न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार : जहरीली शराब पीने से 6 लोगो की मौत ,कई लोग बीमार ,वरीय अधिकारी पहुंचे मौके पर

बिहार /नवादा

बिहार के नवादा जिले में 6 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत गई हैं। मृतकों के परिजनों ने जहरीली शराब से मौत की आशंका जताई है। वहीं पुलिस शराब से मौत होने से इनकार रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पहुंचे अधिकारी मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं। घटना के बाद पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है ।

बता दे कि बिहार में शराब बंदी लागू है उसके बावजूद अक्सर इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है ।मालूम हो कि इससे पहले मुजफ्फरपुर ,बेगूसराय,गोपालगंज में भी शराब पीने से मौत का मामला सामने आ चुका है। परिजनों के मुताबिक़, होली के दिन उक्त सभी लोगों ने शराब पी थी, जिसके बाद अचानक सभी की तबियत बिगड़ने लगी। आनन फानन में सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया ,जहां 6 लोगों की मौत हो गई है ।

मृतकों के परिजनों ने मौत की वजह जहरीली शराब बताया है।जहरीली शराब से गोंदापुर निवासी अजय यादव, प्रमोद यादव, राजदेव यादव, लोहा सिंह ठठेरा, शक्ति सिंह, खरीदी बिगहा के दिनेश सिंह, शैलेंद्र यादव गोंदापुर , प्रभाकर कुमार गुप्ता खरीदी बिगहा समेत लगभग 20 की संख्या में लोग जहरीली शराब का सेवन किया। जिसमें 6 लोगों की मौत होने के की पुष्टि की गयी है ।

घटना के बाद डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे हैं, तथा एसडीएम और डीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचकर कैंप कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बिक रही शराब को पीने से 6 लोगों की मौत हुई है और कई लोग जीवन मौत से जूझ रहे है।बताया जाता है कि कई लोग इधर- उधर चोरी छिपे निजी क्लीनिक में इलाजरत है  । स्थानीय राजद के जिला उपाध्यक्ष प्रिंस तमन्ना ने कहा कि एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और कई की हालत गंभीर है।

Share this news

Leave a Comment