देश :चक्रवाती तूफान तौकते से गोवा में भारी नुकसान ,5 राज्यो में एनडीआरएफ की 100 से अधिक टीम तैनात ,गुजरात में बड़े नुकसान की संभावना

SHARE:

देश /डेस्क

तूफान से गोवा में 2 लोगो की मौत ,विद्युत आपूर्ति बाधित

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने चक्रवाती तूफान को लेकर गुजरात ,केरल सहित अन्य राज्यो के सांसदों और विधायकों से की बात

चक्रवाती तूफान तौकते ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है ।मालूम हो कि तूफान की वजह से 5 राज्यो में अलर्ट जारी है और अधिक नुकसान ना हो उसके लिए एनडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है । आईएमडी उप महानिदेशक , मुंबई जयंत सरकार ने मीडिया को बताया कि चक्रवात तौकते की वर्तमान स्थिति ईस्ट सेंट्रल अरेबियन सागर है।उन्होंने बताया कि यह अगले 24 घंटों में और तेज होगा। 18 मई की सुबह इसके गुजरात पार करने की संभावना है।उन्होने कहा कि यह बहुत तीव्र तूफान है ।श्री सरकार ने कहा कि मुंबई में आज भारी बारिश की संभावना है। कल तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है और 18 तारीख को मध्यम बारिश होगी।  मुंबई में आज और कल 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

उन्होंने कहा कि बारिश से ज्यादा नुकसान नहीं होगा लेकिन तेज हवाओं से नुकसान होने की संभावना है ।वहीं चक्रवाती तूफान की वजह से गोवा में भारी बारिश हो रही है।गोवा के  पणजी में तेज़ हवा चल रही है और भारी बारिश हो रही है। कई पेड़ उखड़ गए हैं।गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने न्यूज़ एजेंसी को बताया कि चक्रवाती तूफान से 2 मौतें रिपोर्ट की गई हैं। दोनो ज़िलों में 500 से ज्यादा पेड़ गिरे हैं। 500 से ज्यादा जगहों पर सड़कें ब्लॉक हो गईं हैं। 100 के आसपास बड़े और 100 के आसपास छोटे घरों को नुकसान हुआ है।उन्होंने कहा कि बिलजी विभाग का ज्यादा नुकसान हुआ है, बिजली जा चुकी है ।श्री सावंत ने बताया कि सभी रोड ब्लॉक हो चुके हैं। आपदा प्रबंधन की टीम लगी है।

जो मौतें हुई हैं उनको मदद दी जाएगी। जिनके घरों को नुकसान हुआ है उन्हें भी मदद दी जाएगी। चक्रवात से गोवा में बहुत नुकसान हुआ है ।एनडीआरएफ के डीजी एस. एन प्रधान ने बताया कि चक्रवात तौकते अभी महाराष्ट्र और कोंकण तट से गुजर रहा है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक लैंडफाल भावनगर, जूनागढ़ और दीयू के आसपास कल शाम तक होने की संभावना है। पहले इसका पूर्वानुमान पोरबंदर के आसपास था। अब यह दाहिने दिशा की तरफ घूम गया है ।श्री प्रधान ने कहा कि चक्रवात तौकते का मुख्य प्रभाव गुजरात में रहेगा। उन्होंने कहा हमने 100 से ज्यादा टीमों को 5-6 राज्यों में लगाया था। इन टीमों का आधा हिस्सा गुजरात में लगाया गया है क्योंकि चक्रवात तौकते का प्रभाव गुजरात में ज्यादा रहेगा ।






  • टेढ़ागाछ पीएचसी में परिवार नियोजन मेला का शुभारंभ, लोगों को किया गया जागरूक।
    टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) टेढ़ागाछ में मंगलवार को परिवार नियोजन मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने फीता काटकर किया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे, जिन्होंने मेले को सफल बनाने में … Read more
  • महिला की धारदार हथियार से हत्या,पति पर हत्या का आरोप,आरोपी पति हुआ फरार,कारवाई में जुटी पुलिस 
    किशनगंज /शबनम खान   किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के गलगलिया थाना क्षेत्र के भातगांव पंचायत के वार्ड नंबर 16 में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर मौके से फरार हो गया.घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।  मिली जानकारी के … Read more
  • दावते इफ्तार का हुआ आयोजन,आपसी भाईचारे का दिया गया संदेश
    कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम प्रखंड के गौरामनी गांव में तेघरिया पंचायत के सरपंच मुबारक हुसैन की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों ने सामूहिक दुआ के बाद अजान होते ही खजूर का सेवन कर इफ्तार किया। इस संबंध में मौलाना कमरुल हुदा … Read more
  • किशनगंज:ई -रिक्शा की उड़ा ले गए चोर,प्राथमिकी करवाई गई दर्ज
    किशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के सिंघिया सुल्तानपुर स्थित घर के बाहर ई -रिक्शा की चोरी का मामला प्रकाश में आया है।मामले में पीड़ित ई -रिक्शा चालक शहनवाज अंसारी ने रविवार को सदर थाना में आवेदन देकर ई -रिक्शा चोरी की प्राथमिकी दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार रोज की तरह 13 मार्च को भी … Read more
  • किशनगंज शहर से 55 वर्षीय महिला लापता,जांच में जुटी पुलिस
    महिला के लापता होने की दर्ज करवाई गई प्राथमिकी किशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के मिलन पल्ली से एक 55 वर्षीय महिला के लापता होने के मामला प्रकाश में आया है।मामले में लापता महिला के पति राधेश्याम तिवारी ने अपनी पत्नी मंजू देवी के लापता होने की सूचना सदर थाना में दर्ज करवाई है।दर्ज प्राथमिकी के … Read more
  • शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म,मामला दर्ज
    किशनगंज न्यायालय के निर्देश पर दुष्कर्म की प्राथमिकी करवाई गई दर्ज किशनगंज/प्रतिनिधि शादी का का झांसा देकर बड़ी बहन के देवर के द्वारा एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।जब पीड़ित युवती ने आरोपी युवक से शादी की बात कही तब आरोपी युवक ने शादी से इनकार कर दिया।इसके बाद … Read more
  • 302.7 लीटर विदेशी शराब लदी वाहन को पुलिस ने किया जब्त,अँधेरे का लाभ उठाकर तस्कर भागने मे रहे सफल
    बहादुरगंज /किशनगंज ठाकुरगंज बहादुरगंज मुख्य मार्ग एन एच 327 ई पर लोहागारा हाट के समीप बीती रात गुप्त सुचना के आधार पर बहादुरगंज थाना की पुलिस ने एक चार चक्का वाहन से 302.7 लीटर विदेशी शराब को जब्त करते हुए मौक़े से एक शराब लाइनर की चार चक्का वाहन को भी जब्त करने मे सफलता … Read more
  • प्राचीन भगवान विष्णु की प्रतिमा को गांव में स्थापित करने की मांग,जिला पदाधिकारी विशाल राज को सौंपा गया ज्ञापन
    बहादुरगंज प्रखंड में खुदाई के दौरान मिली थी प्रतिमा संवाददाता: अब्दुल करीम सीमावर्ती किशनगंज जिला अपने साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए हमेशा से जाना जाता है। 70% मुस्लिम आबादी होने के बावजूद भी यहां अलविदा जुम्मा पर जहां हिंदू समुदाय के द्वारा रोजेदारों को ठंडा पानी उपलब्ध करवाया जाता है वही रामनवमी में मुस्लिम समुदाय के … Read more
  • ईद को लेकर किशनगंज के बाजारों में जबरदस्त रौनक, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़,ईरान अमरीका युद्ध का बाजार पर नहीं है कोई असर
    संवाददाता:राहुल कुमार पवित्र त्योहार ईद को लेकर किशनगंज शहर के बाजारों में इन दिनों जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। जिले भर के लोग ईद की खरीदारी में जुट गए हैं, जिसके कारण बाजारों में सुबह से लेकर देर शाम तक खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शहर के कपड़ा दुकानों में सबसे … Read more
  • श्री श्री 108 अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ, कलश शोभा यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
    संवाददाता:विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाकपोखर पंचायत स्थित कुचहा गांव के अनंत भगवान मंदिर परिसर में सोमवार को श्री श्री 108 अखंड हरिनाम संकीर्तन समारोह का शुभारंभ कलश एवं भव्य शोभा यात्रा के साथ किया गया। धार्मिक वातावरण के बीच शुरू हुए इस आयोजन में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर … Read more
  • रेल कर्मचारियों ने की मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल
    कटिहार – एनएफ रेलवे इम्प्लाइज यूनियन कटिहार मंडल की ओर से रेल कर्मचारियों की लंबित समस्याओं एवं मांगों के समाधान को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की है । यह भूख हड़ताल सुबह 9 बजे से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रेल परिसर में प्रारंभ हुई।इस संबंध में एनएफ रेलवे इंप्लाइज यूनियन के मंडल … Read more
  • कटिहार:बीपीआरओ ने किया रिंकी गैस एजेंसी का निरीक्षण
    डंडखोरा/कटिहार-रसोई गैस की किल्लत को लेकर बीते कई दिनों से उपभोक्ताओं के बीच अफरा-तफरी मची हुई है।लोग एजेंसी का चक्कर लगाते देखे जाते हैं।गैस की कालाबाजारी एवं वितरण की अनियमियता को रोकने के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंडों में धावा दल का गठन किया गया है। धावा दल के सदस्य सह प्रखंड पंचायत राज … Read more
  • कटिहार:धावा दल ने गैस गोदाम का किया निरीक्षण,वितरण व्यवस्था की जांच
    बरारी /कटिहार -जिला पदाधिकारी कटिहार के निर्देशानुसार प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी बरारी राज कुमार सिंह एवं सब इंस्पेक्टर छोटू कुमार के नेतृत्व में बरारी प्रखंड के धावा दल ने श्री राधे भारत गैस ग्रामीण वितरक बरेटा सेमापुर का औचक निरीक्षण किया।धावा दल ने गैस गोदाम सहित वितरण व्यवस्था की जांच की। जांचोपरांत प्रखंड पंचायत राज … Read more
  • तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बोलेरो सवार की मौतसात घायल
    कुरसेला /कटिहार – सोमवार की अहले सुबह एनएच-31 पर बिशहरी स्थान देवीपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बोलेरो पर सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो … Read more
  • श्रीराम नवमी शोभायात्रा को लेकर बजरंग दल की बैठक आयोजित
    बरारी हाट स्थित श्री भगवती मंदिर में आयोजन की तैयारी पर बनी रणनीति बरारी /कटिहार – बरारी हाट स्थित सार्वजनिक श्री भगवती मंदिर परिसर में सोमवार शाम बजरंग दल बरारी संगठन की ओर से एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी श्रीरामनवमी शोभायात्रा के सफल और भव्य आयोजन को लेकर विचार – … Read more
  • मनिहारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक 19 को
    मनिहारी /कटिहार – आगामी दिनों में रामनवमी एवं ईद की त्योहार के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन गंभीर है। त्योहार शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण माहौल मे मनाये जाने को लेकर समाज के प्रबुद्धजनों,जनप्रतिनिधियों की के साथ शांतिसमिति की बैठक थाना परिसर में 19 मार्च को दोपहर एक बजे बुलाई गयी है. इस आशय की जानकारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने … Read more
  • कांग्रेस कार्यालय मनसाही एवं मखदुमपुर में इफ्तार पार्टी आयोजित
    मनसाही/कटिहार – किसान कांग्रेस कार्यालय मनसाही एवं मखदुमपुर में इफ्तार पार्टी आयोजित की गई । किसान कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस नेत्री इंजीनियर मीनाक्षी श्वेता की अगुवाई में एवं मखदुमपुर में समाजसेवी मो. अशफाक के अगुवाई में आयोजित इस इफ्तार पार्टी में मुस्लिम रोजेदारों के साथ हिंदू भाइयों ने भी इफ्तार किया और एक दूसरे को … Read more
सबसे ज्यादा पड़ गई