न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नक्सलबाड़ी :शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर भारत-नेपाल सीमा को 72 घंटे तक किया गया सील

विशेष आवश्यकता वाले लोग जरूरी कागजात दिखाकर कर सकते हैं आवाजाही

17 अप्रैल को 5 वे चरण में होना है चुनाव , बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

फांसीदेवा – खोरीबाड़ी में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर भारत-नेपाल सीमा पानीटंकी को 17 अप्रैल तक सील कर दिया गया है। बंगाल में पांचवे चरण के दार्जिलिंग , कालिम्पोंग व जलपाईगुड़ी जिले में शनिवार को मतदान होना है। इसके मद्देनजर गुरुवार से भारत नेपाल सीमा पूरी तरह से सील कर दिया गया है। जिला प्रशासन के निर्देश अनुसार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसएसबी 41 वीं वाहिनी द्वारा 72 घंटों के लिए यानी गुरुवार से भारत -नेपाल सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

ताकि कोई भी सीमा पर किसी भी प्रकार के गलत मंसूबों को बल देने वालों के मनोबल को कुचला जा सके व भारत-नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठाकर राष्ट्र विरोधी तत्व किसी गलत कार्य को अंजाम न दे सके। एसएसबी के अधिकारी ने कहा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने व भारत-नेपाल सीमा पर अपराधिक गतिविधियों पर शिकंजा कसने पर बल दिया गया ।

उन्होंने कहा चुनाव के लेकर किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए भारत-नेपाल सीमा की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एसएसबी द्वारा सख्त पहरेदारी की जा रही है। साथ ही स्तंभ संबंधी मुद्दों से निपटने के साथ-साथ अतिक्रमण हटाने व अराजक तत्वों के घुसपैठ को रोकने पर  पूरी तरह से  बल दिया गया।

ताकि भारत-नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठाकर राष्ट्र विरोधी तत्व किसी गलत कार्य को अंजाम न दे सके। मिली जानकारी के मुताबिक सुचारू रूप से चुनाव संपन्न होने को लेकर फांसीदेवा विधानसभा क्षेत्र से सटे नेपाल सीमा को सील कर दिया गया है। इस दौरान विशेष आवश्यकता वाले लोग जरूरी कागजात दिखाकर आवाजाही कर सकते हैं।

आगामी शनिवार को फांसीदेवा -खोरीबाड़ी विधानसभा क्षेत्र में 17 अप्रैल को मतदान संपन्न होने के बाद आवागमन पहले की तरह सामान्य कर दिया जायगा। एसएसबी की 41 वीं वाहिनी द्वारा भारत नेपाल सीमा क्षेत्रों पर गश्त बढ़ा दी गई है और सीमा पर पूरी तरह से तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसएसबी अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं। साथ ही अतिक्रमण हटाने व अराजक तत्वों के घुसपैठ को रोकने के लिए पूरी तरह से सख्त पहरा रखा जा रहा है।

Share this news

Leave a Comment