न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल :एसएसबी ने नेपाल एपीएफ के जवानों के साथ किया जॉइन्ट पेट्रोलिंग

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

भारत – नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 41 वीं वाहिनी के निम्बूगुड़ी सी कम्पनी के जवानों ने शुक्रवार को नेपाल एपीएफ के जवानों के साथ मिलकर सीमा पर ज्वॉइंट पेट्रोलिंग किया। इस संबंध में एसएसबी की अधिकारी ने बताया कि एसएसबी और नेपाल पुलिस के जवानों के बीच सूचनाओं का अदान प्रदान करने तथा सीमा पर किसी भी प्रकार के गलत मंसूबों को बल देने वालों के मनोबल को कुचलने को लेकर संयुक्त पेट्रोलिंग किया गया है।

ताकि भारत-नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठाकर राष्ट्र विरोधी तत्व किसी गलत कार्य को अंजाम न दे सके। एसएसबी के अधिकारी ने कहा भारत-नेपाल सीमा की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी मेहनत के साथ कार्य करना और दोनों देशों के हितों को ध्यान में रखते हुए आपसी में भाईचारा को मजबूत करने की पेट्रोलिंग एक महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाती है और सीमा पर पूरी तरह से तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसएसबी जवान को चौकस रहकर चुनौती से निपटने की नसीहत दी गई।

साथ ही एसएसबी के अधिकारी ने कहा भारत नेपाल सीमा क्षेत्रों पर गश्त बढ़ा दी गई है और सीमा पर पूरी तरह से तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसएसबी अपनी पैनी नजर बनाए हुए है। साथ ही अतिक्रमण हटाने व अराजक तत्वों के घुसपैठ को रोकने के लिए पूरी तरह से सख्त पहरा रखा जा रहा है। इस दिन एसएसबी की 41वीं वाहिनी के निम्बूगुड़ी कम्पनी इंचार्ज इंस्पेक्टर पेम थिनले , एसआई सुनील भुयान , एएसआई त्रिदीप दास व एसएसबी जवान सहित नेपाल एपीएफ एसआई योगराज राउंत सहित उनकी टीम शामिल थे।

Share this news

Leave a Comment