न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार : कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए सीएम नीतीश कुमार ने लोगो से कुछ दिनों के लिए शादी विवाह रद्द करने की अपील की

पटना /संवादाता

बिहार में आज से आगामी 15 मई तक बढ़ते कोरो ना संक्रमण को देखते हुए लॉक डाउन लगाया गया है ।जिसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने राज्य वासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी से लोगों की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार तत्परता के साथ जरूरी कदम उठा रही है।सीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए जनहित में आज से 15 मई तक लॉकडाउन लगाने जैसा कठिन निर्णय भी लेना पड़ा है। कृपया गाइडलाइंस का पालन कर कोरोना से मुक्ति के प्रयास में सहयोग करें।

सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कोरोना से उत्पन्न अभूतपूर्व संकट की घड़ी में प्रदेशवासियों से आग्रह है कि शादी-विवाह जैसे खुशी के सामाजिक आयोजन, जिनमें कई जगहों के लोग जुटते हैं, को यदि कुछ समय के लिए स्थगित कर दें, तो कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने में मदद मिलेगी। यह आपके परिवार और समाज के हित में होगा।

Share this news

Leave a Comment