वृहद आश्रय गृह योजनान्तर्गत 12 जिलों में बनाये जाने वाले भवनों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करें।
• महिला विकास निगम इस बात के लिये विशेष प्रयास करे कि बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन के लिये लगातार अभियान चले। हर गाँव, हर शहर एवं हर मुहल्लों में जीविका सहित अन्य लोगों / संगठनों सहयोग से इस पर चर्चा करायें। लोगों को बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के दुष्परिणामों से अवगत करायें। इससे समाज के 90 प्रतिशत लोगों पर असर पड़ेगा।
• महिलाओं, बच्चों, वृद्धों, निराश्रितों के हित में पूरी प्रतिबद्धता साथ योजनाओं को क्रियान्वित करें। दिलचस्पी के साथ कार्यों को पूर्ण करना है ताकि उसका लाभ सभी को मिल सके।
• वैसे बच्चे-बच्चियों जिनके माता-पिता दोनों की मृत्यु हो गयी, जिनमें कम से कम एक की मृत्यु कोरोना से हुयी हो, उनको बाल विकास सहायता योजनान्तर्गत राज्य सरकार द्वारा 18 वर्ष होने तक 1,500 रूपये प्रतिमाह दिये जायें।
• सभी चलायी जा रही योजनाओं की प्रगति की लगातार निगरानी करें।
पटना /संवादाता
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित संवाद में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अतुल प्रसाद ने विभाग के अन्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री सामाजिक सहायता एवं प्रोत्साहन छत्र योजना, मुख्यमंत्री दिव्यांगजन ।
सशक्तिकरण छत्र योजना, समेकित बाल विकास छत्र योजना समेकित बाल संरक्षण छत्र योजना, मुख्यमंत्री वृहद सहायता छत्र योजना, मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण छत्र योजना, वृहद आश्रय गृह योजना आदि के प्रगति कार्य के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी। महिला विकास निगम की प्रबंध निदेशक श्रीमती हरजोत कौर ने महिलाओं के उत्थान के लिये किये जा रहे कार्यों के बारे में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के विकास के लिये राज्य सरकार द्वारा कई योजनायें चलायी गयी हैं। बच्चियों की पढ़ाई, नौकरी, प्रशिक्षण के कई प्रावधान किये गये हैं। अधिक से अधिक बच्चियां पढ़ाई के लिये प्रेरित हो सकें, इसके लिये साइकिल योजना एवं पोशाक योजना चलायी गयी। महिलाओं को साक्षर करने के लिये योजना चलायी गयी। वर्ष 2011 में जनगणना रिपोर्ट में महिलाओं को साक्षर करने की तारीफ की गयी। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया। मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में लड़कियों को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया जा रहा है। सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया। आज राज्य में बड़ी संख्या में महिलायें पुलिस बल में कार्य कर रही हैं। सभी थानों में महिला पुलिस के लिये आवश्यक सुविधायें उपलब्ध करायी गयी हैं। अल्पसंख्यक समाज की महिलाओं को प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने के लिये भी कई कदम उठाये गये सभी सरकारी कार्यालयों में महिलाओं का पदस्थापन अनिवार्य करने के निर्देश दिये गये हैं और उनकी जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था उपलब्ध कराने को कहा गया है।
सीएम ने कहा कि वर्ष 2006 में स्वयं सहायता समूह ‘जीविका की शुरूआत की गयी, जिसे उस समय की केन्द्र सरकार ने आजीविका’ नाम से इसे एडॉप्ट किया। आज राज्य 10 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया है। जीविका समूह को कई प्रकार के कार्य की जिम्मेवारी दी गयी है। महिलाओं को सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने में जीविका महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के उन्मूलन के लिये राज्य सरकार द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। वर्ष 2018 में बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के खिलाफ मानव श्रृंखला बनायी गयी। उन्होंने कहा कि महिला विकास निगम इस बात के लिये विशेष प्रयास करे कि बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन के लिये लगातार अभियान चले। हर गाँव, हर शहर एवं हर मुहल्लों में जीविका सहित अन्य लोगों / संगठनों के सहयोग से इस पर चर्चा करायें। लोगों को बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के दुष्परिणामों से अवगत करायें। इससे समाज के 90 प्रतिशत लोगों पर असर पड़ेगा।
सीएम ने कहा कि एक सर्वे में जानकारी मिली कि पति-पत्नी में अगर पत्नी मैट्रिक पास है तो देश एवं बिहार का प्रजनन दर 2 है। पति-पत्नी में अगर पत्नी इंटर पास है तो देश का प्रजनन 1.7 है, जबकि बिहार का 1.6 है। इससे यूरेका की भावना आयी कि लड़कियाँ अगर शिक्षित होंगी तो राज्य का प्रजनन दर नियंत्रित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में प्लस टू तक की पढ़ाई की शुरूआत की जा रही है। जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिये लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। बिहार का जन्म दर पहले 4 था, जो अब घटकर 3.2 हो गया है। उन्होंने कहा कि महिला विकास निगम के कार्यक्रम में हमने महिलाओं की मॉग पर शराबबंदी लागू करने की बात कही थी और सरकार में आने के बाद उसे लागू किया। महिला विकास निगम पूरी तरह प्रभावी और सशक्त बनाये रखना है ताकि महिलाओं के हित में सभी मौलिक एवं जरूरी कार्य किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वृहत आश्रय गृह योजनान्तर्गत 12 जिलों में बनाये जाने वाले भवनों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करें। जहाँ आंगनबाड़ी केन्द्र का अपना भवन नहीं है, वहाँ भवन का निर्माण शीघ्र करायें। उन्होंने कहा कि सभी चलायी जा रही योजनाओं की प्रगति की लगातार ।निगरानी करें। महिलाओं, बच्चों, वृद्धों, निराश्रितों के हित में पूरी प्रतिबद्धता के साथ योजनाओं को क्रियान्वित करें। दिलचस्पी के साथ कार्यों को पूर्ण करना है ताकि उसका लाभ सभी को मिल सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे बच्चे-बच्चियों जिनके माता-पिता दोनों की मृत्यु हो गयी, जिनमें कम से कम एक की मृत्यु कोरोना से हुयी हो, उनको बाल विकास सहायता योजनागत राज्य सरकार द्वारा 18 वर्ष होने तक 1,500 रूपये प्रतिमाह दिये जायें। जिन अनाथ बच्चे-बच्चियों के अभिभावक नहीं हैं, उनकी देख-रेख बाल गृह में हो। ऐसे अनाथ बच्चियों का कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय में प्राथमिकता के आधार पर नामांकन करायें।
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार उपस्थित थे, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाज कल्याण मंत्री श्री मदन सहनी, मुख्य सचिव श्री त्रिपुरारी शरण, विकास आयुक्त श्री आमिर सुबहानी, समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अतुल प्रसाद, महिला विकास निगम की प्रबंध निदेशक श्रीमती हरजोत कौर, भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि सहित अन्य वरीय अधिकारी जुड़े हुये थे।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- किशनगंज:जेडीयू युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बने मकसूद अंसारी,लोगो ने दी बधाईकिशनगंज: युवा जनता दल (यू) के द्वारा मकसूद अंसारी उर्फ अनवर को संगठन में प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है जिसके बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल है। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू … Read more
- दिघलबैंक में एमवीयू से पशुओं का हो रहा इलाज, गांव-गांव शिविर लगाकर पशुपालकों को मिल रही राहतमुरलीधर झा/दिघलबैंक पशुपालकों को बीमार पशुओं के उपचार के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र में मोबाइल वेटरनरी यूनिट (एमवीयू) के माध्यम से आपातकालीन पशु चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जा … Read more
- सड़क दुघर्टना पर पुलिस ने लिया स्वत: संज्ञान, ट्रक चालक को गिरफ्तार कर भेजा जेल, वाहन जप्तकिशनगंज/सागर चंद्रा टाउन थाना के ठीक सामने एन एच पर तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। सदर अस्पताल में इलाज के बाद परिजन घायल को बेहतर इलाज … Read more
- किशनगंज:434 ग्राम स्मैक के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, 86 हजार रूपये व इलेक्ट्रॉनिक तराजू जप्तसागर चंद्रा/ किशनगंज गस्त पर निकली टाउन थाने की पुलिस ने 434.10 ग्राम स्मैक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से स्मैक बेचकर इकट्ठा किए गए 85,990, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, मोबाइल सहित … Read more
- डेढ़ माह बाद टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय में आधार केंद्र चालू, लोगों को मिलेगी राहतआधार संबंधी कार्यों के लिए अब नहीं भटकना पड़ेगा, केंद्र दोबारा शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी। विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। करीब डेढ़ माह से अधिक समय … Read more
- पुलिस अधीक्षक ने पोठिया थाना का किया औचक निरीक्षण,दिए जरूरी निर्देशइरफान/पोठिया पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने गुरुवार को पोठिया थाने का औचक निरीक्षण किया। दोपहर 12:30 बजे शुरू हुआ निरीक्षण करीब शाम 4 बजे तक चला। इस दौरान एसपी ने थाना परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का … Read more
- टेढ़ागाछ में नेपाली देसी शराब की 88 बोतलें बरामद, बाइक छोड़कर तस्कर फरारपीपल चौक धवेली गांव में पुलिस की कार्रवाई, 26.4 लीटर शराब जब्त टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की शाम शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नेपाली देसी … Read more
- नई दिल्ली:नीतीश कुमार सिंह को मिला प्रतिष्ठित ‘नेशनल आइकन अवॉर्ड 2026’, नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति में हुए सम्मानितमैथिल पारंपरिक परिधान पाग, धोती-कुर्ता और दुपट्टा में मंच पर पहुँचे नीतीश, मिथिलांचल की भव्य संस्कृति का लहराया परचम उद्यमिता, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारतीय युवा वेलफेयर एसोसिएशन … Read more
- मुख्य पार्षद पर मारपीट, रुपये छीनने और धमकी देने का आरोप, दो अलग अलग मामले दर्जनगर पंचायत कार्यालय में कर्मी के साथ कथित मारपीट की शिकायत। मनिहारी/प्रतिनिधि नगर पंचायत मनिहारी के मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव के विरुद्ध गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और सरकारी कार्य … Read more
- सार्वजनिक काली मंदिर जयनगर के छत की हुई ढलाईमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चित्तौरिया पंचायत के सार्वजनिक काली मंदिर जयनगर के मंदिर निर्माण के उपरांत छत की ढलाई की गई। कमेटी के सदस्य अमित कुमार यादव ने बताया कि सार्वजनिक काली मंदिर छोटा सा … Read more
- शारदीय नवरात्र के पांचवे दिन स्कन्दमाता की हुई पूजा, भक्तों में दिखा उत्साहमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के पांचवा दिन स्कन्दमाता की पूजा धूमधाम के साथ की गई । इस मौके पर सार्वजनिक दुर्गा मंदिर मरंगी, फुलहरा, कुरेठा,हफलागंज मनसाही एवं मोहनपुर में माता दुर्गा के पांचवा … Read more
- स्कॉर्पियो से पहुंचे चोरों ने बकरी चोरी की वारदात को दिया अंजाम,दर्जनों बकरी की चोरीमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चितौड़िया पंचायत के वार्ड संख्या छः जयनगर में बीती रात्रि 1:10 से लेकर 1:20 के बीच में तीन जगह से स्कार्पियो सवार तीन व्यक्ति ने तीनों जगह से दर्जनों बकरी चोरी … Read more
- आदर्श मध्य विद्यालय धनपाड़ा में डांडिया एवं गरबा नृत्य का आयोजनमनसाही /कटिहार – नवरात्रि के पावन अवसर पर आदर्श मध्य विद्यालय धनपाड़ा में डांडिया,गरबा नृत्य के साथ महिषासुर वध नाटक का आयोजन विद्यालय के बच्चों द्वारा किया गया।ब कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन ग्राम पंचायत राज कुरेठा … Read more
- भीष्मनगर रेलवे कॉलोनी में मां दुर्गा के दरबार में दिखेगी वैष्णो देवी धाम की झलक1953 से धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ा रही सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति आकर्षक चित्रण से श्रद्धालुओं में उत्साह मनिहारी /कटिहार – दुर्गापूजा को लेकर मनिहारी के भीष्मनगर रेलवे कॉलोनी स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति … Read more
- सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत,दो-तीन माह पहले हुई थी शादीकुरसेला /कटिहार – एसएच-77 पर डुमरिया महंत स्थान के समीप विगत रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक इबरान अंसारी (24) देवीपुर निवासी इबरान अंसारी का … Read more
- 2 किलो 200 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,भेजा गया जेलफलका/कटिहार – फलका पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए निसुंदरा बंगाली टोला के पास छापेमारी कर एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो किलोग्राम दो … Read more
- एएएम चिल्ड्रेन्स एकेडमी में डांडिया एवं गरबा नाइट की धूमबच्चों ने बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा कटिहार – शहर के प्रतिष्ठित एवं पुराने शिक्षण संस्थानों में शुमार एएएम चिल्ड्रेन्स एकेडमी की जूनियर शाखा में डांडिया एवं गरबा नाइट का भव्य आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक … Read more
- दुर्गापूजा पंडालों का महापौर ने किया निरीक्षणश्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश कटिहार – दुर्गापूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर निगम की महापौर श्रीमती ऊषा देवी अग्रवाल ने … Read more
- उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के आधा दर्जन छात्र छात्रा हुए बेहोश,सभी सुरक्षितमनिहारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के केवाला पंचायत के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के आधा दर्जन से अधिक छात्र छात्रा के बेहोश हो जाने से अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणो की मदद से सभी छात्रो को अनुमंडल … Read more
- रबी महाभियान का आगाज, वैज्ञानिक खेती से किसानों की आय बढ़ाने पर जोरजिला स्तरीय कार्यशाला में आधुनिक कृषि तकनीक, डिजिटल सेवाओं और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुई चर्चा कटिहार – रबी मौसम में कृषि उत्पादन बढ़ाने,खेती की लागत कम करने और किसानों की आय में वृद्धि … Read more
- कोसी स्नातक चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क,कोढ़ा प्रखंड कार्यालय पहुंचे प्रमंडलीय आयुक्तनिरीक्षण के दौरान डीएम, एसडीओ समेत कई अधिकारी रहे मौजूद शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने पर दिया जोर कोढा/कटिहार – कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में … Read more
- दो बाइक की टक्कर में दो युवक की मौत,तीन गंभीर रूप से घायलमृतकों के परिवारों में कोहराम मनसाही /कटिहार – कटिहार – नारायणपुर फोरलेन सड़क के बेशरमा पुल के पास गुरुवार के दोपहर दो बाइक की टक्कर में दो युवक की की मौत हो गई । वहीं इस … Read more
- कटिहार में विजिलेंस का बड़ा एक्शन:ग्रामीण कार्य विभाग के छपरा में पदस्थापित चंद्रशेखर सिंह के घर लोहियनगर में छापेमारीजमीन का दस्तावेज, ज्वेलरी और नकदी बरामद कटिहार – कटिहार शहर के लोहियनगर निवासी सह छपरा में ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता के पद पर कार्यरत चंद्रशेखर सिंह के ठिकानों पर विजिलेंस की टीम ने … Read more
- बिहार सरकार पहल नहीं करती है तो झारखंड से शुरू कराएंगे फेरी सेवा और मालवाहक जहाज का परिचालन – मंत्रीमनिहारी गंगा घाट पहुंचे झारखंड के मंत्री, फेरी सेवा शुरू होने से स्टोन चिप्स कारोबारियों और वाहन मालिकों को राहत मिलने की उम्मीद मनिहारी /कटिहार – मनिहारी गंगा घाट से फेरी सेवा और मालवाहक जहाज का … Read more