न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :सीएम नीतीश कुमार द्वारा कोरोना को लेकर की गई बैठक ,किशनगंज एसपी एवं डीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में हुए शामिल

किशनगंज /संवादाता

आज मुख्यमंत्री,बिहार के द्वारा कोविड 19 से संबंधित समीक्षात्मक बैठक वीसी के माध्यम से सभी डीएम ,एसपी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की गईं।जिलाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश व एसपी कुमार आशीष ने वीसी के माध्यम से आहूत उक्त बैठक में संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ भाग लिया। बैठक में माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा कोविड केस, रिकवरी, संक्रमण चेन तोड़ने हेतु कार्य योजना,माइक्रो कंटेनमेंट जोन, आरटीपीसीआर जांच, कोविड केयर सेंटर संचालन, कोविड वैक्सीनेशन ,टेलीमेडिसिन,मास्क अवेयरनस कैंपेन ,प्रत्येक ग्रामीण परिवार को मास्क उपलब्ध करवाने आदि पर गहन समीक्षा की गई।

बैठक में दिशा निर्देश प्राप्त हुए
उक्त बैठक में जिला अंतर्गत कोविड संक्रमण की वर्तमान स्थिति से डीएम ने अवगत कराया। उक्त बैठक में डीएम,एसपी के अतिरिक्त ब्रजेश कुमार,एडीएम,मनन राम डीडीसी, स्वास्थ्य विभाग से डीपीएम,डीपीसी व अन्य पदाधिकारियो ने भाग लिया।

Share this news

Leave a Comment