न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल :पहले चरण के मतदान के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा दावा, 30 में से 26 सीट जीतने का किया दावा

देश /डेस्क

बंगाल और असम में हुए पहले चरण के मतदान की समाप्ति के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा दावा किया है। श्री शाह ने पहले चरण के 30 सीटो में से 26 सीट जीतने का दावा किया है । श्री शाह ने आज पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि असम व पश्चिम बंगाल में बिना किसी हिंसा के शांतिपूर्ण मतदान हुआ है। यह दोनों राज्यों में लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक शुभ संकेत हैं।

उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल में भाजपा 30 में से 26 से भी ज्यादा सीटें जीत रही है और असम में भी हम 47 सीटों में से 37 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि बंगाल में कई वर्षों के बाद एक भी गोली चले बगैर, बम धमाकों के बिना और एक भी बूथ पर री-पोलिंग की मांग के बगैर मतदान प्रक्रिया पूरी हुई है। इसके लिए मैं चुनाव आयोग को बधाई देता हूँ। श्री शाह ने कहा कि मैं बंगाल की महिलाओं का भी विशेष धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने बढ़ चढ़ कर भाजपा के पक्ष में मतदान किया।

बंगाल में जिस प्रकार से भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण व घुसपैठ से घोर निराशा व हताशा का माहौल था। वहीं उन्होंने टीएमसी पर भी निशाना साधा और कहां लेफ्ट व TMC बंगाल को पीछे ले गए, दल का नाम व चिन्ह बदला लेकिन बंगाल वहीं का वहीं रहा। श्री शाह ने कहा मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने सोनार बांग्ला के विजन से बंगाल की जनता के मन में आशा की किरण जगाई है। दूसरी तरफ बीजेपी द्वारा किए गए दावे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पलटवार करते हुए कहा कि गृह मंत्री ने कहा कि वे  पहले चरण के मतदान की 30 में से 26 सीटें जीतेंगे।

आपने यह क्यों नहीं कहा कि भाजपा सभी 30 सीटें जीतेगी। 2 मई का इंतजार करें। TMC जीतेगी। ममता बनर्जी ने एक बार फिर गृह मंत्री को बाहरी बताते हुए कहां बाहरी बंगाल पर शासन नहीं कर सकते ।

Share this news

Leave a Comment