पटना /संवादाता
पटना हाईकोर्ट ने बहुचर्चित सेनारी नरसंहार के सभी 13 आरोपियों को बरी कर दिया है। जस्टिस अश्वनी कुमार सिंह और जस्टिस अरविंद श्रीवास्तव की खंडपीठ ने लंबी सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित कर लिया था. कोर्ट ने आज यह फैसला सुनाया है। न्यायालय ने निचली अदालत के फैसले को रद्द करते हुए सभी 13 आरोपियों को रिहा करने का आदेश दिया है।गौरतलब हो कि जहानाबाद जिला अदालत ने 15 नवंबर 2016 को इस मामले में 10 को मौत की सजा सुनाई थी, जबकि 3 को उम्रकैद की सजा दी गई थी।वहीं 23 अन्य लोगों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया था ।
कोर्ट के इस फैसले के बाद पीड़ित पक्ष के लोग आगे की रणनीति तय करने पर मंथन कर रहे हैं। सेनारी नरसंहार जिसमें 34 लोगों की गला रेत कर नृशंस हत्या कर दी गई थी उसमें सभी आरोपियों को बरी किये जाने पर बीजेपी नेता ने बड़ा सवाल खड़ा किया है। बिहार बीजेपी के प्रवक्ता अरविंद कुमार ने पूछा है कि यह सामूहिक नरसंहार किसने किया,सरकार इसका जवाब दे।
बिहार बीजेपी के प्रवक्ता अरविंद कुमार ने कहा कि आज पटना हाईकोर्ट ने सेनारी नरसंहार के सभी 13 आरोपियों को बरी कर दिया है। निचली अदालत ने इनमें से 10 को फांसी और 3 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। लेकिन आज हाईकोर्ट ने सभी को बरी कर दिया और तुरंत रिहा करने का आदेश दिया है।बीजेपी प्रवक्ता ने पूछा कि तब सेनारी में किसने 34 निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या की थी? बिहार की सरकार इसका जवाब दे। इतने दिनों तक अनुसंधान चला। आखिर उस अनुसंधान में पुलिस ने क्या सबूत जुटाये? बीजेपी प्रवक्ता ने साफ कहा कि सरकार न्यायालय में अपना पक्ष मजबूती से नहीं रख सकी। जिसका लाभ आरोपियों को मिला। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार पटना हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ तुरंत सुप्रीम कोर्ट जाये। हमें आशा है कि सुप्रीम कोर्ट से पीड़ित पक्ष को जरूर न्याय मिलेगा।
गौरतलब हो कि 8 मार्च 1999 की रात नक्सली संगठन के उग्रवादियों ने जहानाबाद के सेनारी गांव को चारों तरफ से घेर लिया था। इसके बाद जाति विशेष के 34 लोगों को उनके घरों से जबरन निकालकर ठाकुरवाड़ी के पास ले जाया गया। जहा ले जाकर सभी को बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। उस रात सेनारी गांव में सैकड़ो लोग घुसे.गांव को चारों ओर से घेर लिया. घरों से खींच-खींच के मर्दों को बाहर किया गया. कुल 40 लोगों को चुना गया. चालीसों लोगों को खींचकर गांव से बाहर ले जाया गया.बताया जाता है कि एकदम जानवरों की तरह . तीन समूहों में बांट दिया गया. बस खींच-खींच के खड़ा कर दिया गया, फिर बारी-बारी से हर एक का गला और पेट चीर दिया गया. इस वीभत्स घटना के बाद बिहार की राजनीति में उबाल आ गया था और तत्कालीन लालू प्रसाद यादव के सरकार की मुश्किल बढ़ गई थी और अब जब हाई कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया है उसके बाद बिहार सरकार पर सवालिया निशान उठ खड़े हुए है ।ऐसे में अब बिहार सरकार आगे क्या कदम उठाती है सभी की नजर उस पर बनी हुई है ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- नगर कार्यपालक पदाधिकारी सुल्तानगंज के आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजनबारसोई /कटिहार – नगर पंचायत बारसोई में नगर कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कृष्ण भूषण कुमार नगर कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सुल्तानगंज के आत्मा की शांति हेतु शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित … Read more
- एचपीवी वैक्सीन का दूसरा डोज और गार्डासिल वेक्सिनेशन के लिए विशेष कैंप का आयोजनहसनगंज -हसनगंज प्रखंड में बुधवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय और उत्क्रमित मध्य विद्यालय एवं बीआरसी में एचपीवी वैक्सीन का दूसरा डोज और गार्डासिल वेक्सिनेशन के लिए विशेष कैंप लगाया गया। साथ ही चिकित्सकों द्वारा बच्चियों को इस वैक्सीन के संदर्भ … Read more
- घर के आगे से ट्रैक्टर चोरी,घटना सीसीटीवी में कैदकुरसेला / कटिहार – थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड संख्या 7 स्थित ट्रायसेम भवन के समीप मंगलवार की रात एक ट्रैक्टर की चोरी हो गई। चोरों की यह पूरी करतूत पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई … Read more
- सुल्तानगंज गोलीकांड घटना को लेकर कुरसेला में शोक सभा का आयोजन,कार्यपालक पदाधिकारी को दी गई श्रद्धांजलिईओ को दी श्रद्धांजलि कुरसेला /कटिहार – भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की गोली मारकर हत्या के बाद कुरसेला नगर पंचायत में शोक की लहर है। बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में शोक सभा … Read more
- नशा मुक्ति सह जागरूकता अभियान का आयोजन,छात्र छात्राओं को किया गया जागरूकसमेली /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय बिष्णुचक खैरा के छात्र-छात्राओं के बीच नशा के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया । इस अवसर पर प्रधान शिक्षक केशव कुमार मंडल के कुशल नेतृत्व में ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विधालय मलहरिया के … Read more
- समेली में अनियंत्रित पिकअप पलटी, कोई हताहत नहींकुरसेला /कटिहार – थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर समेली प्रखंड कार्यालय के समीप बुधवार की सुबह एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी … Read more
- कटिहार:स्मैक के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार 36.21 ग्राम ड्रग्स बरामदमोबाइल एवं बाईक जब्त बारसोई /कटिहार – आबादपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 5 तस्कर के साथ 36.21 ग्राम स्मैक बरामद। गुप्त सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आबादपुर पुलिस ने मंगलवार की देर रात दो अलग-अलग स्थानों से … Read more
- भारत-नेपाल सीमा जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न, अपराध नियंत्रण हेतु संयुक्त रणनीति पर सहमतिअररिया/अरुण कुमार भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारत-नेपाल सीमा जिला समन्वय समिति (BDCC) की महत्वपूर्ण बैठक आज आईसीपी, जोगबनी (अररिया) में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी विनोद दूहन … Read more
- दस आरोपियों को अदालत ने पांच- पांच वर्षों की सुनाई सजा,जुर्माना भी लगाया गयाएडीजे प्रथम सुरेश कुमार सिंह की अदालत ने सुनाई सजा किशनगंज/ प्रतिनिधि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सुरेश कुमार सिंह की अदालत ने चार वर्ष पुराने एक मामले में मंगलवार को महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए आरोपियों को 5 – … Read more
- कोयला माफियाओं पर पुलिस ने कसा शिकंजा,9 कोयला लदे ट्रक जब्त, आधा दर्जन गिरफ्तारसंवाददाता /किशनगंज: किशनगंज में फर्जी जीएसटी चालान के सहारे कोयला का परिवहन करने वाले माफियाओं के खिलाफ पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत … Read more
- काली मंदिर से लाखो के गहनों की चोरी,जांच में जुटी पुलिसइरफान/पोठिया (किशनगंज) पोठिया थाना क्षेत्र के चिचुआबाड़ी ओपी अंतर्गत तैयबपुर काली मंदिर में सोमवार की देर रात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर मां काली के श्रृंगार का सोना व … Read more
- छापेमारी में नाश्ता दुकान से 11 लीटर देशी शराब बरामद,दो गिरफ्तारकुरसेला /कटिहार – कुरसेला पुलिस ने मंगलवार को कुरसेला चौक स्थित एक नाश्ता दुकान में छापेमारी कर 11 लीटर देशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार … Read more
- गोरखनाथ धाम मंदिर का पर्यटन विभाग की टीम ने निरीक्षण किया आलमारी /कटिहार – बाबा गोरखनाथ धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। बिहार सरकार पर्यटन विभाग की ओर से 14 करोड़ 25 लाख 71 हजार की राशि से बाबा गोरखनाथ … Read more
- चोरी के बाईक और मोबाइल के साथ दो गिरफ्तारकोढ़ा /कटिहार – कोढा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।मालूम हो कि इनके पास से पुलिस ने चोरी की बाइक एवं दो मोबाइल जब्त किया गया … Read more
फोटो साभार :गूगल




























