न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दिल्ली :कोरोना से बहुत लोग संक्रमित हो रहे हैं लेकिन कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी उतनी ही ज़्यादा है: प्रधानमंत्री

देश /डेस्क

प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश वासियों को कोरोना कि दूसरी लहर से सावधान रहने एवं टीका लगाने हेतु अपील की और कहा कि कोरोना की पहली वेव का सफलतापूर्वक मुकाबला करने के बाद देश हौसले और आत्मविश्वास से भरा हुआ था लेकिन इस तूफान (दूसरी वेव) ने देश को झकझोर दिया है।पीएम ने कहा इस समय हमें इस लड़ाई को जीतने के लिए विशेषज्ञों और वैज्ञानिक सलाह को प्राथमिकता देनी है। राज्य सरकार के प्रयत्नों को आगे बढ़ाने में भारत सरकार पूरी शक्ति से जुटी हुई है। राज्य सरकारें भी अपना दायित्व निभाने की पूरी कोशिश कर रही हैं ।

उन्होंने कहा आपको अगर कोई भी जानकारी चाहिए हो, कोई आशंका हो तो सही सोर्स से ही जानकारी लें। अपने फैमिली डाॅक्टर, आसपास के डाॅक्टर को संपर्क करके उनसे सलाह लीजिये ।कोरोना के इस संकट काल में वैक्सीन की अहमियत सभी को पता चल रही है इसलिए मेरा आग्रह है कि वैक्सीन को लेकर किसी भी अफवाह में न आएं।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा भारत सरकार की तरफ से अभी मुफ़्त वैक्सीन का जो कार्यक्रम चल रहा है वो आगे भी चलता रहेगा।मेरा राज्यों से भी आग्रह है कि वो भारत सरकार के इस मुफ़्त वैक्सीन अभियान का लाभ अपने राज्य के ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा डाॅक्टर और नर्स स्टाफ के साथ इस समय लैब टेक्नीशियन और एंबुलेंस ड्राइवर जैसे फ्रंटलाइन वर्कर भी भगवान की तरह ही काम कर रहे हैं। जब कोई एंबुलेंस किसी मरीज़ तक पहुंचती है तो उन्हें एंबुलेंस ड्राइवर देवदूत जैसा ही लगता है ।कोरोना से बहुत लोग संक्रमित हो रहे हैं लेकिन कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी उतनी ही ज़्यादा है ।उन्होने कहा इस बार गांवों में भी नई जागरूकता देखी जा रही है। कोविड नियमों का सख्ती से पालन करते हुए लोग अपने गांव की कोरोना से रक्षा कर रहे हैं। जो लोग बाहर से आ रहे हैं उनके लिए सही व्यवस्थाएं भी बनाई जा रही हैं ।

Share this news

Leave a Comment