- टेस्टिंग की संख्या में तेजी लाने का मिला निर्देश
- होम आइसोलेशन वाले संक्रमितों के उचित देखभाल का मिला निर्देश
किशनगंज, 21 मई।
जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में सिविल सर्जन के कक्ष में शुक्रवार को कोविड- 19 से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण की अद्यतन स्थिति, उस पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर किए जा रहे कार्य एवं कार्ययोजना,हिट- एप( होम आइसोलेशन ट्रेकिंग एंड्रॉइड एप्लीकेशन) के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पॉजिटिव मरीजों की ट्रेकिंग, ग्रामीण चिकित्सकों का सहयोग, कोरोना सैंपलिंग /जांच टीकाकरण, चिकित्सीय प्रबंधन सामुदायिक रसोई,डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर की व्यवस्था, इत्यादि से संबंधित विस्तृत समीक्षा की गयी।बैठक में टेस्टिंग की संख्या में और तेजी करने का निर्देश दिया गया। नोडल पदाधिकारी कोरोना जांच कोषांग ने बताया टेस्टिंग की संख्या में वृद्धि हुई है।वहीं ग्रामीण स्तर पर टेस्टिंग/ सैंपलिंग की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया। बैठक के बाद जिलाधिकारी के द्वारा पुरे सदर अस्पताल के टीकाकरण स्थल , ट्रामा सेंटर , बच्चो के वार्ड , लेबर र्रुम , टेली मेडिसिन के कॉल सेंटर, वही तीसरे वेब की तयारी का भी जायजा लिया ,बैठक में उप विकास आयुक्त मनन राम,अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार ,सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन , अनुमंडल पदाधिकारी , जिला पंचायती राज पदाधिकारी,डीपीएम के साथ जिला स्तरीय अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी, डॉ अमित राव एस एम ओ who , केयर के जिला प्रतिनिधि मौजूद थे।
हिट एप के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पॉजिटिव कोरोना मरीजों की ट्रेकिंग
डेडिकेटेड कोविड केयर हेल्थ सेंटर में चिकित्सीय प्रबंधन की समीक्षा के क्रम में निर्देशित किया कि सदर अस्पताल के परिसर में कोविड मरीजों के लिए बनाए गए केंद्र पर साफ-सफाई बेहतर करें। साथ ही मेडिकल वेस्ट का डिस्पोजल निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार करें। इस संबंध में सिविल सर्जन को सख्त हिदायत दी गई कि उक्त केंद्र में प्रतिनियुक्ति सभी चिकित्सक एवं पारा मेडिकल स्टाफ तय रोस्टर के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करें। ऐसा करने में यदि कोताही होगी तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाए। सरकार द्वारा लॉन्च हिट एप के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पॉजिटिव कोरोना मरीजों की ट्रेकिंग को लेकर सभी एएनएम, बीएचएम तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को शीघ्र प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया गया ताकि उक्त एप के माध्यम से ट्रेकिंग करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में होम आइसोलेटेड मरीजों की समुचित देखभाल की जा सके। इस संबंध में स्वास्थ विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि इस एप के माध्यम से वैसे कोरोना मरीज जो होमआइसोलेटेड हैं उन्हें चिह्नित करते हुए उचित देखरेख के साथ ही उन्हें समय से बेहतर स्वास्थ सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी।होम आइसोलेटेड कोरोना मरीज के बारे में तत्कालिक सूचना स्थानीय पीएसी को एएनएम के द्वारा मुहैया कराई जाएगी। इससे इन रोगियों तक पहुंचने और उन्हें समय पर आवश्यक चिकित्सीय सेवा प्रदान करने में मदद मिलेगी।उक्त एप के द्वारा होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की ट्रेकिंग करने हेतु सभी एएनएम को शीघ्र प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया गया है। सभी एएनएम को आवंटित क्षेत्र में एक निर्धारित संख्या में होम आइसोलेटेड रोगियों का डाटा एप के द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा और वे उन मरीजों के स्वास्थ्य की नियमित देखभाल कर सकेंगे। विशेष तौर पर मरीजों की ऑक्सीजन सैचुरेशन एवं टेंपरेचर की जांच की जाएगी। इसके शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश दिये गए।
- कोविड से हुई मौत के आंकड़ों का होगा सत्यापन
जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने बैठक में बताया की कोविड 19 संक्रमित मरीजों की मृत्यु जिन जगहों पर होती हैं, उनमें डेडिकेटेड कोविड अस्पताल के रूप में कार्यरत मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जिला स्तर पर कार्यरत डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर, कोविड केयर सेंटर तथा कोविड 19 मरीजों के इलाज के लिए अधिकृत निजी अस्पतालों एवं होम आइसोलेशन शामिल हैं. विभाग के स्तर पर इसकी समीक्षा करते हुए सभी स्रोतों से मृत्यु के आंकड़ों के संकलन के लिए विशेष सर्तकता एवं संवेदनशीलता बरते जाने की आवश्यकता पर बल जताते हुए कहा गया है कि पूर्व में भी सभी स्रोतों से प्राप्त आंकड़ों को संधारित करते हुए राज्य स्वास्थ्य समिति को प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया जाता रहा है. वर्तमान में भी इस बिंदू पर तत्परतापूर्वक एवं संवदेनशीलता से कार्रवाई करने की आवश्यकता है.
जिला व मेडिकल कॉलेज स्तर पर होगी कमिटी:
जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने बताया की कोविड मृतकों के सही आंकड़े प्राप्त किये जा सके इसके लिए जिला स्तर पर आंकड़ों को प्राप्त कर उनकी समीक्षा कर शुद्ध व सही आंकड़े राज्य स्वास्थ्य समिति को भेजने के लिए समिति गठित की जा चुकी है . अस्पताल स्तर पर गठित समिति में प्राचार्य, अधीक्षक और मेडिसीन विभाग के विभागाध्यक्ष तथा जिला स्तर पर सिविल सर्जन, एसीएमओ तथा सिविल सर्जन द्वारा प्राधिकृत एक वरीय चिकित्सा पदाधिकारी को शामिल किया गया है. - दस दिनों के अंदर सत्यापित सूची भेजने का निर्देश:
जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने बैठक में समिति सभी स्रोतों से उपलब्ध कराये गये आंकड़ों की समीक्षा कर कोविड 19 मृत व्यक्तियों की सत्यापित सूची राज्य स्वास्थ्य समिति को अगले 10 दिन के अंदर भेजेगी ताकि राज्य स्तर पर सही आंकड़ों का संधारण हो सके. संलग्न प्रपत्र के साथ मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रति तथा कोविड 19 जांच की रिपोर्ट की प्रति भी अनिवार्य रूप से संलग्न करने के लिए कहा गया है. प्रतिवेदन में कोविड 19 बिहार पोर्टल पर अंकित निबंधन संख्या भी अंकित रहना अनिवार्य बताया गया है.
आज की अन्य खबरें पढ़े
- आदर्श मध्य विद्यालय मोहनमारी में अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी का हुआ आयोजनकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम शिक्षा विभाग के निदेश के आलोक में प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय मोहनमारी में अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार … Read more
- कोचाधामन में विधायक सरवर आलम का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम विधायक सरवर आलम प्रखंड सह अंचल कार्यालय, कोचाधामन थाना एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचाधामन का निरीक्षण किया। अंचल कार्यालय में निरीक्षण के क्रम में विधायक ने आम … Read more
- लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शनसागर चंद्रा/ किशनगंज लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने दोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान फाल्कन प्राइवेट लिमिटेड नामक … Read more
- किशनगंज:वायरल वीडियो मामले का तीन आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,अन्य की तलाश जारीसागर चंद्रा/ किशनगंज दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर विगत दिनों युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हरकत … Read more
- जनता दरबार में आपसी सहमति से आधा दर्जन मामलों का हुआ निपटाराजनता दरबार का हुआ आयोजन दो मामले रहे लंबित मनसाही/कटिहार -अंचल कार्यालय मनसाही के सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस साप्ताहिक जनता दरबार में कुल आठ आवेदन … Read more
- स्वच्छता पखवाड़ा में रेल अधिकारियों ने दिखाई साइकिलिंग की रफ्तारडीआरएम किरेंद्र नरह के नेतृत्व में हुआ साइक्लोथॉन अधिकारी व कर्मचारी वर्ग के विजेताओं को मिला पुरस्कार कटिहार -स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर कटिहार रेल मंडल में स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली का … Read more
- अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरितफलका /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सोहथा दक्षिण पंचायत के गोपालपट्टी घाट गांव में अगलगी की घटना के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई। अंचल कार्यालय परिसर … Read more
- सेवा ही संकल्प अभियान को लेकर छात्राओं के बीच ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता का आयोजनकटिहार/बरारी – प्रखंड क्षेत्र स्थित पीएम श्री गुरुनानक कन्या उच्च विद्यालय गुरुबाजार में शनिवार को सेवा ही संकल्प अभियान के तहत छात्राओं के बीच ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया … Read more
- प्राथमिक विद्यालय बांस बाड़ी में विदाई समारोह का आयोजन,शिक्षिका को दी गई विदाईबहादुरगंज (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बांस बाड़ी में विदाई समारोह आयोजित कर विद्यालय की शिक्षिका कसीर जहां को उनके स्थानांतरण पर विदाई दी गई।इस दौरान विद्यालय प्रांगण में … Read more
- तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौतआजमनगर /कटिहार – आजमनगर रोड स्टेशन स्थित प्लेटफार्म संख्या दो में आ रही तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस बाबत तीस्ता … Read more
- भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत जांच शिविर का आयोजनप्राणपुर /कटिहार -भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा की ओर से प्रखंड के मरौचा स्थित बेथेल किड्स स्कूल मे निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस चेयरमैन डॉक्टर … Read more
- सहरसा चिकित्सक प्रकरण की आंच दिघलबैंक तक पहुंची,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन ओपीडी बहिष्कार जारीमुरलीधर झा/दिघलबैंक सहरसा सदर अस्पताल के चिकित्सकों पर की गई कार्रवाई के विरोध में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक में भी 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन … Read more
- भूमि विवाद में मारपीट, न्यायालय के निर्देश पर केस दर्जसागर चंद्रा/ किशनगंज भूमि विवाद में मारपीट मामले में न्यायालय के निर्देश पर टाउन थाने में केस दर्ज किया गया है। महेश बथना निवासी अंजो देवी पति राजकुमार महतो की शिकायत … Read more
- बहादुरगंज अंचल कार्यालय का एडीएम ने किया औचक निरीक्षण, फाइलों की जांच कर दिए आवश्यक निर्देशनिसार अहमद /बहादुरगंज अपर समाहर्ता (एडीएम) अम्रेंद्र कुमार पंकज ने शनिवार को बहादुरगंज अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और राजस्व से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण फाइलों का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण … Read more