्रसव सुविधा उपलब्ध कराया जाना है।
डाटा मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना एवं संचालन: सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया की राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार के द्वारा पत्र के आलोक में जिले के 10 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहां हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर क्रियाशील हैं, उनके लिए डाटा सेंटर स्थापित करने का आदेश दिया गया था। वहीं क्रियाशील केंद्रों में डाटा सेंटर स्थापना हेतु कंप्यूटर ऑपरेटर की तैनाती की गई है। जिले डाटा मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना एवं संचालन संबंधी निर्गत आदेश के आलोक में कुल 10 डाटा ऑपरेटर की प्रतिनियुक्त कर उनको प्रशिक्षण आज जिला स्वास्थ्य समिति के प्रांगन में झापाईगो के सहयोग से दिया गया है। डाटा इंट्री ऑपरेटर को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में कंप्यूटर संबंधी कार्यों के सुचारू रूप से संचालन हेतु प्रतिनियुक्त किया गया है।
संक्रमण रोग के लक्षण दिखें तो घबराये नहीं: सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया अपनी सेहत पर तनिक भी संदेह होने पर सबसे पहले आप खुद को दूसरों से पूरी तरह अलग-थलग कर लें। संक्रमण के तेज प्रसार को रोकने के लिहाज से यह जरूरी है। प्राथमिकता के आधार पर अपनी जांच करायें। रिपोर्ट आने की प्रतीक्षा किये बगैर खुद को आइसोलेट कर लें। नहीं तो रिपोर्ट आने तक आप कई लोगों के बीच बीमारी बांट चुके होंगे। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने व होम आइसोलेशन रहने के दौरान आपको समय-समय पर शरीर का तापमान, ऑक्सीजन का स्तर नापते रहना होगा। चिकित्सकीय परामर्श से जरूरी दवाओं का सेवन नियमित रूप से करें। जरूरी चिकित्सकीय सलाह व किसी तरह की मदद के लिये आप जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के टॉल फ्री नंबर 18003456621 या 06456227222 पर संपर्क कर सकते हैं। आप जहां भी हो दूसरे व्यक्ति से कम से कम छह फीट की दूरी बनाये रखें। किसी से अपना खाने का बर्तन, कपड़ा, मोबाइल आदि का इस्तेमाल नहीं करने दें। अगर आपके कमरे में किसी और का रहना मजबूरी है। कमरा को पूरी तरह हवादार बनाये रखने का प्रयास करें।
इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर रहें:
मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।लक्षण महसूस होने पर कोविड-19 जाँच कराएं।
जरूरी नहीं हर सर्दी-खांसी कोरोना ही है, इसलिए, निर्भीक होकर सकारात्मक सोच के साथ कराएं जाँच।अधिक जरूरी पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें ।
घर में सकारात्मक माहौल बनाएं और रचनात्मकता कार्य करें।
साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और लगातार साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से हाथ धोएं।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- किशनगंज में 51.43 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, मोबाइल बरामदसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 51.43 ग्राम ब्राउन शुगर (हेरोइन) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से … Read more
- बहादुरगंज दुर्गा मंदिर में पूजा समिति ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को किया सम्मानित, सुरक्षा के पुख्ता इंतजामनिसार अहमद/बहादुरगंज बहादुरगंज स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा समिति की ओर से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक अंजार नईमी, नगर अध्यक्ष, चेयरमैन प्रतिनिधि … Read more
- सीसीटीवी कैमरों से दुर्गा पूजा पंडालों की निगरानी, जिला नियंत्रण कक्ष में पुलिसकर्मी तैनातसंवाददाता/किशनगंज दुर्गा पूजा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए किशनगंज पुलिस अलर्ट मोड में है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला नियंत्रण कक्ष में सीसीटीवी … Read more
- खुरखुरिया रेतुआ नदी घाट पर चचरी पुल शुरू, घंटों का सफर अब मिनटों में होगा पूराविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत हवाकोल पंचायत स्थित खुरखुरिया रेतुआ नदी घाट पर चचरी पुल शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी है। सोमवार से इस पुल … Read more
- किशनगंज में दुर्गा पूजा ड्यूटी में लापरवाही पर हुई कार्रवाई,बहादुरगंज थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाईदो निलंबित और एक का वेतन कटा संवाददाता/किशनगंज दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ किशनगंज पुलिस ने अनुशासनात्मक कार्रवाई … Read more
- आग लगने से तीन परिवार के घर जलकर राखमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के भेड़मारा पंचायत के वार्ड संख्या 13 राघोपुर गांव में अचानक लगी आग से तीन परिवार के घर जलकर राख हो गए। इस अगलगी में घर में … Read more
- दिल्ली जा रहे फलका के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत,रील बनाने के चक्कर में हुआ हादसाफलका /कटिहार – मजदूरी करने दिल्ली जा रहे फलका क्षेत्र के एक युवक की गाजियाबाद के समीप ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। रविवार को जब युवक का शव उसके … Read more
- भगवती मंदिर मेला का विधायक,एमएलसी और मुख्य पार्षद ने किया शुभारंभभाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है मेला, हुड़दंग करने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी स्थित श्री भगवती मंदिर बरारी के मेला परिसर में … Read more
- मंदिर के पट खुले माता दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की हुई पूजापूजा करने को लेकर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर मरंगी, मोहनपुर,फुलहरा, कुरेठा,हफलागंज एवं मनसाही में विधिवत पूजा पाठ कर मंदिर के पट श्रद्धालुओं के … Read more
- सोती बांध के छह नंबर ठोकर से हथियार के साथ दो गिरफ्तारबरारी /कटिहार – थाना क्षेत्र के सोती बांध स्थित छह नंबर ठोकर के समीप से पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम ने अवैध हथियार के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया … Read more
- काशी विश्वनाथ की तर्ज पर सजा यंग फ्रेंड्स क्लब के दुर्गा पूजा पंडाल का विधायक ने किया उद्घाटनपांच लाख रुपये की लागत से बना भव्य पंडाल बना आकर्षण का केंद्र बारसोई /कटिहार – शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर बारसोई बाजार में मां दुर्गा की आराधना और भक्ति … Read more
- कुरसेला में जुआ खेलते तीन गिरफ्तार,20,700 रुपये बरामद
चार बाइक और ताश के पत्ते भी जब्तकुरसेला /कटिहार – थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा पोखर के समीप से जुआ खेलने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 20 हजार … Read more - सालमारी व बलियाबेलोन क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर उमड़ी भक्तों की भीड़सालमारी /कटिहार – सालमारी व बलिया बेलोन क्षेत्र में आदिशक्ति मां दुर्गा के अष्टमी को लेकर पूजा अर्चना वैदिक मंत्रों के साथ की जा रही है। जैसे-जैसे विजयादशमी निकट आते जा … Read more
- विवाहिता ने मायके में लगाई फांसी,आठ माह पूर्व प्रेम प्रसंग में हुई थी शादीपरिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार जाँच के बाद लौटी पुलिस मनसाही /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में आठ माह पूर्व प्रेम प्रसंग में हुई शादी ज्यादा दिन टिक नहीं सका और … Read more
- स्कॉटिश में ‘डांडिया नवरंग-2026′ की धूम,संस्कृति के रंग में रंगा बरमसिया-हजारो दर्शकों ने लूटा आनंद’कटिहार – भारतीय कला एवं संस्कृति को अक्षुण्ण रखने तथा छात्र-छात्राओं में भारतीय संस्कार और विरासत के प्रति रुझान उत्पन्न करने के उद्देश्य से बरमसिया स्थित स्कॉटिश पब्लिक स्कूल परिसर में … Read more
- नवरात्रि के महाअष्टमी पर भक्ति के रंग में रंगा कटिहार,पूजा पंडालों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबएलडब्लूसी, बनिया टोला , चूना गली, संघर्ष क्लब और लीडर क्लब के पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालु भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस मुस्तैद कटिहार – शारदीय … Read more
- पुलिस ने छापेमारी कर 23.160,लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तारहसनगंज/कटिहार -हसनगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 23.160 लीटर विदेशी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार … Read more
- लोहिया स्वच्छ भारत अभियान के तहत सोखता निर्माण कार्य का शुभारंभमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चित्तौरिया पंचायत के वार्ड संख्या दस में लोहिया स्वच्छ भारत अभियान के तहत सोखता निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर पूर्व उप मुखिया सह … Read more
- रेलवे अस्पताल के सीसीयू में पहली बार स्थापित हुई अत्याधुनिक एबीजी मशीनमहज 2 मिनट में मिलेंगे 36 रक्त संबंधी पैरामीटर कटिहार – पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मंडल रेल अस्पताल कटिहार में चिकित्सा सुविधाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की … Read more
- स्वास्थ विभाग की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजनकटिहार – महिला कल्याण समिति के सहयोग से समेकित स्वास्थ्य शिविर स्वास्थ विभाग बिहार सरकार कटिहार की ओर से एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन अमला टोला सद्भावना संघ एंड यूसी … Read more