अररिया /भरगामा/संवादाता
दैनिक अखबार के साथ मारपीट और घर में घुस कर तोड़फोड़ किए जाने के बावजूद अभी तक अपराधियों की धर पकड़ हेतु कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से पत्रकारों के साथ साथ स्थानीय लोगों में भी आक्रोश बढ़ रहा है । ज्ञात हो कि बीते 16 मई को भरगामा प्रखंड क्षेत्र के चर्चित दैनिक सन्मार्ग अखबार के संवाददाता अंकित सिंह व उनके परिवार के साथ गांव के ही कुछ दबंगों ने अपनी दबंगई का परिचय दिखाते हुए पूरे परिवार को लाठी-डंडे व धारदार हथियार का भय दिखाकर दिन के उजालों में ही बंदी बना लिया तथा पत्रकार व उनके परिवार के साथ दुर्व्यवहार करते हुए कानून से भयमुक्त अपराधियों ने पत्रकार का मोबाइल,कैमरा,आभूषण नगदी सहित अन्य कीमती सामानों को लूट लिया और घर के सामानों में जमकर तोड़फोड़ करते हुए बाहुबली शेर के तरह पुलिस कंप्लेंट करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए निकल पड़े।
जिसके बाद पीड़ित पत्रकार न्याय की गुहार लगाने भरगामा थाना पहुंचे थे। तत्पश्चात भरगामा थाना अध्यक्ष उमेश कुमार द्वारा गंभीर धाराओं में कांड संख्या 67/21 दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया। लेकिन आज 5 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन मामले को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। कहीं ऐसा तो नहीं अपराधियों को पुलिस प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है। या नहीं तो फिर भरगामा व अररिया पुलिस इन दबंगों के सामने नतमस्तक है ? ऐसा हम नहीं कुछ बुद्धिजीवी लोग कहते हैं। फिर भी पीड़ित पत्रकार अंकित ने भरगामा व अररिया पुलिस पर भरोसा जताया है और उन्होंने कहा है कि मुझे भरगामा व अररिया पुलिस न्याय दिलाने में कोई कमी कसर नहीं छोड़ेगी और जल्द ही सभी अभियुक्त पर कड़ी कार्यवाही करते हुए जेल के सलाखों में बंद करने का काम करेगी। जानकारी अनुसार अंकित ने भरगामा थाना में 8 नामजद व 15-20 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित पत्रकार से मिली जानकारी अनुसार मामला दर्ज होने की जानकारी अपराधियों को मिलने के बाद अपराधियों द्वारा मामला को रफा-दफा करने की बात कही जा रही है। और ऐसा नहीं करने पर पत्रकार और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दिया जा रहा है। अंकित ने बताया कि जब भरगामा थाना अध्यक्ष उमेश कुमार ने सुपरविजन के लिए अंकित के घर गए थे तो उन्होंने चौकीदारों को घटनास्थल का समय-समय पर निरीक्षण करने का निर्देश दिया था। जिससे कि उन्हें कोई परेशानी ना हो लेकिन यहां तो 5 दिन बीतने को आए फिर भी थानाध्यक्ष के सुपरविजन के बाद एक बार भी चौकीदार ने अंकित के घर जाकर उनसे उनकी परेशानी जानने का प्रयास किया। ऐसे में अंकित ने बताया कि अगर मुझे व मेरे परिवार के साथ कुछ अनहोनी घटना घटती है तो इनकी सारी जवाबदेही भरगामा तथा अररिया पुलिस की होगी।
आज की अन्य खबरें पढ़े
- लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शनसागर चंद्रा/ किशनगंज लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने दोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान फाल्कन प्राइवेट लिमिटेड नामक सुरक्षा एजेंसी के एरिया मैनेजर को सुरक्षाकर्मियों ने घेर लिया … Read more
- किशनगंज:वायरल वीडियो मामले का तीन आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,अन्य की तलाश जारीसागर चंद्रा/ किशनगंज दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर विगत दिनों युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को … Read more
- जनता दरबार में आपसी सहमति से आधा दर्जन मामलों का हुआ निपटाराजनता दरबार का हुआ आयोजन दो मामले रहे लंबित मनसाही/कटिहार -अंचल कार्यालय मनसाही के सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस साप्ताहिक जनता दरबार में कुल आठ आवेदन पड़े। जिसमें आठ मामले की सुनवाई ऑन द स्पॉट किया … Read more
- स्वच्छता पखवाड़ा में रेल अधिकारियों ने दिखाई साइकिलिंग की रफ्तारडीआरएम किरेंद्र नरह के नेतृत्व में हुआ साइक्लोथॉन अधिकारी व कर्मचारी वर्ग के विजेताओं को मिला पुरस्कार कटिहार -स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर कटिहार रेल मंडल में स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने के उद्देश्य से साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया।डीआरएम … Read more
- अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरितफलका /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सोहथा दक्षिण पंचायत के गोपालपट्टी घाट गांव में अगलगी की घटना के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई। अंचल कार्यालय परिसर में आपदा योजना के तहत अग्निपीड़ित चार परिवारों के बीच … Read more
- सेवा ही संकल्प अभियान को लेकर छात्राओं के बीच ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता का आयोजनकटिहार/बरारी – प्रखंड क्षेत्र स्थित पीएम श्री गुरुनानक कन्या उच्च विद्यालय गुरुबाजार में शनिवार को सेवा ही संकल्प अभियान के तहत छात्राओं के बीच ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों तथा … Read more
- प्राथमिक विद्यालय बांस बाड़ी में विदाई समारोह का आयोजन,शिक्षिका को दी गई विदाईबहादुरगंज (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बांस बाड़ी में विदाई समारोह आयोजित कर विद्यालय की शिक्षिका कसीर जहां को उनके स्थानांतरण पर विदाई दी गई।इस दौरान विद्यालय प्रांगण में शिक्षकों-अभिभावकों एवं बच्चों द्वारा शिक्षिका कसीर जहां को फूल माला … Read more
- तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौतआजमनगर /कटिहार – आजमनगर रोड स्टेशन स्थित प्लेटफार्म संख्या दो में आ रही तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस बाबत तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन आजमनगर स्टेशन में घंटों खड़ी रही। शव … Read more
- भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत जांच शिविर का आयोजनप्राणपुर /कटिहार -भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा की ओर से प्रखंड के मरौचा स्थित बेथेल किड्स स्कूल मे निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस चेयरमैन डॉक्टर रंजना झा, सचिव संतोष गुप्ता ने संयुक्त रूप से शिविर … Read more
- सहरसा चिकित्सक प्रकरण की आंच दिघलबैंक तक पहुंची,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन ओपीडी बहिष्कार जारीमुरलीधर झा/दिघलबैंक सहरसा सदर अस्पताल के चिकित्सकों पर की गई कार्रवाई के विरोध में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक में भी 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन ओपीडी बहिष्कार जारी है। चिकित्सकों द्वारा ओपीडी सेवा के बहिष्कार … Read more
- भूमि विवाद में मारपीट, न्यायालय के निर्देश पर केस दर्जसागर चंद्रा/ किशनगंज भूमि विवाद में मारपीट मामले में न्यायालय के निर्देश पर टाउन थाने में केस दर्ज किया गया है। महेश बथना निवासी अंजो देवी पति राजकुमार महतो की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट … Read more
- बहादुरगंज अंचल कार्यालय का एडीएम ने किया औचक निरीक्षण, फाइलों की जांच कर दिए आवश्यक निर्देशनिसार अहमद /बहादुरगंज अपर समाहर्ता (एडीएम) अम्रेंद्र कुमार पंकज ने शनिवार को बहादुरगंज अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और राजस्व से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण फाइलों का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष रूप से दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) से संबंधित … Read more
- नर्सिंग होम में महिला की मौत मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार ,भेजा गया जेलकिशनगंज/सागर चंद्रा नर्सिंग होम में महिला की मौत मामले की जांच कर रही टाउन थाने की पुलिस ने चार वर्षों बाद एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बहादुरगंज थाना क्षेत्र के भकरनबाड़ी निवासी 26 वर्षीय मोहम्मद जीशान पिता मंजर आलम … Read more