न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नक्सलबाड़ी :ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

सिलीगुड़ी-कटिहार रेलखंड के अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा व गौरसिंहजोत (सिमुलतला ) के पास एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी । यह घटना गुरुवार की देर शाम बतायी गयी। मृतक की पहचान खबर लिखे जाने तक पता नहीं चल पाया था। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को उक्त व्यक्ति रेल लाइन पार कर रहा था।




उसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया , जिस वजह से उक्त व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गयी । सूचना मिलने पर पुलिस व रेलवे पुलिस कर्मी मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर
पोस्टमार्टम हेतु उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज (अस्पताल) भेज दिया । पुलिस घटना की जांच कर रही थी।






आज की अन्य खबरें पढ़े

Share this news

Leave a Comment