न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : किसान संघर्ष मोर्चा ने सांसद को सौंपा ज्ञापन,बांध निर्माण हेतु किए गए सर्वे में अनियमितता से सांसद को करवाया अवगत,मदद की गुहार

टेढ़ागाछ (किशनगंज) /विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित हाईस्कूल मैदान में जनप्रतिनिधियों का एक शिष्ट मंडल किसान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले मंगलवार को स्थानीय सांसद डॉ जावेद अजाद से मुलाकात की, और अपनी समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा। किसान संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में महानंदा बेसिन योजना अंतर्गत रेतुआ नदी पर बनाए गए सर्वे नक्शा में अनियमितता बरता गया है। जिसके कारण यहाँ के स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधि काफी चिंतित महसूस कर रहे हैं।

जो यहाँ के गांव की सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिल्कुल सही नहीं है। इसको लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त एक आवेदन सांसद महोदय को दिया और सांसद महोदय से गुहार लगाया कि इस नक्शा को संभवतः जल निसरण विभाग के अधिकारी कार्यालय में बैठकर बनाये हैं। जबकि रेतुआ नदी की धारा प्रवाह दुसरी जगह से होकर गुजरती है।

इस नक्शे के आधार पर अगर बांध निर्माण का कार्य किया जाता है, तो रेतुआ नदी के तटीय इलाकों में बसे ग्रामीणों को फायदा की जगह नुकसान ही होगा। तटीय इलाकों में बसने वाले दलित, गरीब, लाचार बेबस लोगों की जिंदगियाँ बर्बाद हो जाएंगी। कृषि भूमि के साथ-साथ आस-पास के इलाके जलमग्न हो जाएंगे। ऐसा अंदेशा ग्रामीणों को नक्शा देखकर अभी से हीं सताने लगा है। कारण नदी से बांध की दूरी सभी जगह एक समान होनी चाहिए, परंतु नक्शे के मुताबिक नदी से बांध की दूरी 75 मीटर से लेकर 2000 मीटर से लगभग अधिक मालूम पड़ता है।

इस तटबंध के अंदर हजारों की संख्या मे घर परिवार बसते हैं। जिन्हें आहत पहुँचने का खतरा अभी से मंडराने लगा है। इस तटबंध के आंतरिक भाग मे आने वाले गाँव,इस प्रकार से हैं, टेढ़ागाछ प्रखंड के भोरहा पंचायत ढवेली पंचायत हवाकोल पंचायत, हाटगाँव पंचायत, झुनकी मुसहरा,पंचायत चिल्हनिया पंचायत तथा बहादुरगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत दुर्गापुर, निसन्द्रा तथा कोचाधामन प्रखंड के भी कई पंचायत प्रभावित होने का अंदेशा यहाँ के जनप्रतिनिधियों को है। इस हस्ताक्षरयुक्त आवेदन के द्वारा प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधि समिति, मुखिया, पंच-सरपंच आदि बुध्दिजीवियों ने सांसद से मदद करने और विभाग से बातचीत कर समस्या के निदान हेतु पहल करने की गुहार लगाई हैं।

सांसद के तरफ से लोगों को संतावना दिया गया कि मैं इस संबंध में संबंधित विभाग से बात कर आप सबों की समस्याओं का निदान करूँगा और सरकार की इस लाभकारी योजना का फायदा आप सबों को मिले। इसका भी प्रयास मेरे तरफ से किया जाएगा। इस मौके पर किसान संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अकमल समसी, सचिव जगदीश प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष नौसाद आलम, कोषाध्यक्ष समीम अख्तर, सांसद प्रतिनिधि हसनैन रजा, सौकत अली, आसीफ आलम आदि जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ समाज के बुध्दिजीवी वर्ग के लोग उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Comment