न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल :माकपा रेड वालंटियर्स की ओर से नक्सलबाड़ी के विभिन्न इलाकों को किया गया सैनिटाइज

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

शनिवार को नक्सलबाड़ी माकपा रेड वालंटियर्स की ओर से कोरोना संक्रमित घरों व नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाके में दवाई का छिड़काव कर सैनिटाइज किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए माकपा रेड वालंटियर्स के संयोजक कौशिक आचार्य ने बताया कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप ने नक्सलबाड़ी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हाहाकार मचा दिया है।






नक्सलबाड़ी में कोरोना वायरस का संक्रमण अपना पैर तेजी से पसार चुका है। नक्सलबाड़ी में भी हर दिन कोरोना मरीज पाये जा रहे हैं। इसी को देखते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए माकपा रेड वालंटियर्स की ओर से बाबूपाड़ा, रायपाड़ा और रथखोला सहित कोरोना संक्रमित घरों के आसपास दवाई का छिड़काव कर सैनिटाइज किया गया और कोरोना पीड़ित मरीज को दवा भी उपलब्ध कराई गई।






उन्होंने बताया कोरोना महामारी की इस दौर में रेड वालंटियर्स हर संभव सहायता करने के लिए लोगों के साथ है और कोरोना रोगियों हो रहे रहे ऑक्सीजन सिलेंडर की परेशानी समेत विभिन्न परेशानियों को भी लोगों के मदद के लिए हमेशा तत्तपर है। उन्होंने कहा कोई कोरोना संक्रमित मरीज है तो इससे घबराएं नहीं बस कुछ सावधानियां बरतें । उन्होंने लोगों से अपील की अगर कोई आसपास इलाके में कोरोना संक्रमण का शिकार है तो इसकी सूचना तुरंत माकपा नक्सलबाड़ी वेलेंटियर्स को दें , ताकि रेड वेलेंटियर्स पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान कर सकें।






आज की अन्य खबरें पढ़े :

Share this news

Leave a Comment