न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नक्सलबाड़ी :रिहायशी इलाके में हाथी के घुसने से लोगों में दहशत

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

बुधवार को हाथी के हमले में एक युवक की हुई थी मौत

आए दिन हाथी रिहायशी इलाके में घुस कर मचाता है उत्पात

वन विभाग सोई है कुंभ कर्णी निंद्रा में।

खोरीबाड़ी प्रखंड में एक बार फिर जंगली हाथी के प्रवेश करने की वजह से लोगों में भय का वातावरण छा गया। यह घटना खोरीबाड़ी थाना अंतर्गत पानीटंकी स्थित मंझयजोत इलाके की है। यहां बुधवार को एक जंगली हाथी के प्रवेश करने से लोगों में अफरातफरी मच गयी। इस दौरान उक्त इलाके में भय का वातावरण छाया हुआ रहा। वहीं अचानक गांव में हाथी के आ जाने से लोग घर में ही दुबक गए , लेकिन हाथी ने किसी भी ग्रामीण को नुकसान नही पहुंचाया।






मिली जानकारी के मुताबिक उक्त हाथी जंगल से निकलकर मंझयजोत इलाके में आ गया। इस दौरान हाथी को देख स्थानीय लोग डर से इधर -उधर भागने लगे। स्थानीय लोग इसकी सूचना वन विभाग को देते तबतक हाथी इलाके का भ्रमण करते हुए फिर से जंगल की ओर चला गया । वहीं हाथी से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। ग्रामीणों ने बताया आए दिन हाथी के दस्तक से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ रहता है। लोगों ने वन विभाग से हाथियों को क्षेत्र में प्रवेश से रोकने की मांग की है।






आज की अन्य खबरें पढ़े :

Share this news

Leave a Comment