डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेन्टर एवं डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल का बेहतर तरीके से होगा संचालन
राज्य के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों को पहले से बेहतर क्रियाशील किया जाए
किशनगंज /प्रतिनिधि
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने राज्य के सभी जिला पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन को एक अति आवश्यक पत्र जारी करते हुए कोविड-19 वायरस से संक्रमित मरीजों के समुचित चिकित्सीय सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर कोविड केयर सेन्टर, डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेन्टर एवं डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल के बेहतर संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। कोविड-19 वायरस के दौरान वर्तमान समय में बढ़ते संक्रमण को रोकने को लेकर यह निर्णय लिया गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 से संक्रमित मरीज़ों की पहचान एवं कोविड-19 की जांच के लिए राज्य के सभी प्राथमिक उपस्वास्थ्य स्वास्थ्य केन्द्रों को पहले से बेहतर क्रियाशील किया जाए।
इसके लिए डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर (DCHC) में पूर्व से प्रतिनियुक्त चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्य करने के लिए आदेशित किया जा सकता है। लेकिन इसके साथ ही यह संतुलन भी बना रहना चाहिए कि डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में आवश्यक संख्या में चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति बनी रहे। ताकि कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित व्यक्तियों के बेहतर उपचार में किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हो।
-डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेन्टर एवं डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल का बेहतर तरीके से होगा संचालन:
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत के पत्र के आलोक में सिविल सर्जन ने कहा है कि कोविड-19 संक्रमण के मामले में अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए यह निर्देश दिया गया था कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक, पारा मेडिकल कर्मी तथा अन्य कर्मियों को डेडिकेटेड केयर हेल्थ सेंटर (DCHC) में प्रतिनियुक्त किया जाए। इसके लिए अगले आदेश तक सभी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी (OPD) एवं अन्य सेवाओं को स्थगित रखने के लिए निर्देश दिया गया था। राज्य में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए संक्रमित मरीजों के समुचित चिकित्सा सुविधाएं एवं इसके प्रबंधन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किया गया है। कोविड-19 के मरीजों के समुचित चिकित्सकीय प्रबंधन हेतु कोविड केयर सेन्टर (CCC), डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेन्टर (DCHC) एवं डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल (DCH) का संचालन किया जा रहा है। इन केन्द्रों पर चिकित्सकीय सेवायें, बेड की व्यवस्था, स्वास्थ्य कर्मियों, चिकित्सीय व्यवस्था में शामिल उपकरणों एवं औषधियों सहित कई अन्य महत्वपूर्ण सुविधाओं की उपलब्धता के साथ ही इसके समुचित सदुपयोग के संबंध में पूर्व से निर्गत दिशा-निर्देश के अतिरिक्त आवश्यक निर्देश दिया जा रहा है।
-जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों को पहले से बेहतर क्रियाशील किया जाए:
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया कोरोना जांच के लिए लिए गए नमूना को जांच के बाद अगर संक्रमित पाया जाता है तो वैसे मरीज़ों को उनके लक्षणों के आधार पर बेहतर इलाज के लिए कोविड उपचार केंद्र में भर्ती किया जाना या होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य का अनुश्रवण कर चिकित्सकीय परामर्श दिया जाना है। कोरोना जांच के दौरान बिना लक्षण वाले संक्रमित या हल्के लक्षण वाले मरीज़ों को होम आइसोलेशन की व्यवस्था नहीं रहने की स्थिति में आवश्यकतानुसार कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया जाये। वहीं हल्के रूप में लक्षण वाले मरीज़ों का जिला या अनुमंडल स्तरीय डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर (DCHC) में उपचार किया जाये। जबकिं ज्यादा लक्षण वाले मरीज़ों का उपचार चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल या डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर (DCH) में उपचार किया जायेगा। कोरोना संक्रमित मरीज़ों का इलाज़ करने वाले चिकित्सकों द्वारा लक्षण की तीव्रता एवं उपचार के लिए निर्धारित स्वास्थ्य केन्द्र के प्रकार के संबंध में तैयार आवश्यक दिशा-निर्देश दिया जा चुका है जबकि अंतिम निर्णय कोविड-19 द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप ही चिकित्सकों द्वारा लिया जाना चाहिए।
आज की अन्य खबरें पढ़े
- लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शनसागर चंद्रा/ किशनगंज लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने दोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान फाल्कन प्राइवेट लिमिटेड नामक सुरक्षा एजेंसी … Read more
- किशनगंज:वायरल वीडियो मामले का तीन आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,अन्य की तलाश जारीसागर चंद्रा/ किशनगंज दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर विगत दिनों युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हरकत में आई … Read more
- जनता दरबार में आपसी सहमति से आधा दर्जन मामलों का हुआ निपटाराजनता दरबार का हुआ आयोजन दो मामले रहे लंबित मनसाही/कटिहार -अंचल कार्यालय मनसाही के सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस साप्ताहिक जनता दरबार में कुल आठ आवेदन पड़े। जिसमें … Read more
- स्वच्छता पखवाड़ा में रेल अधिकारियों ने दिखाई साइकिलिंग की रफ्तारडीआरएम किरेंद्र नरह के नेतृत्व में हुआ साइक्लोथॉन अधिकारी व कर्मचारी वर्ग के विजेताओं को मिला पुरस्कार कटिहार -स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर कटिहार रेल मंडल में स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने … Read more
- अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरितफलका /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सोहथा दक्षिण पंचायत के गोपालपट्टी घाट गांव में अगलगी की घटना के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई। अंचल कार्यालय परिसर में आपदा … Read more
- सेवा ही संकल्प अभियान को लेकर छात्राओं के बीच ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता का आयोजनकटिहार/बरारी – प्रखंड क्षेत्र स्थित पीएम श्री गुरुनानक कन्या उच्च विद्यालय गुरुबाजार में शनिवार को सेवा ही संकल्प अभियान के तहत छात्राओं के बीच ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता … Read more
- प्राथमिक विद्यालय बांस बाड़ी में विदाई समारोह का आयोजन,शिक्षिका को दी गई विदाईबहादुरगंज (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बांस बाड़ी में विदाई समारोह आयोजित कर विद्यालय की शिक्षिका कसीर जहां को उनके स्थानांतरण पर विदाई दी गई।इस दौरान विद्यालय प्रांगण में शिक्षकों-अभिभावकों एवं … Read more
- तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौतआजमनगर /कटिहार – आजमनगर रोड स्टेशन स्थित प्लेटफार्म संख्या दो में आ रही तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस बाबत तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस … Read more
- भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत जांच शिविर का आयोजनप्राणपुर /कटिहार -भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा की ओर से प्रखंड के मरौचा स्थित बेथेल किड्स स्कूल मे निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस चेयरमैन डॉक्टर रंजना झा, … Read more
- सहरसा चिकित्सक प्रकरण की आंच दिघलबैंक तक पहुंची,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन ओपीडी बहिष्कार जारीमुरलीधर झा/दिघलबैंक सहरसा सदर अस्पताल के चिकित्सकों पर की गई कार्रवाई के विरोध में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक में भी 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन ओपीडी बहिष्कार … Read more
- भूमि विवाद में मारपीट, न्यायालय के निर्देश पर केस दर्जसागर चंद्रा/ किशनगंज भूमि विवाद में मारपीट मामले में न्यायालय के निर्देश पर टाउन थाने में केस दर्ज किया गया है। महेश बथना निवासी अंजो देवी पति राजकुमार महतो की शिकायत पर केस … Read more
- बहादुरगंज अंचल कार्यालय का एडीएम ने किया औचक निरीक्षण, फाइलों की जांच कर दिए आवश्यक निर्देशनिसार अहमद /बहादुरगंज अपर समाहर्ता (एडीएम) अम्रेंद्र कुमार पंकज ने शनिवार को बहादुरगंज अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और राजस्व से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण फाइलों का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान … Read more
- नर्सिंग होम में महिला की मौत मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार ,भेजा गया जेलकिशनगंज/सागर चंद्रा नर्सिंग होम में महिला की मौत मामले की जांच कर रही टाउन थाने की पुलिस ने चार वर्षों बाद एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बहादुरगंज थाना क्षेत्र के भकरनबाड़ी … Read more