• ‘‘कमिट टू क्यूट’’ इस वर्ष का थीम
• देश भर में प्रतिवर्ष तम्बाकू सेवन से लगभग 13 लाख होती है मौतें
• बिहार में 25.9% लोग तम्बाकू उत्पादों का करते हैं इस्तेमाल
• तम्बाकू सेवन छोड़ने के 1 साल के भीतर हृदय रोग होने की संभावना हो जाती है आधी
किशनगंज /प्रतिनिधि
तम्बाकू सेवन के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रत्येक साल 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष ‘‘कमिट टू क्यूट’’ तम्बाकू निषेध दिवस का थीम रखा गया है। कोरोना संकट काल में किसी भी प्रकार के तम्बाकू उत्पादों का इस्तेमाल लोगों के लिए स्वास्थ्य चुनौतियों को बढ़ा सकता है। इसकी पुष्टि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार तंबाकू सेवन से विश्व भर में प्रति वर्ष 80 लाख लोगों को अपनी जान गँवानी पड़ती है। वही देश भर में लगभग 13 लाख लोगों की मौत तंबाकू उत्पाद के सेवन करने से होती है। तंबाकू सर्वेक्षण गेट्स 2017 के आंकड़ों के मुताबिक बिहार में 25.9% लोग तंबाकू का सेवन करते हैं।तम्बाकू सेवन कई तरह के श्वसन संबंधी रोगों का कारण होता है एवं इससे श्वसन संबंधी रोग कई गुना बढ़ भी जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस बात का खुलासा भी किया है कि तम्बाकू उत्पादों के सेवन करने वाले लोगों में सामान्य लोगों की तुलना में कोविड-19 संक्रमण के बाद गंभीर होने की संभावना अधिक होती है।
पुरुषों में 50% एवं महिलाओं में 20% कैंसर होने की होती है संभावना:
राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अनुसार तम्बाकू उत्पादों के इस्तेमाल करने पर 50% पुरुषों एवं 20% महिलाओं में कैंसर होने की संभावना होती है। इससे 40% टीबी एवं अन्य रोगों के होने की भी आशंका रहती है। तम्बाकू सेवन के कारण मधुमेह, फेफड़ों की गंभीर बीमारी, स्ट्रोक, अंधापन, नपुसंकता, टीबी एवं कैंसर आदि रोग हो सकते हैं। कोरोना के इस दौर में यह वायरस तेजी से एक से दूसरे लोगों में फ़ैल रहा है। खैनी, पान या गुटखा जैसे चबाने वाले तम्बाकू उत्पाद का सेवन कर इधर-उधर थूकने से भी कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अनुसार भारत में देशभर में 15 साल से ऊपर 26.7 करोड़ लोग तम्बाकू उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं एवं प्रतिदिन तम्बाकू सेवन से लगभग 3500 मौतें होती है।
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया जिले में टोबैको कंट्रोल प्रोग्राम 2012 – 13 से चल रहा है।उन्होंने बताया राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से 2015 में पूरे जिले में सर्वे कराया गया था । सर्वे कराने के उपरांत वर्ष 2016 में मधुबनी जिले को तंबाकू मुक्त घोषित कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि बिहार में दरभंगा प्रथम प्रमंडल है जिसे तंबाकू मुक्त घोषित किया गया है।
तम्बाकू सेवन छोड़ने से स्वास्थ्य में अप्रत्याशित सुधार:
राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम ने तम्बाकू छोड़ने के फायदों के विषय में जानकारी दी है। जिसके अनुसार:
• तम्बाकू सेवन छोड़ने के 8 घंटे बाद ही शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा सामान्य हो जाती है
• 24 घन्टे के भीतर हार्ट अटैक की संभावना कम जाती है
• 72 घंटों में फेफड़े के फंक्शन में सुधार आ जाता है
• 1 से 9 महीने के अंदर खाँसी एवं सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या में सुधार हो जाता है
• 12 महीनों के भीतर ह्रदय रोग की संभावना तम्बाकू इस्तेमाल करने वालों की तुलना में आधी हो जाती है
• 5 सालों में स्ट्रोक रिस्क में कमी आ जाती है
• 15 सालों तक तम्बाकू सेवन छोड़ने से ह्रदय रोग होने की संभावना वैसे व्यक्ति की तरह हो जाती है जिसने कभी तम्बाकू सेवन नहीं किया हो ।
ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे-2 के अनुसार:
• बिहार में 25.9% लोग किसी न किसी प्रकार के तम्बाकू उत्पाद का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें 20.8 प्रतिशत लोग स्मोकलेस तम्बाकू का इस्तेमाल करते हैं( जैसे खैनी, गुटखा एवं पान मसाला)
• बिहार में 15 से 17 साल की आयु के बीच 24% लोग तम्बाकू इस्तेमाल शुरू कर देते हैं
• देश में 28.6% लोग किसी न किसी प्रकार के तम्बाकू उत्पाद का इस्तेमाल करते हैं
• देश में 42.4% पुरुष एवं 14.2% महिलाएं तम्बाकू उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं
• देश में 12.2% लोग 15 साल की आयु से पूर्व ही तम्बाकू उत्पादों का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- बहादुरगंज थाना परिसर में चौकीदारी परेड का हुआ आयोजन, दिए गए कई निर्देशबहादुरगंज /किशनगंज/निशांत पुलिस अधीक्षक किशनगंज के निर्देशानुसार बहादुरगंज थाना परिसर में रविवार के दिन थाना अध्यक्ष बहादुरगंज संदीप कुमार के नेतृत्व में चौकीदारी परेड का आयोजन किया गया। जहां इस दौरान थाना अध्यक्ष बहादुरगंज संदीप कुमार … Read more
- किशनगंज: बहादुरगंज शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर पुलिस बल के द्वारा चलाया गया सघन वाहन जाँच अभियानबहादुरगंज /किशनगंज/निशांत पुलिस अधीक्षक किशनगंज के निर्देश पर अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने, मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम एवं सड़क दुर्घटनाओ मे कमी लाने के उद्देश्य से बहादुरगंज थाना की पुलिस बल के द्वारा शहर … Read more
- किशनगंज:वार्ड संख्या 1 उत्तर पल्ली में जल्द सड़क और नाला का होगा निर्माण : चेयरमैनसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान रविवार को नगर के वॉर्ड संख्या 1 में पहुंचे और मुहल्ले वासियों की समस्याओं से अवगत हो कर निदान का भरोसा दिया।दरअसल बीते दिनों मुहल्ले वासियों ने सड़क निर्माण … Read more
- किशनगंज:दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत जबकि दो घायलसंवाददाता/ठाकुरगंज किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत कटहल डांगी के समीप लंधारा और आदरागुरी गांव के बीच एक स्कूटी और पिकअप गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूटी चालक एक युवक की … Read more
- किशनगंज:जेल में बंद कैदी की इलाज के दौरान मौतसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज मंडल कारा में एक सजायाफ्ता बंदी की मौत हो गई। मृतक कैलाश कामती (60 वर्ष), ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के मल्हाबारी निवासी थे। शनिवार की देर शाम उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें … Read more
- किशनगंज:दीनदयाल महा प्रशिक्षण अभियान का हुआ शुभारंभबहादुरगंज/किशनगंज रविवार को स्थानीय नप के वार्ड नं 07 स्थित हरीनगर में पंडित दीनदयाल महा प्रशिक्षण अभियान 2026 के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष किशलय सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम … Read more
- भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ,भक्तिमय हुआ माहौलरणविजय /पौआखाली: ठाकुरगंज प्रखंड के भौलमारा पंचायत अंतर्गत रानीगंज दस्तूर गांव में रविवार से भक्ति और श्रद्धा का आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है. यहां अगले 84 घंटे का श्री श्री 108 अखंड हरिनाम संकीर्तन अनुष्ठान का … Read more
- श्री रामनवमी पर 26 मार्च को किशनगंज में भव्य शोभा यात्रा का होगा आयोजन: गट्ठानीविश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा व्यापक पैमाने पर तैयारी संवाददाता/किशनगंज किशनगंज में रामनवमी पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिल रहा है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल के द्वारा … Read more
- नदी कटाव की समस्या झेल रहे ग्रामीणों की पीड़ा से अवगत हुए विधायक ,निदान का भरोसारणविजय/पौआखाली: ठाकुरगंज के विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने रविवार को अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रखंड की सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत भौलमारा का सघन दौरा किया है. उनके साथ अंचलाधिकारी मृत्यंजय कुमार भी मौजूद रहें. इस दौरान … Read more
- किशनगंज:शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में युवक को किया गया गिरफ्तारकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के ढेकसारा में शनिवार की रात्रि को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।मामले में ढेकसारा निवासी रोहित चौहान ने अपने छोटे भाई पर … Read more
- किशनगंज:दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने महिला को घर से निकाला,जांच में जुटी पुलिसकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के गछपाड़ा की एक महिला ने दहेज उत्पीड़न का मामला रविवार को सदर थाना में दर्ज करवाया है।पीड़ित महिला अंजुम आरा ने अपने पति सफीकुल इस्लाम व ससुराल के अन्य लोगों पर … Read more
- किशनगंज:सहायक प्राध्यापक डॉ. परमानंद प्रभाकर अंतरराष्ट्रीय यात्रा पुरस्कार से सम्मानित,लोगो ने दी बधाईकिशनगंज/पोठिया/राज कुमार किशनगंज को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने वाली एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। मात्स्यिकी महाविद्यालय,अर्राबाड़ी किशनगंज के सहायक प्राध्यापक डॉ. परमानंद प्रभाकर को अंतरराष्ट्रीय यात्रा पुरस्कार मिला है। यह सम्मान उन्हें अमेरिका स्थित … Read more
- भाजपा का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्नकिशनगंज/पोठिया/राज कुमार पोठिया प्रखंड के बुधरा पंचायत स्थित प्लस टू प्रोजेक्ट आजाद उच्च विद्यालय, पोठिया परिसर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण … Read more
- BiharNews:बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने तोड़ी किसान की कमरखेतों में बिछी मक्के की फसलकोढ़ा/ कटिहार – प्रकृति के बदले मिजाज और बेमौसम आंधी-बारिश ने अन्नदाता के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी कर दी हैं। क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई तेज हवाओं और बारिश के कारण … Read more
- बेमौसम आंधी तूफान एवं वर्षा से हुई क्षति का प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने लिया जायजामनसाही/कटिहार – मनसाही प्रखंड में बीते दिन शुक्रवार की शाम में बेमौसम आंधी,तूफान और वर्षा होने से किसानों की हालत खराब कर दी हैं। इस आंधी तूफान से खेतों में खड़ी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई … Read more
- छापेमारी में चोरी की बाइक बरामद,आरोपी गिरफ्तारबरारी /कटिहार – थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी … Read more
- कटिहार:आंधी-तूफान ने किसानों की तोड़ी कमरफसल बर्बादी से मचा हाहाकार मुआवजे की मांग तेजकांग्रेस नेताओं ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कटिहार – जिले में बीते दिन अचानक आई तेज आंधी -तूफान और बारिश ने किसानों पर कहर बरपा दिया। मौसम के इस बदले मिजाज ने खासकर मक्का किसानों … Read more
- सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा,1008 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा से गूंज उठा क्षेत्रकटिहार – नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 41 स्थित श्री श्री 108 राम जानकी मंदिर के प्रांगण से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा राम जानकी मंदिर से 1008 कुंवारी कन्याएं एवं … Read more




























