• दिव्यांग लाभार्थियों को भी टीकाकरण में दी जायेगी प्राथमिकता
• सरकारी केंद्रों पर दिया जा रहा है नि:शुल्क टीकाकरण
• विभागों व जनप्रतिनिधियों की मदद से किया जा रहा जागरूक
छपरा /प्रतिनिधि
जिले में वैश्विक महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण अभियान को गति देने के उद्देश्य से अहम निर्णय भी लिये जा रहे है। अब पूर्व पंजीकृत लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन करना है। भारत सरकार के निदेशानुसार जिले में कोविन पोर्टल पर पंजीकरण के आधार पर कोविड का टीकाकरण किया जा रहा है। इसके लिए कोविड पोर्टल पर ऑनलाइन एवं ऑनसाइट पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। इस संबंध में राज्य प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. एनके सिन्हा ने पत्र जारी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है । जारी पत्र में कहा गया है जिलान्तर्गत संचालित कोविड 19 टीकाकरण के लिए सत्र स्थल पर पूर्व से ऑनलाइन पंजीकृत लाभार्थियों का प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण कराना सुनिश्चित किया जाय, इसके पश्चात् ही ऑनसाइट पंजीकरण करने वालों का टीकाकरण कराया जाय।
दिव्यांग लाभार्थियों को मिलेगी प्राथमिकता:
जिले में 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के बिहार के निवासियों का कोविड 19 टीकाकरण राज्य संसाधन स्तर से क्रय कर सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निःशुल्क किया जा रहा है। इसी प्रकार 45 वर्ष या इससे अधिक आयुवर्ग के नागरिकों का भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये वैक्सिन द्वारा कराया जा रहा है। सभी दिव्यांगजनों को कोविड 19 महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण संबंधित निर्गत दिशा निर्देश के आलोक में 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लाभार्थियों का राज्य संसाधन द्वारा उपलब्ध कराये गये वैक्सिन से टीकाकरण किया जा रहा है। वहीं 45 वर्ष या इससे अधिक आयुवर्ग के लाभार्थियों का भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये वैक्सिन से सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा-सह- दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग से समन्वय स्थापित कर कोविन पोर्टल पर इस श्रेणी के लाभार्थियों का पंजीकरण कराते हुय प्राथमिकता के आधार पर कोविड 19 का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही यदि किसी केन्द्र पर इस श्रेणी के लाभार्थी आते हैं तो वहां भी इन्हें प्राथमिकता देते हुए इनका टीकाकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विभागों व जनप्रतिनिधियों की मदद से किया जा रहा जागरूक :
कई विभागों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मदद से जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इनमें प्रखंड स्तर पर प्रतिनियुक्त कोविड-19 के नोडल अधिकारी, बीडीओ, संबंधित कार्यालय के अधिकारी, कर्मी, स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस एवं सहयोगी संस्थाओं में यूनिसेफ, डब्ल्यूएचओ, केयर इंडिया के साथ स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा सामुदायिक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों को टीकाकरण कराया जा सके। ज़िले के विभिन्न गांवों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सामुदायिक स्तर पर बैठक आयोजित कर लोगों को टीकाकरण के फायदे के बारे में जानकारी दी जा रही है। आईसीडीएस द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा डोर टू डोर भ्रमण कर हर तरह के समुदाय को कोविड-19 टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
दोनों डोज लेने के बाद हीं पूरा होगा टीकाकरण:
सिविल सर्जन डॉ. जर्नादन प्रसाद सुकुमार ने बताया कि पंचायत, प्रखंड व जिला स्तर पर विभिन्न माध्यमों के द्वारा भी सामुदाय के लोगों को कोविड-19 टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मस्जिद के इमाम एवं मंदिर के पुजारी द्वारा समुदाय के लोगों को कोरोना से बचाव तथा इससे सुरक्षित रहने के लिए अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। दूसरी ओर जिले के युवा भी टीकाकरण को लेकर उत्साहित हैं। लेकिन, जानकारी के अभाव में कई लोग यह सोच रहे हैं कि टीके का एक डोज लेने के बाद वह संक्रमण से बच सकते हैं। जो सरासर गलत है। वह गलत फहमी न पालें। जब तक कोई भी लाभार्थी टीके का दोनों डोज नहीं ले लेता, तब तक वह संक्रमण की संभावना से बचा नहीं जा सकता। इसलिए संक्रमण से बचने के लिए टीके का दोनों डोज आवश्यक है।
ऐसे रोकें संक्रमण का प्रसार:
• एक साथ 2 मास्क का प्रयोग करें
• आंतरिक स्थानों पर वायु संचार सुनिश्चित करें
• दूरी बनायें रखने की संभव प्रयास करें
• साबुन से नियमित हाथ साफ़ करते रहें
• कोविड मरीजों को अलग कमरे में रखें
• सतहों को नियमित रूप से कीटाणुनाशकों से नियमित रूप से साफ़ करें
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- विश्व पर्यटन दिवस पर बाबा बेणु महाराज परिसर में चला सामूहिक स्वच्छता अभियानटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाकपोखर पंचायत में रविवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। पंचायत के स्वच्छता कर्मियों … Read more
- आवास प्लस-2024 की प्राथमिकता सूची के अनुमोदन को लेकर ग्राम सभा आयोजितटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र की छह पंचायतों के पंचायत सरकार भवनों में रविवार को आवास प्लस-2024 की प्राथमिकता सूची के अनुमोदन को लेकर ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। ग्राम … Read more
- हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर द्वारा गरीब चौपाल कार्यक्रम का किया गया आयोजन,मंत्री संतोष सुमन ने सुनी आम जनों की समस्यासंवाददाता:राहुल कुमार गरीब चौपाल यात्रा के क्रम में रविवार को बिहार सरकार में लघु जल संसाधन मंत्री सह हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन किशनगंज पहुंचे। जहां शहर के खगड़ा … Read more
- किशनगंज में लोकमंच के बैनर तले ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित,शिक्षा – नौकरी – राजनीति में उचित भागीदारी की उठी मांगकिशनगंज शहर के सुभाष पल्ली सहित सामुदायिक भवन में लोकमंच के बैनर तले ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे समाज के बुद्धिजीवी, युवा … Read more
- आदर्श मध्य विद्यालय मोहनमारी में अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी का हुआ आयोजनकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम शिक्षा विभाग के निदेश के आलोक में प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय मोहनमारी में अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव … Read more
- कोचाधामन में विधायक सरवर आलम का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम विधायक सरवर आलम प्रखंड सह अंचल कार्यालय, कोचाधामन थाना एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचाधामन का निरीक्षण किया। अंचल कार्यालय में निरीक्षण के क्रम में विधायक ने आम जनता … Read more
- लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शनसागर चंद्रा/ किशनगंज लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने दोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान फाल्कन प्राइवेट लिमिटेड नामक सुरक्षा … Read more
- किशनगंज:वायरल वीडियो मामले का तीन आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,अन्य की तलाश जारीसागर चंद्रा/ किशनगंज दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर विगत दिनों युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हरकत में … Read more
- जनता दरबार में आपसी सहमति से आधा दर्जन मामलों का हुआ निपटाराजनता दरबार का हुआ आयोजन दो मामले रहे लंबित मनसाही/कटिहार -अंचल कार्यालय मनसाही के सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस साप्ताहिक जनता दरबार में कुल आठ आवेदन पड़े। … Read more
- स्वच्छता पखवाड़ा में रेल अधिकारियों ने दिखाई साइकिलिंग की रफ्तारडीआरएम किरेंद्र नरह के नेतृत्व में हुआ साइक्लोथॉन अधिकारी व कर्मचारी वर्ग के विजेताओं को मिला पुरस्कार कटिहार -स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर कटिहार रेल मंडल में स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश … Read more
- अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरितफलका /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सोहथा दक्षिण पंचायत के गोपालपट्टी घाट गांव में अगलगी की घटना के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई। अंचल कार्यालय परिसर में … Read more
- सेवा ही संकल्प अभियान को लेकर छात्राओं के बीच ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता का आयोजनकटिहार/बरारी – प्रखंड क्षेत्र स्थित पीएम श्री गुरुनानक कन्या उच्च विद्यालय गुरुबाजार में शनिवार को सेवा ही संकल्प अभियान के तहत छात्राओं के बीच ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। … Read more
- प्राथमिक विद्यालय बांस बाड़ी में विदाई समारोह का आयोजन,शिक्षिका को दी गई विदाईबहादुरगंज (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बांस बाड़ी में विदाई समारोह आयोजित कर विद्यालय की शिक्षिका कसीर जहां को उनके स्थानांतरण पर विदाई दी गई।इस दौरान विद्यालय प्रांगण में शिक्षकों-अभिभावकों … Read more
- तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौतआजमनगर /कटिहार – आजमनगर रोड स्टेशन स्थित प्लेटफार्म संख्या दो में आ रही तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस बाबत तीस्ता तोरसा … Read more
- भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत जांच शिविर का आयोजनप्राणपुर /कटिहार -भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा की ओर से प्रखंड के मरौचा स्थित बेथेल किड्स स्कूल मे निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस चेयरमैन डॉक्टर रंजना … Read more
- सहरसा चिकित्सक प्रकरण की आंच दिघलबैंक तक पहुंची,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन ओपीडी बहिष्कार जारीमुरलीधर झा/दिघलबैंक सहरसा सदर अस्पताल के चिकित्सकों पर की गई कार्रवाई के विरोध में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक में भी 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन ओपीडी … Read more
- भूमि विवाद में मारपीट, न्यायालय के निर्देश पर केस दर्जसागर चंद्रा/ किशनगंज भूमि विवाद में मारपीट मामले में न्यायालय के निर्देश पर टाउन थाने में केस दर्ज किया गया है। महेश बथना निवासी अंजो देवी पति राजकुमार महतो की शिकायत पर … Read more
- बहादुरगंज अंचल कार्यालय का एडीएम ने किया औचक निरीक्षण, फाइलों की जांच कर दिए आवश्यक निर्देशनिसार अहमद /बहादुरगंज अपर समाहर्ता (एडीएम) अम्रेंद्र कुमार पंकज ने शनिवार को बहादुरगंज अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और राजस्व से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण फाइलों का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के … Read more