किशनगंज /अनिर्बान दास
शहर के कसेरा पट्टी में एक आयुर्वेदिक दवा दुकान में निर्धारित मूल्य से ज्यादा मूल्य में दवा बेचने के आरोप में पीड़ित की शिकायत पर दुकान के दो कर्मी को पुलिस ने हिरासत में लिया है शहर के कसेरा पट्टी में संजीवनी स्वदेशी केंद्र के कर्मी को पकड़ा गया है। जहां दुकानदार के द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दाम में सामान बेचने के बाद विवाद उत्पन्न हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया की ग्राहक व दुकानदार के बीच नोकझोंक के साथ भिड़ंत हो गई। दवा खरीदने आये ग्राहक ने दुकानदार परब पिटाई का आरोप लगाया जिसके बाद स्थानीय लोग वहां जमा हो गयें।घटना की सूचना एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी को मिली। जिसके बाद सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
दुकान को बंद कराकर दोनो दुकानदार भाई धरमगंज निवासी संजीव चौधरी व तरणजीत को हिरासत में लेकर थाना लाया गया । मामले में दोनों युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किए जाने की प्रक्रिया जारी थी।जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम तेघरिया निवासी हरेंद्र झा कोरोनल दवाई लेने संजीवनी स्वदेशी केंद्र पहुंचे थे। जहां दवा की मांग की। दवा देने के बाद दुकानदार के द्वारा 545 रुपये की जगह सात सौ रुपए की मांग किया और विवाद उत्पन्न हो गया। इसके बाद घटना की सूचना एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी को दी गई।
- लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शनसागर चंद्रा/ किशनगंज लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने दोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान फाल्कन प्राइवेट लिमिटेड नामक सुरक्षा एजेंसी के एरिया मैनेजर को सुरक्षाकर्मियों ने घेर लिया और जमकर अपनी भड़ास निकाली। कर्मियों के आक्रोशित रूख को देखकर एरिया मैनेजर ने … Read more
- किशनगंज:वायरल वीडियो मामले का तीन आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,अन्य की तलाश जारीसागर चंद्रा/ किशनगंज दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर विगत दिनों युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए … Read more
- जनता दरबार में आपसी सहमति से आधा दर्जन मामलों का हुआ निपटाराजनता दरबार का हुआ आयोजन दो मामले रहे लंबित मनसाही/कटिहार -अंचल कार्यालय मनसाही के सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस साप्ताहिक जनता दरबार में कुल आठ आवेदन पड़े। जिसमें आठ मामले की सुनवाई ऑन द स्पॉट किया गया। जिसमें छः मामले का निष्पादन किया गया। दो मामले लंबित रहे। इसकी जानकारी … Read more
- स्वच्छता पखवाड़ा में रेल अधिकारियों ने दिखाई साइकिलिंग की रफ्तारडीआरएम किरेंद्र नरह के नेतृत्व में हुआ साइक्लोथॉन अधिकारी व कर्मचारी वर्ग के विजेताओं को मिला पुरस्कार कटिहार -स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर कटिहार रेल मंडल में स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने के उद्देश्य से साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया।डीआरएम किरेंद्र नरह के नेतृत्व में आयोजित इस साइकिल रैली में एडीआरएम मनोज कुमार सिंह … Read more
- अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरितफलका /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सोहथा दक्षिण पंचायत के गोपालपट्टी घाट गांव में अगलगी की घटना के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई। अंचल कार्यालय परिसर में आपदा योजना के तहत अग्निपीड़ित चार परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।राजस्व अधिकारी नरेंद्रनाथ आनंद,अंचल नाजिर गोपाल यादव एवं मुखिया … Read more