बिहार :पति ने की पत्नी की हत्या,ससुराल वाले घर से हुए फरार ,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

बिहार /बेगूसराय

बेगूसराय जिले में एक पति द्वारा पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है । घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के अगापुर नवटोल गांव की है। मृत महिला की पहचान अगापुर नवटोल गांव निवासी रमेश पासवान की लगभग 22 वर्षीय पत्नी प्रीति देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि जब से शादी हुआ था तब से प्रीति के एक भी संतान नहीं था इसी से नाराज होकर पति द्वारा प्रीति को प्रताड़ित और मारपीट करते रहता था।

वहीं जब प्रीति इसकी शिकायत अपने मायके वाले को किया तो कई बार मायके वाले के द्वारा रमेश को समझाया गया लेकिन इसके बावजूद भी रमेश मानने को तैयार नहीं था उसके साथ बार बार मारपीट और गाली गलौज और बच्चे नहीं होने को लेकर ताना देता था । बीती रात भी इसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद शुरू हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि पति एवं ससुर सास और एक देवर ने मिलकर प्रीति को पीट-पीटकर एवं गला दबाकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद पूरे परिवार घर छोड़कर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना प्रीति के मायके वालों को दिया।आनन-फानन में प्रीति के परिजन ससुराल पहुंचे तो इसकी सूचना मंसूरचक थाना पुलिस को दी। मौके पर मंसूरचक थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

मृतिका के भाई सिकंदर पासवान ने बताया कि 2017 में बड़ी धूमधाम से अपने बहन की शादी आगापुर नवटोल निवासी देवीलाल पासवान के पुत्र रमेश कुमार पासवान के साथ कराया था।मृतका के भाई सिकंदर पासवान ने आरोप लगाया कि बच्चे नहीं होने के कारण प्रीति को हमेशा मारपीट करते रहता था आखिरकार फिर इसी बात को लेकर प्रीति को पति एवं सास ससुर देवर मिलकर पीट-पीटकर इससे मन नहीं भरा तो गला दबाकर हत्या कर दिया। इस हत्या के खिलाफ मंसूरचक में आवेदन देकर पति ससुर एवं सास समेत चार लोगों पर मामला दर्ज कराया। वही इस घटना के बाद पति ससुर सास एवं देवर घर छोड़कर फरार हो चुका है। वही मंसूरचक थाना प्रभारी पवन कुमार का कहना है कि पति समेत चार लोगों पर प्रीति के मायके वालों ने हत्या का आवेदन दिया है। इस आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पति एवं अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

सबसे ज्यादा पड़ गई