न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

मुंबई :अभिनेता एजाज खान को कोर्ट ने 3 अप्रैल तक भेजा एनसीबी की हिरासत में

महाराष्ट्र /मुंबई

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स केस में बॉलीवुड अभिनेता और बिग बॉस के पूर्व प्रतिभागी एजाज खान को गिरफ्तार किया है। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 अप्रैल तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया है। 

एनसीबी के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि खान के शहर के हवाईअड्डे पहुंचने पर एनसीबी की मुंबई जोन की शाखा ने मंगलवार को हिरासत में लिया। अधिकारी ने बताया कि ड्रग तस्कर शादाब बटाटा से पूछताछ के दौरान खान का नाम सामने आया था। बटाटा को गिरफ्तार किया गया था।


इसके बाद एनसीबी ने दक्षिण मुंबई में अपने कार्यालय में खान से पूछताछ की और मंगलवार रात को उनका बयान दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि अपराध में उनकी भूमिका की जांच करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किर लिया गया। उन्होंने बताया कि एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एक दल ने मामले में संबंध में मंगलवार को उपनगर अंधेरी और लोखंडवाला में छापे भी मारे।जानकारी के मुताबिक एनसीबी द्वारा उनके घर में छापेमारी में तीन चार नींद कि टैबलेट मिली है जिसे लेकर एजाज खान ने एनसीबी को बताया कि ये दवा उनकी पत्नी लेती है ।

Share this news

Leave a Comment