- जिलाधिकारी द्वारा की गई कोविड टीकाकरण अभियान की समीक्षा
- टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक और प्रेरित करना जरुरी
- शहर के सभी वार्डो में 45+ व्यक्तिओ को टीका एक्सप्रेस के द्वारा टीकाकरण
किशनगंज /प्रतिनिधि
कोविड-19 संक्रमण को पूरी तरह जड़ से मिटाने एवं लोगों को इस महामारी से स्थाई निजात के लिए जिले में लगातार वैक्सीनेशन एवं जाँच अभियान चलाया जा रहा है। जिसे और तेज गति देने के लिए जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग बेहद गंभीर है और इसको लेकर हर जरूरी कदम भी उठाये जा रहे हैं। इसी दिशा में जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने टीकाकरण अभियान की समीक्षा की जिसमें डब्लूएचओ के एसएम्ओ डॉ अमित राव के द्वारा बताया गया जिले में पूर्व से 45 या उससे अधिक आयुवर्ग के लोगों का टीकाकरण के लिए टीका एक्सप्रेस एवं कई टीकाकरण सत्र स्थलों पर पहले की तरह जारी है। आज तक जिले में 1.10लाख व्यक्तियों को प्रथम तथा 28735 व्यक्ति को दूसरा डोज दिया गया है, जिसमें से 18 से 44 वर्ष के आयुवर्ग के कुल 22192 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया है ।
अभी तक जिले में कुल 4.96 लाख लोगों की कोरोना जांच की गयी है, जिसमें 9739 व्यक्ति संक्रमित पाए गए है. वहीं, 9254 व्यक्ति संक्रमण को हराकर ठीक भी हुए हैं.
जिले में रिकवरी दर में काफी सुधार हुआ है. अभी रिकवरी दर 95 % है तथा संक्रमण दर भी घट कर 2.0 % हुयी है |45 वर्ष या उससे अधिक आयुवर्ग के लोगों में टीकाकरण की गति को तेज करने के लिए शहर के कुल 34 वार्डो में केयर इंडिया के मदद से स्वास्थ्य विभाग द्वारा 02 टीका एक्सप्रेस के द्वारा 45+ के सभी व्यक्तिओ का टीकाकरण कराये जाने का निर्देश समीक्षा बैठक में दिया गया । समीक्षा बैठक में कोरोना टेस्टिंग,ट्रीटमेंट,वैक्सीनेशन के कार्यों पर मुख्य रूप से समीक्षा हुई तथा लक्ष्य के अनुरूप टेस्टिंग तथा कोविड वैक्सीनेशन व मानक अनुसार ट्रीटमेंट का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों के होम आइसोलेशन में टेलीमेडिसिन समेत चिकित्सकीय सुविधा,मेडिकल किट व जांच,अवेयरनेस,सामुदायिक रसोई से भर्ती कोविड मरीजों के अटेंडेंट को खाना उपलब्ध करवाने आदि बिन्दुओं पर भी विस्तृत समीक्षा हुई।जिलाधिकारी के द्वारा जिले में दिसम्बर माह तक 18+ सभी व्यक्तियों का सम्पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ।
शहर के सभी वार्डो में 45+ व्यक्तिओ को टीका एक्सप्रेस के द्वारा टीकाकरण।
जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने कहा बैठक का मुख्य उद्देश्य कोविड टीकाकरण की रफ्तार को बढाना है। टीकाकरण को लेकर आम जन में भ्रम, भ्रांति एवं अफवाह आदि गलत संदेश चली गई है जिसे दूर करना हम सभी का कर्त्तव्य हैं तथा इसे दूर करते हुए टीकाकरण की गति को बढ़ाना है। विगत दिनों धार्मिक गुरुओं , महादलित समुदाय के गण्यमान्य व्यक्तियों एवं अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों के साथ आमजन में टीकाकरण को लेकर फैली भ्रांति को दूर करने तथा लोगों को जागरूक करने एवं उन्हें प्रेरित करने के लिए सकारात्मक बैठक की गई है। बैठक में 02 टीका एक्सप्रेस के द्वारा प्रतिदिन शहर के 02 वार्डो में 45+ व्यक्तियों को टीका एक्सप्रेस के द्वारा टीकाकरण किया जायेगा । टीकाकरण के लिए आमजन को जागरूक एवं प्रेरित करने के लिए प्रत्येक वार्ड से 04 शिक्षक एव आंगनवाडी सेविका , सहायिका का सहयोग लिए जाने के निर्देश दिए गए हैं| टीका शहर के कुल 34 वार्डो में टीका एक्सप्रेस के द्वारा लोगों के घर के समीप ही टीकाकरण किया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा बैठक में टीका एक्सप्रेस के माइक्रो प्लान पर चर्चा की गयी जिसमें टीकाकरण स्थल का चयन एवं इसको लेकर संबंधित क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने की बात कही गयी.
संक्रमण के तीसरे वेब की तयारी के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने जिला प्रोग्राम पदाधिकारी से आंगनबाडी कार्यकर्त्ताओं के द्वारा गृह भ्रमण कर लोगों को जागरूक एवं प्रेरित करने की समीक्षा की गई। सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिकाओं द्वारा इस जागरूकता अभियान तहत की गई बैठक तथा सेविका एवं सहायिका द्वारा गृह भ्रमण के प्रभाव सम्बन्धी जानकारी भी ली गयी। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को गृह भ्रमण अभियान का प्रभावी अनुश्रवण करने के निर्देश दिए गये।
इस बैठक मे जिला शिक्षा पदाधिकारी ,मंजूर आलम जिला कार्यक्रम पदाधिकारी , जिला कार्यक्रम पदाधिकारी जीविका , सिविल सर्जन , जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्वास्थ्य , केयर इंडिया , यूनिसेफ एवं डब्लू एच ओ के पदाधिकारी भी मौजूद थे।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- शिक्षकों को प्रशांत किशोर की दो टूक: “बार-बार ठगे जा रहे हैं, अब वोट की ताकत पहचानिए”रिपोर्ट :मनोज कुमार जन सुराज के संस्थापक एवं विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की स्थिति को लेकर सरकारों पर तीखा हमला बोला। शिक्षक समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि … Read more
- बूथ स्तर तक जदयू संगठन मजबूत करने पर जोरअतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक में शेरशाहवादी समुदाय को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की मांग किशनगंज /मनोवर आलम जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक गुरुवार को किशनगंज अतिथि गृह में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी संगठन … Read more
- दुष्कर्म मामले के फरार नामजद आरोपी अहमद हुसैन उर्फ लल्लू मुखिया को पुलिस ने किया गिरफ्तारसिलीगुड़ी नार्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक होटल में छिपा था आरोपी पूर्व से रहा है आपराधिक इतिहास, पूछताछ के बाद पुलिस ने भेजा जेल सागर चंद्रा/ किशनगंज महिला के साथ दुष्कर्म मामले के … Read more
- अररिया व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी,पत्र लिखने वाले ने खुद को बताया वकील,पत्र में कथित पत्नी का नंबर भी लिखाअररिया से अरुण कुमार की रिपोर्ट अररिया सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है।मालूम हो की इस बार ईमेल नहीं बल्कि बंद लिफाफे में एक पत्र मिला है।जिसके बाद हड़कंप … Read more
- अखिलेश यादव को राम मंदिर से कोई लेना-देना नहीं, वे फासिस्ट सोच के व्यक्ति हैं : डॉ दिलीप जायसवालअररिया में बोले राजस्व मंत्री—सत्ता के लिए बेचैन है कांग्रेस, देश से नहीं कोई सरोकार; पीएम मोदी के जन्मदिन पर महीनेभर चलेगा सेवा संकल्प अभियान अररिया /अरुण कुमार भाजपा की बैठक में शामिल होने अररिया पहुंचे … Read more
- किशनगंज में अवैध तस्करी एवं टैक्स चोरी पर नकेल कसने की तैयारी: गलगलिया चेक पोस्ट के अधिकारियों के साथ डीएम और एसपी ने की संयुक्त बैठककिशनगंज/प्रतिनिधि जिले में अवैध तस्करी और टैक्स चोरी पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। गुरुवार ठाकुरगंज ब्लॉक सभागार में जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष … Read more
- KatiharNews:दो दिनों से फिर बढ़ रहा बाढ़ का पानीबरारी-सेमापुर के निचले इलाकों में बढ़ी चिंताखेतों में पानी फैलने से फसल बर्बाद, मवेशियों के चारे का भी संकट; प्रशासन अलर्ट मोड पर बरारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ का पानी एक बार फिर बढ़ने लगा है। पिछले दो दिनों से … Read more
- राधा-कृष्ण रूप-सज्जा प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने बिखेरा सांस्कृतिक रंगकटिहार – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अरुण चौधरी सरस्वती शिशु मंदिर, बरमसिया कटिहार में राधा-कृष्ण रूप-सज्जा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप ज्योति … Read more
- पूर्व डिप्टी सीएम ने किया हसनगंज स्कूल का औचक निरीक्षणशैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षकों की उपस्थिति, बुनियादी सुविधाओं व मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का लिया जायजा हसनगंज/कटिहार – उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज का बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने औचक निरीक्षण किया। … Read more
- ग्रामीण बैंक चांदपुर शाखा ने चलाया विशेष ऋण वसूली अभियानकर्जदारों के ठिकानों पर पुलिस बल के साथ पहुंचे अधिकारी एकमुश्त राशि जमा करने पर मिली राहत कदवा/कटिहार-उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की चांदपुर शाखा की ओर से विशेष ऋण वसूली अभियान चलाया गया।इस दौरान बैंक के … Read more
- शिक्षक विप्लव कुमार को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार,5 सितंबर को पटना में होंगे सम्मानितकटिहार–जिले के आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय अरिहाना के शिक्षक विप्लव कुमार का चयन राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए किया गया है। शिक्षक दिवस के अवसर पर पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में उन्हें … Read more
- नौ दिनों तक मिड-डे मील बंद रहने पर माहीनगर प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षिका निलंबितबारसोई /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के माहीनगर प्राथमिक विद्यालय में नौ दिनों तक मध्याह्न भोजन नहीं बनने के मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने विद्यालय की प्रधान शिक्षिका वंदना … Read more
- बीस सूत्री की बैठक में उठा बांध की सुरक्षा और विकास कार्यों में गड़बड़ी का मुद्दापंचायतों में घटिया आरसीसी कुर्सी,आरओ प्लांट व जिम के नाम पर राशि खर्च की जांच की मांग बरारी / कटिहार – प्रखंड सभागार में स्थानीय विकास कार्यो जनसमस्याओं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा … Read more
- भाजपा के द्वारा सेवा समर्पण और संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला का किया गया आयोजनसेवा, समर्पण और संकल्प के 25 वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा-यात्रा को समर्पित “सेवा संकल्प अभियान” कटिहार – भारतीय जनता पार्टी कटिहार की ओर से देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के … Read more
- माता-पिता को बेरहमी से लाठी डंडा से मारने वाला कुपुत्र बेटा गिरफ्तार,भेजा गया जेलआजमनगर /कटिहार – थाना क्षेत्र के आजमनगर रोड स्टेशन के निकट स्थित गांव नलकूप्पा निवासी राखाल सिंह अपने बुजुर्ग माता पुरण देवी-पिता चिरकुट सिंह को लाठी डंडा से पीट कर बुरी तरह घायल कर दिए जाने … Read more
- देशी कट्टा और स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तारबरारी /कटिहार – बरारी थाना पुलिस और एसटीएफ की टीम ने बुधवार की रात शीशिया गांव में छापेमारी कर अवैध हथियार व स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सहायक थाना … Read more
- जयमाला शिक्षा निकेतन में जन्माष्टमी की धूम,नन्हे-मुन्नों ने बाल कृष्ण की लीलाओं से मोहा मनकटिहार – जयमाला शिक्षा निकेतन, हृदयगंज, कटिहार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा पंचम तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते … Read more
- भेलाई गांव के आयोजित हुआ समरसता शिविर,प्राप्त 32 आवेदनों का हुआ निष्पादनडंडखोरा/कटिहार–पूर्व से बनाये गये रोस्टर के अनुसार प्रखंड के भमरैली पंचायत अन्तर्गत भेलाई अनुसूचित जाति के मोहल्ले में गुरु रविदास के 650 वीं जयंती वर्ष पर गुरुवार को समरसता शिविर का आयोजन किया गया।प्रखंड कल्याण पदाधिकारी … Read more
- जिले में “जाँच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार”अभियान हुआ शुरुगैर संचारी रोगों को लेकर 30 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों की होगी स्क्रीनिंग डीएम करेंगे अभियान की मॉनिटरिंगघर-घर पहुंचेंगी स्वास्थ्य विभाग की टीममधुमेह,ब्लड प्रेशर से लेकरकैंसर तक की होगी जांच कटिहार–समय रहते गैर संचारी … Read more
- कटिहार में वर्षीतप अभिनंदन,मुनिश्री ने कहा..तपस्या से दूर होती है समस्याकटिहार – आचार्य श्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनिश्री प्रशांत कुमार जी मुनिश्री कुमुद कुमार जी के सान्निध्य में श्रीमती शांति देवी नाहटा का वर्षीतप अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। जनसभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री प्रशांत कुमारजी … Read more
- भैंस चोरी करने पहुंचे अपराधियों ने किसान को मारी गोली,मौके पर मौतभैंस चोरी करने आए थे अपराधी विरोध करने पर किसान की हत्या मनिहारी /कटिहार – मनिहारी थाना क्षेत्र के कमालपुर दियारा में भैंस चोरी करने पहुंचे अपराधियों ने विरोध करने पर एक व्यक्ति की गोली मारकर … Read more