बंगाल : कूचबिहार में चार टीएमसी समर्थकों की मौत ,राजनीति तेज ,ममता बनर्जी कल जाएंगी कूचबिहार

SHARE:

कूचबिहार में जो हुआ है, वो बहुत दुखद है। जिन लोगों की मृत्यु हुई है, मैं उनके निधन पर दुख जताता हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। बीजेपी के पक्ष में जनसमर्थन देख कर दीदी और उनके गुंडों में बौखलाहट हो रही है: प्रधानमंत्री

बंगाल /डेस्क

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। तृणमूल कांग्रेस आरोप लगा रही है कि ये गोलीबारी केंद्रीय बलों ने की। घटना के बाद बंगाल से लेकर दिल्ली तक राजनीति तेज हो गई है ।टीएमसी और बीजेपी के नेता एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है ।वहीं पीएम मोदी ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए चुनाव आयोग से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है ।

घटना पर एसपी देवाशीष धर ने मीडिया को बताया कि एक आदमी की तबियत खराब हुई और वो बेहोश हो गया, बूथ के सामने उसका इलाज चल रहा था। उस समय अफवाह फैल गई कि CISF ने उसे मारापीटा है। गांव के 300-350 लोगों ने CISF कर्मी पर हमला किया, राइफल छीनने और बूथ में घुसने की कोशिश के दौरान CISF ने फायरिंग की ।

उन्होंने कहा कि घटना में 4 स्थानीय ग्रामीणों की मौत हुई है। इनकी उम्र 22-25 साल है।वहीं  घटना को लेकर CRPF ने साफ किया है कि कूचबिहार के सीतलकुची में बूथ संख्या-126 के बाहर ना तो CRPF की तैनाती थी और ना ही वो इस घटना में किसी तरह से शामिल है।जानकारी के मुताबिक सीएम ममता बनर्जी कल कूच बिहार का दौरा करने वाली है । सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि सीआरपीएफ ने आज सीतलकुची (कूच बिहार) में 4 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है। सुबह एक और मौत हुई थी।सीएम ने कहा कि CRPF मेरी दुश्मन नहीं है, लेकिन गृह मंत्री के निर्देश पर एक साजिश चल रही है और आज की घटना एक सबूत है ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!