देश /डेस्क
बिहार के पूर्णिया जिले के बाइसी अनुमंडल स्थित खपरा पंचायत में बुधवार को हुई महादलित परिवारों के साथ लूट पाट ,हत्या ,आगजनी को लेकर विश्व हिन्दू परिषद ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और करवाई की मांग विहिप के द्वारा की गई है ।विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जिहादियों द्वारा हिंसक हमले पर चिंता व्यक्त करते हुए विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने पीड़ित माह- दलित परिवारों को शीघ्र न्याय की मांग की है। विहिप के केन्द्रीय महामंत्री श्री मिलिंद परांडे ने कहा है कि गत बुधवार आधी रात को सैंकड़ों की संख्या में हथियारों से लैस भीड़ ने हमला कर लगभग दो दर्जन घरों को आग के हवाले किया, श्री मेवा लाल राय नामक हिन्दू महा-दलित की नृशंस हत्या कर दी, गर्भवती महिला का सिर फोड़ दिया, अन्य बहिन-बेटियों, बच्चों व बुजुर्गों तक पर अमानवीय अत्याचार तथा धारदार हथियारों से हमले किए।
कहा जा रहा है कि इन हमावरों में बांग्लादेशी व रोहींग्या घुसपैठिए भी सामिल थे।उन्होने कहा कि घटना के तीन दिन बीतने पर भी ना तो अपराधी पकड़े गए और ना ही पीड़ितों की सुरक्षा सहायता या पुनर्वास के विषय में कुछ हुआ। उन्होंने मांग की कि हमलावरों पर सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर गिरफ़्तारी हो तथा पीड़ित परिवारों की सुरक्षा, आर्थिक सहायता व पुनर्वास हेतु स्थानीय प्रशासन द्वारा सार्थक कदम अबिलंब उठाए जाएं।
श्री मिलिंद परांडे ने कहा है कि पूर्णिया जिले के बायसी अनुमंडल के मंझवा गांव के खपरा पंचायत में 19 मई बुधवार को अर्ध रात्रि में महादलितों पर ढहाए गए महा-कहर ने बंगाल में इसी माह हुए क्रूर हिंसक हमलों को दोहरा कर हिन्दू समाज के धैर्य की परीक्षा लेने का पुनः दुस्साहस किया है। हमले, मारपीट, लूटपाट, हिंसा व आगजनी की इन जघन्य घटनाओं पर स्थानीय पुलिस प्रशासन व शासन की उदासीनता भी बेहद चिंतनीय है। लोगों के मन में यह शंका है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के दबाव के कारण ही ऐसा हो रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, राष्ट्रीय महिला आयोग, राष्ट्रीय बाल आयोग तथा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को भी मामले में स्वतः संज्ञान लेकर तत्काल उचित कार्यवाही करने की मांग की है।
विहिप महामंत्री ने यह भी कहा कि इस जघन्य हमले ने “मीम-भीम” के नारे की भी पुन: पोल खोल दी है। छुद्र राजनैतिक लाभ के लिए ऐसे झूठे नारों कि आड़ में ही हिन्दू समाज के इस पराक्रमी दलित समुदाय को हिंसा का शिकार बनाया जाता रहा है। हमारे अनुसूचित जाति व जनजाति के बंधु-भगिनियों को इनसे भ्रमित ना होकर, अत्यंत सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने उन सभी सेक्युलरिस्ट व दलितों के कथित मसीहाओं को भी आड़े हाथों लेते हुए पूछा कि जिहादीयों द्वारा हमलों पर उनके मुंह में दही क्यों जाम जाता है।विहिप ने यह भी कहा कि सभी पीड़ित महादलित परिवारों की सुरक्षा, क्षतिपूर्ति व पुनर्वास साथ आक्रमणकारियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित होने तक हिन्दू समाज चुप नहीं बैठेगा ।
बता दे की 19 मई को रात करीब 11 बजे उग्र भीड़ द्वारा गांव में आग लगा दी गई थी साथ ही पूर्व चौकीदार नेवालाल राय की पीट पीट कर हत्या कर दी थी यही नहीं भीड़ ने घरों में घुस कर महिलाओं और बच्चो को भी पीटा ।घटना की सूचना के बाद में कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला शांत करवाया था ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी,जांच में जुटी पुलिसआदिवासी टोला रंसियाडांगी के ग्रामीणों ने एसपी को सौंपा आवेदन, नामजद आरोपितों पर कार्रवाई की मांग पोठिया/इरफान पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के आदिवासी टोला रंसियाडांगी वार्ड नंबर-2 में बिहार सरकार के नाम दर्ज जमीन पर कथित रूप से जबरन कब्जा … Read more
- बीबीगंज में देर रात दो घरों में लगी भीषण आग, घरेलू सामान जलकर राखटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कालपीर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित बीबीगंज गांव में बुधवार देर रात शिव राजभर एवं वासुदेव राजभर के घर में अचानक आग लग गई। आग लगने की घटना से गांव में अफरा-तफरी … Read more
- संत शिरोमणि रविदास जयंती पर खनियाबाद में लगा शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधानविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के खनियाबाद पंचायत स्थित सामुदायिक भवन में गुरुवार को श्री गुरु संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से पहुंचे ग्रामीणों … Read more
- ग्रामीण कार्य विभाग कार्यालय में संवेदक और कार्यपालक अभियंता के बीच तीखी नोकझोक,संवेदक ने अभद्र व्यवहार का लगाया आरोपमनोवर आलम/ किशनगंज ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल-1 के रूईधासा स्थित कार्यालय में गुरुवार को उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई जब कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार और ठेकेदार गुलाम सुब्हानी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। संवेदक … Read more
- मानव सेवा के संकल्प को मजबूती, नेत्रदान-रक्तदान अभियान पर तेयुप चेंबूर की पहल बीएमसी वार्ड 151 की सबसे कम उम्र की नगरसेविका काशिश फुलवारिया से हुई महत्वपूर्ण मुलाकात मुंबई : अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के सामाजिक सरोकार से जुड़े दो महत्वपूर्ण अभियानों “Vision for Visionless 2.0” एवं “Mega Blood Donation Drive … Read more
- किशनगंज :कृष्ण-राधा के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने, दिखी भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की झलकदिघलबैंक/प्रतिनिधि भारतीय संस्कृति और परंपराओं से बच्चों को जोड़ने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ेली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव की पूर्व संध्या पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के दर्जनों नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान … Read more
- बहादुरगंज पुलिस ने 14 बंडल टिकट के साथ लॉटरी कारोबारी को किया गिरफ्तारबहादुरगंज (किशनगंज) निसार अहमद शनिवार की देर शाम बहादुरगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुदरी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के समीप से लॉटरी के एक कथित कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की … Read more
- मनन मिश्रा के समर्थन में उतरे गया के अधिवक्ता,आरोपों को बताया तथ्यहीनसंवाददाता:मनोज कुमार बिहार के गया जिले से बड़ी खबर है, जहां गयाजी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य मनन कुमार मिश्रा के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों को सत्यहीन और तथ्यहीन … Read more