घर के पास रास्ते को लेकर हुआ था विवाद
घायल आरोपियों का पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है इलाज
किशनगंज /संवादाता
सिंघिया पंचायत के चौंदी गांव में गुरुवार को भूमि
विवाद में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन घायल हो गए ।बताया जाता है कि रास्ते को लेकर हुए विवाद में मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के पिता और बेटे की मौत हो गई ।घटना में पुत्र युवक रमजान अली व पिता 55 वर्षीय अब्दुल गफूर की मौत हो गई। दोनों ओर से आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गयें। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया।जहां इलाज के दौरान अब्दुल गफूर की भी मौत हो गई।
अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।वही हमला करने वाले दूसरे पक्ष के घायलों का इलाज पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में चल रहा है।मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।इधर पुलिस पूरे मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई में जुट गई है।सूचना मिलने पर एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी व सदर थानाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की छानबीन में जुट गए।सदर अस्पताल में घायलों का बयान भी लिया गया। घटना अहले सुबह ही घटी। जहां चौंदी गांव में सुबह सुबह दो सगे भाई मोहम्मद कलाम और मोहम्मद गफूर के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। दोनो भाइयों का घर आसपास में ही था।मोहम्मद अब्दुल गफूर के घर के पास वाले रास्ते मे वर्षा का पानी जमा हो गया था। जहां अब्दुल गफूर ट्रैक्टर से मिट्टी लेकर वहां डालने लगा। तभी दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और रास्ते को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद पहले नोक झोंक से शुरू हुआ। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट होने लगी।
इस बीच दूसरे पक्ष से रिश्ते में सगे भाई के पुत्र व अन्य परिजन वहां रड व लाठी डंडे से लेश होकर पहुंच गयें। इसके बाद दोनों ओर से खूनी संघर्ष होने लगा। दोनो ओर से हुई मारपीट में मोहम्मद अब्दुल गफूर के पुत्र 25 वर्ष रमजान अली की मौत हो गई। उसे रड व लाठी के वार से सर में गम्भीर चोट लगी थी। वही मोहम्मद अब्दुल गफूर गम्भीर व उनकी पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गई।पहले पक्ष से अब्दुल गफूर के अलावा, तंजीला खातून व अंजिला खातून घायल हो गई।दूसरे पक्ष से भी अब्दुल कलाम, रफीक आलम, जकीर आलम व सोहेला खातून घायल हो गई। मोहम्मद अब्दुल गफूर की स्थिति गम्भीर होने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी ने बताया कि घर के पास वर्षा के पानी को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था। घटना की सूचना परिजनों के द्वारा पहले नहीं दी गई थी। अस्पताल प्रशासन से ही घटना की सूचना मिली थी। आरोपी घायलों का इलाज पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में चल रहा है। किसी को भी कानून को अपने हाथ मे लेने का अधिकार नहीं है। जो भी आरोपी हैं उपचार होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।घटना की सूचना के बाद पूर्व एआईएमआईएम विधायक कमरुल हुदा भी सदर अस्पताल पहुंचे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और मृतकों को मुआवजा देने की मांग की है ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- किशनगंज में दुर्गा पूजा ड्यूटी में लापरवाही पर हुई कार्रवाई,बहादुरगंज थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाईदो निलंबित और एक का वेतन कटा संवाददाता/किशनगंज दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ किशनगंज पुलिस ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। एसपी संतोष कुमार के निर्देश … Read more
- आग लगने से तीन परिवार के घर जलकर राखमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के भेड़मारा पंचायत के वार्ड संख्या 13 राघोपुर गांव में अचानक लगी आग से तीन परिवार के घर जलकर राख हो गए। इस अगलगी में घर में रखे सारे सामान जल गए तीनों परिवार … Read more
- दिल्ली जा रहे फलका के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत,रील बनाने के चक्कर में हुआ हादसाफलका /कटिहार – मजदूरी करने दिल्ली जा रहे फलका क्षेत्र के एक युवक की गाजियाबाद के समीप ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। रविवार को जब युवक का शव उसके पैतृक गांव भंगहा पहुंचा तो परिजनों में … Read more
- भगवती मंदिर मेला का विधायक,एमएलसी और मुख्य पार्षद ने किया शुभारंभभाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है मेला, हुड़दंग करने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी स्थित श्री भगवती मंदिर बरारी के मेला परिसर में आयोजित दुर्गा पूजा मेले का रविवार की … Read more
- मंदिर के पट खुले माता दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की हुई पूजापूजा करने को लेकर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर मरंगी, मोहनपुर,फुलहरा, कुरेठा,हफलागंज एवं मनसाही में विधिवत पूजा पाठ कर मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। जहां पर … Read more
- सोती बांध के छह नंबर ठोकर से हथियार के साथ दो गिरफ्तारबरारी /कटिहार – थाना क्षेत्र के सोती बांध स्थित छह नंबर ठोकर के समीप से पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम ने अवैध हथियार के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बारीनगर खुशहालपुर … Read more
- काशी विश्वनाथ की तर्ज पर सजा यंग फ्रेंड्स क्लब के दुर्गा पूजा पंडाल का विधायक ने किया उद्घाटनपांच लाख रुपये की लागत से बना भव्य पंडाल बना आकर्षण का केंद्र बारसोई /कटिहार – शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर बारसोई बाजार में मां दुर्गा की आराधना और भक्ति का उल्लास चरम पर है। बाजार स्थित … Read more
- कुरसेला में जुआ खेलते तीन गिरफ्तार,20,700 रुपये बरामद
चार बाइक और ताश के पत्ते भी जब्तकुरसेला /कटिहार – थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा पोखर के समीप से जुआ खेलने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 20 हजार 700 रुपये नकद, 44 ताश के पत्ते … Read more - सालमारी व बलियाबेलोन क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर उमड़ी भक्तों की भीड़सालमारी /कटिहार – सालमारी व बलिया बेलोन क्षेत्र में आदिशक्ति मां दुर्गा के अष्टमी को लेकर पूजा अर्चना वैदिक मंत्रों के साथ की जा रही है। जैसे-जैसे विजयादशमी निकट आते जा रहा है। वैसे वैसे सालमारी ही नहीं … Read more
- विवाहिता ने मायके में लगाई फांसी,आठ माह पूर्व प्रेम प्रसंग में हुई थी शादीपरिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार जाँच के बाद लौटी पुलिस मनसाही /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में आठ माह पूर्व प्रेम प्रसंग में हुई शादी ज्यादा दिन टिक नहीं सका और प्रेमिका ने मायके में रविवार के अहले … Read more
- स्कॉटिश में ‘डांडिया नवरंग-2026′ की धूम,संस्कृति के रंग में रंगा बरमसिया-हजारो दर्शकों ने लूटा आनंद’कटिहार – भारतीय कला एवं संस्कृति को अक्षुण्ण रखने तथा छात्र-छात्राओं में भारतीय संस्कार और विरासत के प्रति रुझान उत्पन्न करने के उद्देश्य से बरमसिया स्थित स्कॉटिश पब्लिक स्कूल परिसर में स्कॉटिश डांडिया नवरंग-2026′ का भव्य आयोजन किया … Read more
- नवरात्रि के महाअष्टमी पर भक्ति के रंग में रंगा कटिहार,पूजा पंडालों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबएलडब्लूसी, बनिया टोला , चूना गली, संघर्ष क्लब और लीडर क्लब के पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालु भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस मुस्तैद कटिहार – शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर रविवार को कटिहार … Read more
- पुलिस ने छापेमारी कर 23.160,लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तारहसनगंज/कटिहार -हसनगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 23.160 लीटर विदेशी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच … Read more
- लोहिया स्वच्छ भारत अभियान के तहत सोखता निर्माण कार्य का शुभारंभमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चित्तौरिया पंचायत के वार्ड संख्या दस में लोहिया स्वच्छ भारत अभियान के तहत सोखता निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर पूर्व उप मुखिया सह वार्ड सदस्य संजय कुमार सिंह ने बताया … Read more
- रेलवे अस्पताल के सीसीयू में पहली बार स्थापित हुई अत्याधुनिक एबीजी मशीनमहज 2 मिनट में मिलेंगे 36 रक्त संबंधी पैरामीटर कटिहार – पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मंडल रेल अस्पताल कटिहार में चिकित्सा सुविधाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। अस्पताल की क्रिटिकल केयर यूनिट … Read more
- स्वास्थ विभाग की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजनकटिहार – महिला कल्याण समिति के सहयोग से समेकित स्वास्थ्य शिविर स्वास्थ विभाग बिहार सरकार कटिहार की ओर से एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन अमला टोला सद्भावना संघ एंड यूसी दुर्गापूजा पंडाल परिसर में आयोजित किया गया। … Read more
- केटी-15 पर बघार हाल्ट निर्माण की मांग,केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को सौंपा ज्ञापन50 गांवों के 35 से 40 हजार लोगों को मिलेगी सुविधाबाढ़ प्रभावित क्षेत्र में रेल पर निर्भर हैं ग्रामीण मनिहारी/ कटिहार- जिले के मनिहारी प्रखंड अंतर्गत बघार पंचायत एवं आसपास के करीब 50 गांवों की 35 से 40 … Read more
- तारेगामा गोदाम में निकली भव्य कलश शोभायात्रा, जय माता दी के जयकारों से गूंजा गांवफारबिसगंज/अरुण कुमार भारत-नेपाल सीमा से सटे फारबिसगंज क्षेत्र के तारेगामा गोदाम स्थित श्री 1008 सार्वजनिक दुर्गा मंदिर की ओर से कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भाग लिया। इस … Read more
- दुर्गा पूजा को लेकर हसनगंज पुलिस सतर्क, निकाला गया फ्लैग मार्चनिक्की कुमारी की अगुवाई में निकला फ्लैग मार्च हसनगंज /कटिहार – दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर हसनगंज पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष निक्की कुमारी की अगुवाई में … Read more
- स्वास्थ विभाग की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजनकटिहार – महिला कल्याण समिति के सहयोग से समेकित स्वास्थ्य शिविर स्वास्थ विभाग बिहार सरकार कटिहार की ओर से एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन अमला टोला सद्भावना संघ एंड यूसी दुर्गापूजा पंडाल परिसर में आयोजित किया गया। … Read more
- पोखर में डूबने से चार वर्षीय बालक की मौत,परिजनों में मचा कोहरामखेलने के क्रम में मासूम की गई जान कदवा /कटिहार – कदवा प्रखंड क्षेत्र के गोपीनगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 निवासी मो. शमीम के चार वर्षीय पुत्र अयान खेलने के क्रम में पोखर में गिरने से बच्चे … Read more