पति के सौभाग्य के लिए पत्नी ने की वट वृक्ष की पूजा अर्चना
किशनगंज /सुमित राज यादव
पति के अखंड सौभाग्य को लेकर पत्नी ने गुरुवार को वट सावित्री की पूजा की। पर्व को लेकर तैयारियां महिलाएँ कई दिनों पूर्व ही पंखे खरीदने से ही जुट गई थी। पत्नी वट सावित्री पूजा के उपरांत वट वृक्ष में घागा बांधकर अपने पति के दीर्घायु की कामना करती हैं। पति के सौभाग्य के लिए वट वृक्ष की पूजा को लेकर कोरोना काल मे भी पत्नी की उत्साह कम नहीं दिखी। वट सावित्री व्रत में महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। ठाकुरगंज सहित आसपास के इलाके में आज वट वुक्ष की पूजन में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। अपने परिजन के साथ नई दुल्हन भी नंगे पांव चलकर वृक्ष की पूजा अर्चना विधिवत की। शहर के हटिया बाजार दुर्गा मंदिर के समीप, रेलवे गेट निटाल बस्ती मोड़ पर नगर की महिला भारी संख्या में पुजा अर्चना की।
भारतीय संस्कृति की प्राचीन मान्यता व परंपरा के अनुसार गुरुवार को सनातन धर्मावलंबी परिवारों की सुहागिनों ने विधि-विधान से वट सावित्री का व्रत रखा। इस दौरान वट वृक्ष के नीचे वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ पुष्प-अक्षत चढ़ाकर वट वृक्ष की पूजा की और अपने पति के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना किया।
शहर में व्रती महिलाओं की सबसे ज्यादा भीड़ मां शीतला धाम एवं ब्रह्मस्थान मंदिर पर देखी गई। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से वट वृक्ष की पूजा अर्चना किया। वृक्ष को रोली, सिदूर लगाने के बाद धूप-दीप जलाया और उसके बाद मिट्टी के पात्र में घर में बनाए गए पकवान और फल अर्पित किया। कथा के अनुसार सनातन धर्म प्रकृति की उपासना पर आधारित है। नदी, पर्वत, पीपल, वट, फल, दुर्वा आदि सभी हमारी पूजा की सामग्री हैं। प्रकृति की रक्षा और पूजा के बिना कोई दीर्घायु नहीं हो सकता।
वट सावित्री पूजा का महत्व:-
जानकारों व पंडित बताते है कि वट का मतलब होता है बरदग का पेड़। बरगद एक विशाल पेड़ होता है। इसमें कई जटाएं निकली होती हैं। इस व्रत में वट का बहुत महत्व है। इसी पेड़ के नीचे सावित्री ने अपने पति के प्राण को यमराज से वापस पाई थी। सावित्री को देवी का रूप माना जाता है। हिंदू पुराण में बरगद के पेड़े में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास बताया जाता है। मान्यता के अनुसार ब्रह्मा वृक्ष की जड़ में, विष्णु इसके तने में और शिव उपरी भाग में रहते हैं। यही वजह है कि यह माना जाता है कि इस पेड़ के नीचे बैठकर पूजा करने से हर महिला की मनोकामना पूरी होती है। नवविवाहिता वट वृक्ष पूजा को लेकर काफी उत्साहित दिखी।
वट सावित्री पूजा का विधि:-
जैसा की हिंदू धर्म में इस व्रत की मान्यता है, ठीक वैसे ही इस व्रत से जुड़े पूजन को लेकर भी कई तरह की मान्यताएं हैं। मान्यता के अनुसार इस दिन विवाहित महिलाएं वट वृक्ष पर जल अर्पण करती हैं और हल्दी का तिलक, सिंदूर और चंदन का लेप लगाती हैं। इस व्रत के पूजन के दौरान पेड़ को फल-फूल अर्पित करने की भी मान्यता है। बांस की लकड़ी से बना बेना (पंखा), अक्षत, हल्दी, अगरबत्ती या धूपबत्ती, लाल-पीले रंग का कलावा, सोलह श्रंगार, तांबे के लोटे में पानी, पूजा के लिए सिंदूर और लाल रंग का वस्त्र पूजा में बिछाने के लिए, पांच प्रकार के फल, बरगद पेड़ और पकवान आदि बनाया जाता है। पत्नी अपने पति के सौभाग्य के लिए यह व्रत करती हैं।
क्यों मनाया जाता है पर्व:-
द्वापर युग में अपने पति का प्राण यमराज के पास से लाने वाली सावित्री के पतिव्रता के लिए ये व्रत अबतक रखा जा रहा है और पति के लम्बी उम्र के साथ पति के सौभाग्य होने के लिए वट वृक्ष की पूजा पुरे विधिवत तरीके से महिलाएं करती है। हिन्दू धर्म में वृक्ष में देवताओं का वास माना गया है। शास्त्रों की मान्यता के अनुसार जो व्यक्ति एक पीपल, एक नीम, दस इमली, तीन कैथ, तीन बेल, तीन आँवला, और पांच आम के वृक्ष लगाता है, वह पुण्यात्मा होता है। और कभी नरक के दर्शन नही करता। इसी तरह धर्म शास्त्रों में सभी प्रकार के वृक्ष सहित प्रकृति के सभी तत्व के महत्व की विवेचना की गई है। मान्यता रही है कि वट सावित्री व्रत में महिलाएं 108 बार बरगद की परिक्रमा कर पूजा करती हैं। कहते हैं कि गुरुवार को वट सावित्री पूजन करना बेहद फलदायक होता है। ऐसा माना जाता है, कि सावित्री ने वट वृक्ष के नीचे ही अपने मृत पति सत्यवान को यमराज से वापस ले लिया था। इस दिन महिलाएं सुबह से स्नान कर लेती हैं और सुहाग से जुड़ा हर श्रृंगार करती हैं। मान्यता के अनुसार इस दिन वट वृक्ष की पूजा करने के बाद ही सुहागन को जल ग्रहण करती है। कहा जाता है कि इस एक व्रत से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। महिलाओं में इस पर्व को लेकर बीते कई दिनों से मुहूर्त और समय पर पूजा अर्चना को लेकर चर्चा बनी रही। वट सावित्री पर्व को लेकर गुरुवार की सुबह को भी बाजार में चहल-पहल अधिक रही।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- बहादुरगंज दुर्गा मंदिर में पूजा समिति ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को किया सम्मानित, सुरक्षा के पुख्ता इंतजामनिसार अहमद /बहादुरगंज बहादुरगंज स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा समिति की ओर से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक अंजार नईमी, नगर अध्यक्ष, चेयरमैन प्रतिनिधि वसीकुर रहमान, बहादुरगंज वार्ड … Read more
- सीसीटीवी कैमरों से दुर्गा पूजा पंडालों एवं शहर की निगरानी, जिला नियंत्रण कक्ष में पुलिसकर्मी तैनातसंवाददाता/किशनगंज दुर्गा पूजा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए किशनगंज पुलिस अलर्ट मोड में है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला नियंत्रण कक्ष में सीसीटीवी निगरानी के लिए पुलिस पदाधिकारियों … Read more
- खुरखुरिया रेतुआ नदी घाट पर चचरी पुल शुरू, घंटों का सफर अब मिनटों में होगा पूराटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत हवाकोल पंचायत स्थित खुरखुरिया रेतुआ नदी घाट पर चचरी पुल शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी है। सोमवार से इस पुल पर आवागमन शुरू हो गया … Read more
- मां महागौरी की हुई पूजा, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु,विधि विधान से हुआ कन्या पूजनसंधि पूजा में 108 दीप प्रज्वलित कर श्रद्धालुओं ने मांगा मन्नत राजेश दुबे/किशनगंज सीमावर्ती किशनगंज जिले में शारदीय नवरात्र एवं दुर्गापूजा की धूम मची है। जिले के सातों प्रखंडों में पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा … Read more
- किशनगंज में 51.43 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, मोबाइल बरामदसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 51.43 ग्राम ब्राउन शुगर (हेरोइन) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद … Read more
- बहादुरगंज दुर्गा मंदिर में पूजा समिति ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को किया सम्मानित, सुरक्षा के पुख्ता इंतजामनिसार अहमद/बहादुरगंज बहादुरगंज स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा समिति की ओर से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक अंजार नईमी, नगर अध्यक्ष, चेयरमैन प्रतिनिधि वसीकुर रहमान, बहादुरगंज वार्ड पार्षद … Read more
- सीसीटीवी कैमरों से दुर्गा पूजा पंडालों की निगरानी, जिला नियंत्रण कक्ष में पुलिसकर्मी तैनातसंवाददाता/किशनगंज दुर्गा पूजा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए किशनगंज पुलिस अलर्ट मोड में है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला नियंत्रण कक्ष में सीसीटीवी निगरानी के लिए पुलिस पदाधिकारियों … Read more
- खुरखुरिया रेतुआ नदी घाट पर चचरी पुल शुरू, घंटों का सफर अब मिनटों में होगा पूराविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत हवाकोल पंचायत स्थित खुरखुरिया रेतुआ नदी घाट पर चचरी पुल शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी है। सोमवार से इस पुल पर आवागमन शुरू हो गया … Read more
- किशनगंज में दुर्गा पूजा ड्यूटी में लापरवाही पर हुई कार्रवाई,बहादुरगंज थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाईदो निलंबित और एक का वेतन कटा संवाददाता/किशनगंज दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ किशनगंज पुलिस ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। एसपी संतोष कुमार … Read more
- आग लगने से तीन परिवार के घर जलकर राखमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के भेड़मारा पंचायत के वार्ड संख्या 13 राघोपुर गांव में अचानक लगी आग से तीन परिवार के घर जलकर राख हो गए। इस अगलगी में घर में रखे सारे सामान जल गए … Read more
- दिल्ली जा रहे फलका के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत,रील बनाने के चक्कर में हुआ हादसाफलका /कटिहार – मजदूरी करने दिल्ली जा रहे फलका क्षेत्र के एक युवक की गाजियाबाद के समीप ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। रविवार को जब युवक का शव उसके पैतृक गांव भंगहा पहुंचा तो … Read more
- भगवती मंदिर मेला का विधायक,एमएलसी और मुख्य पार्षद ने किया शुभारंभभाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है मेला, हुड़दंग करने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी स्थित श्री भगवती मंदिर बरारी के मेला परिसर में आयोजित दुर्गा पूजा मेले का … Read more
- मंदिर के पट खुले माता दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की हुई पूजापूजा करने को लेकर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर मरंगी, मोहनपुर,फुलहरा, कुरेठा,हफलागंज एवं मनसाही में विधिवत पूजा पाठ कर मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। … Read more
- सोती बांध के छह नंबर ठोकर से हथियार के साथ दो गिरफ्तारबरारी /कटिहार – थाना क्षेत्र के सोती बांध स्थित छह नंबर ठोकर के समीप से पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम ने अवैध हथियार के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान … Read more
- काशी विश्वनाथ की तर्ज पर सजा यंग फ्रेंड्स क्लब के दुर्गा पूजा पंडाल का विधायक ने किया उद्घाटनपांच लाख रुपये की लागत से बना भव्य पंडाल बना आकर्षण का केंद्र बारसोई /कटिहार – शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर बारसोई बाजार में मां दुर्गा की आराधना और भक्ति का उल्लास चरम पर है। … Read more
- कुरसेला में जुआ खेलते तीन गिरफ्तार,20,700 रुपये बरामद
चार बाइक और ताश के पत्ते भी जब्तकुरसेला /कटिहार – थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा पोखर के समीप से जुआ खेलने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 20 हजार 700 रुपये नकद, 44 ताश … Read more - सालमारी व बलियाबेलोन क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर उमड़ी भक्तों की भीड़सालमारी /कटिहार – सालमारी व बलिया बेलोन क्षेत्र में आदिशक्ति मां दुर्गा के अष्टमी को लेकर पूजा अर्चना वैदिक मंत्रों के साथ की जा रही है। जैसे-जैसे विजयादशमी निकट आते जा रहा है। वैसे वैसे सालमारी … Read more
- विवाहिता ने मायके में लगाई फांसी,आठ माह पूर्व प्रेम प्रसंग में हुई थी शादीपरिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार जाँच के बाद लौटी पुलिस मनसाही /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में आठ माह पूर्व प्रेम प्रसंग में हुई शादी ज्यादा दिन टिक नहीं सका और प्रेमिका ने मायके में रविवार … Read more
- स्कॉटिश में ‘डांडिया नवरंग-2026′ की धूम,संस्कृति के रंग में रंगा बरमसिया-हजारो दर्शकों ने लूटा आनंद’कटिहार – भारतीय कला एवं संस्कृति को अक्षुण्ण रखने तथा छात्र-छात्राओं में भारतीय संस्कार और विरासत के प्रति रुझान उत्पन्न करने के उद्देश्य से बरमसिया स्थित स्कॉटिश पब्लिक स्कूल परिसर में स्कॉटिश डांडिया नवरंग-2026′ का भव्य … Read more