न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :सर्वदलीय बैठक की समाप्ति के बाद बोले सीएम नीतीश कुमार, लॉक डाउन पर कल लेंगे फैसला

पटना /संवादाता

राज्य में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या के बाद आज राज्यपाल फागू चौहान की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई ।बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आज सारे पार्टी के लोगों के साथ मीटिंग हो गई, सभी लोगों ने अपना विचार रखा है और हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि आज भी इसको लेकर क्राइसिस मैनजमेंट द्वारा सभी कुछ देखा जाएगा और कल सभी जिलों के साथ बैठक हो जाने के बाद कल दोपहर में आपलोगो को आमंत्रित करेंगे और जो कुछ भी इसपर निर्णय होगा कल ही बताएंगे ।

सीएम ने कहा कि अभी तो तत्काल परिस्थिति को लेकर निर्णय है ये आखिरी निर्णय नही इसके आगे जो करना होगा किया जाएगा ।लेकिन अभी तक कि स्थिति में कल इसके बारे में निर्णय हो जाएगा और इसकी जानकारी आप सभी को दी जाएगी।

वहीं सीएम ने कहा मरीजों की संख्या कल की अपेक्षा आज भी बढ़ी है जो कि चिंता की बात है ।

Share this news

Leave a Comment